पहली बार अलग-अलग सेशन में होगी गेट परीक्षा 2020
Himachal Pradesh General Knowledge -Ebook
आईआईटी समेत देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए गेट परीक्षा 2020 पहली बार अलग-अलग सेशन में आयोजित होगी। गेट परीक्षा 2020 चार दिन अलग-अलग सेशन में चलेगी। सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स का पेपर दो सेशन और अन्य 23 पेपर एक सेशन में होंगे। परीक्षा में 8.6 लाख परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं।
आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव के मुताबिक, गेट परीक्षा 2020 का शेड्यूल तैयार हो गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए गेट परीक्षा अलग-अलग सेशन में आयोजित होगी। कुल 25 पेपर की परीक्षा पहली फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेगी।
एक फरवरी:
सुबह का सेशन: इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग व फिजिक्स। जबकि दूसरे सेशन में केमिस्ट्री, मैकेनिकल इंजीनियरिंग व प्रोडेक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग का पेपर होगा।
दो फरवरी:
सुबह का सेशन: आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, बॉयोमेडिकल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, मैथ्मेटिक्स, माइनिंग इंजीनियरिंग, स्टैटिस्टिक्स, इंजीनियरिंग साइेंसज व लाइफ सांइसेज। जबकि दूसरे सेशन में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, एग्रीक्लचरल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग व जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स का पेपर होगा।
आठ फरवरी :
सुबह का सेशन: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इकोलॉजी एंड एवलूशन व टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर सांइसेज। दूसरे सेशन में कंप्यूटर साइंस एंड इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी का पेपर होगा।
नौ फरवरी:
सुबह और दोपहर के सेशन में सिविल इंजीनियरिंग का पेपर आयोजित होगा।
Source:Amar Ujala

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.






