इन्वेस्टर मीट: शिक्षा क्षेत्र में ही 10 हजार नौकरियां
धर्मशाला में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर मीट शिक्षा क्षेत्र में 10 हजार से अधिक नौकरियों की सौगात लाई है। इन्वेस्टर मीट में शिक्षा क्षेत्र में 1701 करोड़ रुपए के एमओयू साइन हुए हंै। इसमें कुल 43 निवेशकों ने प्रदेश में शिक्षण संस्थान खोलने की इच्छा जताई है। ऐसे में इन शिक्षण संस्थानों के खुलने से प्रदेश में 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इन निवेशकों की ओर से प्रदेश में निजी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटियां खोली जानी है। इनमें 25 से अधिक स्कूल, 8 के करीब कॉलेज और पांच यूनिवर्सियां खोली जानी हैं। स्कूलों में कई बोर्डिंग स्कूल भी शामिल हैं। इसके अलावा कई निवेशकों ने प्रदेश में स्किल डेवलमेंट सेंटर खोलने के लिए भी एमओयू साइन किया है।
इसके अलावा कई प्रोफेशनल कॉलेज खोलने को लेकर भी निवशकों ने एमओयू साइन किए है। इनमें बीसीए, बीएड, फार्मा नर्सिंग, आईआईटी और वोकेशनल कॉलेज शामिल है।यूनिर्विटियों में स्क्लि यूनिर्वसिटी, हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटियों समेत अन्य यूनिवर्सिटियां भी शामिल है। इन शिक्षण संस्थानों को लेकर काम तेज हो गया है। एमओयू की साइन करने के बाद निवेशकों की ओर से शिक्षा विभाग को प्रपोजल भेजी जाएगी। हालांकि कई निवेशकों ने शिक्षा विभाग को प्रपोजल भेजना शुरू कर दिया है। इनकी संख्या दस से अधिक बताई जा रही है। निवेशकों को प्रस्तावों को सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इन शिक्षण संस्थानों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि हाल में मुख्य सचिव डॉ श्रीकांत बाल्दी की ओर से इस बारे में प्रदेश के सभी जिलों के जिला उपायुक्तों के साथ बैठक की गई थी। इस दौरान जिला उपायुक्तों को आदेश दिए गए थे, कि निवेशकों के प्रस्तावों को प्राथमिकता से लिया जाए, ताकि इन्वेस्टर मीट के परिणाम जमीनी स्तर पर दिखें

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.





