Search
Close this search box.

कुर्सी पर बैठने की जल्दी में महिला अधिकारी ने रात को खुलवा दिया बंद दफ्तर

Facebook
WhatsApp
Telegram

कुर्सी पर बैठने की जल्दी में महिला अधिकारी ने रात को खुलवा दिया बंद दफ्तर




विकास खंड अधिकारी की कुर्सी पर बैठने की जल्दी में अधिकारी ने नियमों को दरकिनार कर रात को ही बंद कार्यालय खुलवाकर ज्वाइनिंग दी। शाम पांच बजे सभी सरकारी कार्यालय बंद हो जाते हैं। विकास खंड अधिकारी सलूणी के पद पर बीस जनवरी को सरकार ने महिला अधिकारी के आर्डर किए थे।
                                                                                                                 वह जिले से बाहर तैनात थीं। महिला अधिकारी बीस जनवरी रात को सलूणी पहुंचीं। कार्यालय में तैनात दो कर्मचारियों को उन्होंने रात आठ बजे कार्यालय में बुलाया और रात को ज्वाइनिंग दी। कार्यालय में बीडीओ पद पर पहले से तैनात विभागीय अधिकारी सात बजे तक उनके आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह रात आठ बजे पहुंचीं।


                                                                                                              वह 21 जनवरी को भी ज्वाइनिंग दे सकती थीं। इसको लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया से शिकायत की है। फिलहाल, सरकार ने बीडीओ पद पर पुरुष अधिकारी के दोबारा ऑर्डर कर दिए हैं, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों ने रात को ज्वाइनिंग के मामले की जांच करने की मांग की है। उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ पुरुष अधिकारी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह 21 रात को शिमला गए थे। महिला अधिकारी ने रात आठ बजे कार्यालय में जाकर ज्वाइनिंग दी। उनके साथ कार्यालय के दो अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
                                                                                                           बीडीओ इंदु शर्मा ने बताया कि उनके बीस को सलूणी के लिए ऑर्डर हुए थे। उन्होंने कार्यालय में शाम छह बजे ज्वाइन किया। उन्होंने रात को कार्यालय नहीं खुलवाया है। उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों ने रात को बीडीओ की ज्वाइनिंग करने की शिकायत की है। इसकी जांच की जाएगी। जो अधिकारी व कर्मचारी इसमें संलिप्त होंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Social Media(Stay Updated With Us):



Himexam official logo
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!