इस दिन से शुरू होंगी इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं, 27 परीक्षा केंद्रों में 22144 शिक्षार्थी देंगे परीक्षा
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्रू) की सत्रांत परीक्षाएं 2 दिसम्बर से शुरू होंगी। परीक्षाएं 3 जनवरी, 2020 तक चलेंगी। इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय ने 825 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें 107 परीक्षा केंद्र जेल बंदियों के लिए कारागारों (जेलों) में तथा 16 परीक्षा केंद्र विदेशों में बनाए गए हैं। इन परीक्षाओं में कुल 6,39,440 शिक्षार्थी बैठेंगे। हिमाचल प्रदेश में ये परीक्षाएं विभिन्न जिलों में स्थापित 27 इग्रू अध्ययन केंद्रों/परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएंगी जिनमें कुल 22,144 शिक्षार्थी भाग लेंगे।
इस संबंध में सभी पात्रशिक्षार्थियों को इग्रू मुख्यालय दिल्ली तथा क्षेत्रीय केंद्र शिमला से एस.एम.एस. द्वारा सूचित कर दिया गया है। शिक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र इग्रू की वैबसाइट से डाऊनलोड कर इग्रू पहचान पत्र के साथ परीक्षा दे सकते हैं। यदि किसी शिक्षार्थी का नाम परीक्षा केंद्र की परीक्षार्थी सूची में है और वह अपना प्रवेश पत्र डाऊनलोड करने में असमर्थ है तो भी वह परीक्षा दे सकता है। इग्रू के क्षेत्रीय निदेशक डा. जोगेंद्र कुमार यादव ने कहा कि शिक्षार्थीयों को निर्देश दिए हैं कि इग्रू द्वारा जारी पहचान पत्र अपने साथ रखें अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा हाल में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि परीक्षा संबंधित अधिक जानकारी के लिए इग्रू परीक्षा केंद्र/अध्ययन केंद्र या इग्रू क्षेत्रीय केन्द्र शिमला के दूरभाष पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बी.सी.ए./ एम.सी.ए. की प्रायोगिक परीक्षा के लिए शिक्षार्थियों को क्षेत्रीय केंद्र्र द्वारा बाद में अलग से प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक कार्यक्रम के परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए अपने परीक्षा केंद्र अधीक्षक/क्षेत्रीय केंद्र से
संपर्क करें।
संपर्क करें।

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.






