Latest Updates : New HP Govt Jobs 2026 Notifications New 2026 HP Exam Test Series Available

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

Handicraft and architecture of Himachal Pradesh

Facebook
WhatsApp
Telegram

 Handicraft and architecture of Himachal Pradesh

||Himachal Pradesh Handicraft||Himachal Pradesh architecture||

 Handicraft and architecture of Himachal Pradesh
 Handicraft and architecture of Himachal Pradesh

हस्तकला –

कुल्लू – कुल्लू की शालें प्रसिद्ध हैं टो बुशहर की टोपियाँ बहुत लोकप्रिय हैं | काष्ठ, पाषाण तथा धातुकला में भी हिमाचल प्रदेश समृद्ध है | मसरूर मंदिर की पाषाण कला इतनी उत्कृष्ट है कि इसे हिमाचल प्रदेश का अंजता, एलोरा कहा जाता है | धातुकला की उत्कृष्ट मिसाल हाटकोटी, हाटेश्वरी, भीमाकाली की मूर्तियाँ हैं | गोम्पाओं में भी धातुकला की मिसालें देखी जा सकती है | काष्ठकला के लिए किन्नौर और लाहौल-स्पीति के गोम्पा, चम्बा, काँगड़ा, मण्डी के मंदिर प्रसिद्ध हैं | काष्ठकला के लिए भरमौर का लक्षणा देवी और शक्ति देवी मंदिर, निर्मण्ड का महादेव मंदिर, लाहौल का मृकुला देवी मंदिर, मण्डी का मगरू महादेव मंदिर प्रसिद्ध हैं |
वास्तुकला –
वास्तुकला की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश के मंदिरों को छतों के आकार के आधार पर शिखर, समतल-छत, गुंबदाकार, बंद छत, स्तूपाकार और पैगोड़ा शैली में बाँटा जा सकता है –
1. शिखर शैली – इस शैली के मंदिरों में छत के ऊपर का हिस्सा पर्वत चोटीनुमा होता है | काँगड़ा का मसरूर रॉक कट मंदिर इस शैली से बना है |
2. समतल शैली – समतल छत शैली में समतल छत होने के साथ-साथ इनकी दीवारों पर काँगड़ा शैली के चित्रों को चित्रित किया गया है | सुजानपुर टीहरा का नर्बदेश्वर मंदिर, नूरपुर का ब्रज स्वामी मंदिर, स्पीति के ताबों, बौद्ध मठ भी इसी शैली के हैं | समतल शैली में मुख्यत: राम और कृष्ण के मंदिर हैं |
3. गुंबदाकार शैली – काँगड़ा का ब्रजेश्वरी देवी, ज्वालाजी, चिंतपूर्णी मंदिर, बिलासपुर का नैनादेवी मंदिर, सिरमौर का बालासुंदरी मंदिर इस शैली से संबंधित हैं | इस प्रकार की शैली से बने मंदिरों पर मुगल और सिक्ख शैली का प्रभाव है |
4. स्तूपाकार शैली – जुब्बल के हाटकोटी के हाटेश्वरी और शिव मंदिर को इसी शैली में रखा जा सकता है | इस शैली के अधिकतर मंदिर जुब्बल क्षेत्र में हैं |
5. बंद-छत शैली – यह हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी शैली है | भरमौर का लक्षणा देवी मंदिर और छतराड़ी के शक्ति देवी के मंदिरों के नाम इस शैली में लिए जा सकते हैं |
6. पैगोड़ा शैली – कुल्लू के हिडिम्बा देवी (मनाली), मण्डी का पराशर मंदिर इस शैली से बने हुए हैं |
||Himachal Pradesh Handicraft||Himachal Pradesh architecture||

                         Like Our Facebook Pag

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.