बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरी मौका, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कर सकेंगे शॉर्ट टर्म कोर्स
Himachal Pradesh General Knowledge -Ebook
हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवा अब सुंदरनगर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (PWD) आईटीआई में मुफ्त में शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकेंगे। यह कोर्स प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (PWD) सुंदरनगर में विभिन्न व्यवसाय के 9 तरह के शॉर्ट टर्म कोर्स होंगे। जिसकी अवधि घंटों के हिसाब से होगी तथा सभी कोर्सों में प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा।
सभी कोर्स के लिए 30 सीट्स निर्धारित की गई है जिनकी अवधि 300 से लेकर 700 घंटे की रहेगी और सभी कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योगिता आठवीं व दसवीं पास रहेगी। जिसमें वेल्डिंग टेक्नीशियन 30 सीट्स, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन 30 सीट्स, ऑटोमोटिव सर्विस तकनीक 30 सीट्स, प्लम्बर 30 सीट्स, असिस्टेंस इलेक्ट्रीशियन 30 सीट्स, सेल्फ एंप्लॉयड टेलर 30 सीट्स, टैक्सी ड्राइवर 30 सीट्स, टेक्निकल यूपीएस इनवर्टर फील्ड 30 सीट्स सहित असिस्टेंस सर्वेयर की 30 सीट्स शामिल है।
इच्छुक अभ्यर्थी 30-11-19 तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर में प्रवेश पा सकते हैं पहले फार्म भरने वालों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इन सभी कोर्स का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को कुशल कारीगरों को कुशल बनाना है तथा व्यवसाय से संबंधित युवाओं को रोजगार प्रदान करना है जिनसे बेरोजगार युवा इस देश की प्रगति में अपना अहम योगदान दे सकें यह जानकारी प्रधानाचार्य विजय चौधरी ने दी। वही अधिक जानकारी के लिए कॉलेज प्रधानाचार्य से संपर्क कर सकते हैं।

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.






