टी-मेट के 300 और पद भरेगा हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड
1200 की जगह 1500 की होगी भर्ती; सर्विस कमेटी ने दी मंजूरी, सरकार को भेजा प्रस्ताव
राज्य बिजली बोर्ड में टी-मेट के 300 और पद भरे जाएंगे। यहां पर 1200 पद भरे जाने को पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी, जिसे बढ़ाकर अब 1500 पद भरे जाएंगे। सर्विस कमेटी की बैठक में राज्य बिजली बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी है, जिसका प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के कुल दो हजार पद भरे जाने हैं, जिसमें टी-मेट के 1200 पद शामिल हैं। शेष अन्य श्रेणियों के कर्मचारी हैं, जिनमें तकनीकी कर्मचारियों की संख्या अधिक है। अभी तक इन पदों को भरने के लिए कोई प्रयास नहीं हो सका था, क्योंकि सर्विस कमेटी की बैठक का इंतजार था। सर्विस कमेटी की बैठक लंबे समय से नहीं हो सकी। अब इस बैठक के होने से जहां पुराने घोषित पदों को भरने का रास्ता साफ हो गया है, वहीं नए पदों को भी भरने की मंजूरी दी गई है। बिजली बोर्ड प्रबंधन इसका ऐलान सरकार द्वारा करवाना चाहता है, लिहाजा यह प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। सर्विस कमेटी की बैठक में कई वर्गों के आर एंड पी रूल्ज को पारित किया गया है, वहीं प्रोमोशन के लंबित पड़े मसलों को भी सुलझाया गया है। हालांकि अभी भी सभी मामले इस बैठक में नहीं रखे गए थे, परंतु फिर भी कुछ लोगों को प्रमोशन दिए जाने को मंजूरी मिल गई है। बिजली बोर्ड में काफी समय से नई भर्तियों का मामला लटका हुआ था। जल्द ही अब नई भर्तियों का सिलसिला यहां पर शुरू हो जाएगा। बैठक में कर्मचारियों के कई मसलों पर चर्चा की गई है। बता दें कि कर्मचारियों की तरफ से बोर्ड प्रबंधन पर खासा दवाब था। लगातार मांगें उठाई जा रही थीं, जिनका कोई हल नहीं हो सका। इस पर कर्मचारी यूनियनों ने चेतावनी भी दी थी। पहले सर्विस कमेटी की बैठक टल गई थी, जिसे कर्मचारियों के दवाब के चलते दोबारा से रखा गया। इसमें क्या-क्या निर्णय लिए गए हैं, इन्हें बिजली बोर्ड सार्वजनिक नहीं कर रहा है।
Social Media(Stay Updated With Us):
Advertisement With Us

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.




