स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर के आशा कार्यकर्ता पदों की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला बिलासपुर के शहरी एवं ग्रामीण आशा कार्यकर्ता पदों की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है। शहरी एवं ग्रामीण आशा कार्यकर्ता पदों की नियुक्ति हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आवेदन पत्र का प्रारूप संबंधित नोडल/ खंड चिकित्सा अधिकारी मारकंड, श्री नैना देवी जी, घुमारवीं एवं झंडूता से किसी भी कार्यालय दिवस में संपर्क किया जा सकता है। आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2022 है।
चयन हेतु योग्यताएं:-
1.आवेदनकर्ता उसी वार्ड/पंचायत की स्थाई महिला निवासी होनी चाहिए, जिस वार्ड / पंचायत के लिए आवेदन करना चाहती है।
2.आवेदनकर्ता की आयु 25 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। विवाहिता/विधवा/तलाकशुदा/ परित्याग/महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।
3. ग्रामीण आशा के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं (8th) पास होनी चाहिए।
4. शहरी आशा के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं (10th ) पास होनी चाहिए।
5. खंड चिकित्सा अधिकारी मारकंड, श्री नैना देवी जी, घुमारवीं एवं झंडूता के कार्यालय के द्वारा केवल निर्धारित प्रपत्र (ऑफलाइन) पर ही स्वीकार किए जाए आवेदन प्रपत्र 16 सितंबर 2022 तक संबंधित कार्यालय को प्राप्त हो जाने चाहिए। उक्त तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Join Our Telegram Group :- Himexam

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.

_page-0001.jpg)





