Search
Close this search box.

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान -पुलिस और सुरक्षा

Facebook
WhatsApp
Telegram

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान -पुलिस और सुरक्षा

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान -पुलिस और सुरक्षा 


हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान -पुलिस और सुरक्षा
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान -पुलिस और सुरक्षा 

(i) सुरक्षा हिमाचल प्रदेश के सैनिकों नेअब तक सैकड़ों बहादुरीके पदक प्राप्त किए हैं | इनमें 2 विक्टोरिया क्रॉस, 4 परमवीर चक्र, 1 अशोक चक्र, 15 महावीर चक्र और करीब 70 वीरचक्र शामिल हैं |
विक्टोरियाक्रॉस विजेता
1. भोरंज, हमीरपुर जिले के स्वर्गीय जमादारलालाराम हिमाचल प्रदेश के प्रथम विक्टोरियाक्रॉस विजेता थे | 1914 से 1918 तक हुए प्रथमविश्व युद्ध के दौरान दर्शाईगई वीरता के लिए उन्हेंयह पुरस्कार दिया गया था |
2. घुमारवीं, बिलासपुर के मेजर जनरलभंडारी राम हिमाचल प्रदेश के दूसरे विक्टोरियाक्रॉस विजेता हैं | उन्हें यह पुरस्कार 1939 से1945 के मध्य हुए द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दर्शाएगए अदम्य साहस के लिए प्रदानकिया गया था |
परमवीरचक्र
1. काँगड़ाके मेजर सोमनाथ शर्मा भारत के प्रथम परमवीरचक्र विजेता हैं | उन्हें यह पुरस्कार मरणोपरांतप्रदान किया गया | मेजर सोमनाथ शर्मा ने 3 नवम्बर, 1947 को कश्मीर ऑपरेशनके दौरान श्रीनगर शहर तथा हवाई अड्डे को पाकिस्तानी आक्रमणसे बचाने की खातिर अपनाबलिदान दिया था | वे 4 कुमाऊँ रेजीमेन्ट संबद्ध थे |



2. गोरखाराइफल से संबद्ध कैप्टनधन सिंह थापा को अक्टूबर, 1962 मेंचीन के साथ लड़ाईमें अदम्य साहस के लिए परमवीरचक्र दिया गया | वे शिमला जिलेसे संबंधित थे | वे जीवित परमवीरचक्र विजेता थे |
3. काँगड़ाके कैप्टन विक्रम बतरा को 1999 के कारगिल युद्धके दौरान अदम्य शौर्य दिखाने के लिए मरणोपरांतपरमवीर चक्र पुरस्कार दिया गया |
4. बिलासपुरके राइफलमैन संजय कुमार को 1999 के कारगिल युद्धके ऑपरेशन विजय के दौरान अदम्यशौर्य दिखाने के लिए परमवीरचक्र पुरस्कार दिया गया | उन्हें जीवित रहते हुए यह सम्मान दियागया |
महावीरचक्रइंदौरा, नूरपुर (काँगड़ा) के लेफ्टिनेंट कर्नलकमान सिंह हिमाचल प्रदेश के पहले महावीरचक्र विजेता हैं | उन्हें यह पुरस्कार मई, 1948 में दिखाई गई बहादुरी केलिए प्रदान किया गया | उनका संबंध 3 गढ़वाल राइफल से था |
वीरचक्र लाहौलस्पीति के हवलदार तोपगेहिमाचल प्रदेश के पहले वीरचक्र विजेता हैं | उन्हें यह पुरस्कार जुलाई, 1948 में दिखाए गए अदम्य साहसके लिए दिया गया | उनका संबंध 8 डोगरा रेजीमेन्ट से था |
परमविशिष्ट सेवा पदक काँगड़ा के वी. एन. शर्मा एकमात्र हिमाचली हैं जो भारत केथलसेना अध्यक्ष रहें हैं | वे इस पदपर 1988 से 1990 तक कार्यरत थे| उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान कियागया है | उन्हें यह पदक 1977 मेंप्रदान किया गया |
एन. सी. सी.बिलासपुर में नौसेना राष्ट्रीय कैडेट कार्प्स (एन. सी. सी.) की शाखा है| यह 1963 में स्थापित की गई थी| नौसेना (नेवी) एन. सी. सी. की हिमाचल मेंयह एकमात्र शाखा है |
विक्टरीटनल शिमला की प्रसिद्ध विक्टरीसुरंग का निर्माण 1945 . में किया गया था | यह सुरंग मित्रराष्ट्रों की द्वितीय विश्वयुद्ध में प्राप्त विजय की याद मेंबनाई गई थी |
मिलिट्रीस्कूलसोलन जिले के चायल मेंमिलिट्री स्कूल स्थित है |
(ii) पुलिस काँगड़ा जिले केडरोहमें पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय कार्य कर रहा है| यह पहले शिमला जिले केजुनगामें स्थित था | 1994 से यह डरोहमें कार्य करने लगा |
सबाथूमें गोरखा सिपाहियों को प्रशिक्षित करनेके लिए प्रशिक्षण केंद्र आज भी चलरहा है | हिमाचल प्रदेश के पुलिस केप्रमुख आई. जी. पी. अथवा डी. जी. पी. कहलाते हैं | हिमाचल प्रदेश के पहले आई. जी. पी. श्री एस. आर. चौधरी थे |

श्रीगंगवीर सिंह राष्ट्रपति पुलिस पदक जीतने वाले पहले हिमाचली आई. जी. पी. हैं | उन्हें यह पुरस्कार 15 अगस्त, 1984 को प्राप्त हुआ | जिला किन्नौर के ओम प्रकाशराठौर (आई. पी. एस.) को संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कापुलिस सलाहकार रहने का अवसर प्राप्तहुआ | वे यह पदप्राप्त करने वाले पहले एशियाई व्यक्ति हैं |
हिमाचलप्रदेश राज्य फोरेंसिक लैब (SFL) जुंगा में स्थित है | इसकी स्थापना वर्ष 1988 . में कीगई थी | श्री बी. आर. शर्मा इसके पहले निदेशक थे | इसके अंतर्गत दो क्षेत्रीय केंद्रधर्मशाला और मण्डी मेंकार्य कर रहे हैं|
अन्यविभाग
1. हिमाचलप्रदेश लोक सेवा आयोग (एच. पी. पी. एस. सी.) – हिंचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का गठन 1971 . में किया गया | इस आयोग काकार्यालय निगम विहार शिमला में है | इस आयोग केप्रथम अध्यक्ष ले. जनरल के. एस. कटोच थे |
2. हिमाचलप्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिमाचल प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान की स्थापना 1 जनवरी, 1974 को की गई | यहसंस्थान शिमला के फेयर लॉनमें स्थित है |वी. के. शर्मा हिमाचल प्रदेश के लोक प्रशासनसंस्थान के प्रथम अध्यक्षहैं |
3. हिमाचलप्रदेश लोकायुक्त जून, 1983 में हिमाचल प्रदेश लोकायुक्त विधेयक पारित किया गया | न्यायमूर्ति टी. वी. आर टाटाचारी हिमाचलप्रदेश के प्रथम लोकायुक्तबने | वे अगस्त, 1983 सेअगस्त, 1988 तक इस पदपर रहे | लोकायुक्त का कार्यकाल 5 वर्षका होता है |
4. हिमाचलप्रदेश प्रशासनिक अधिकरण (एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल) – 1 जनवरी, 1986 को हिमाचल प्रदेशप्रशासनिक अधिकरण की स्थापना कीगई | न्यायमूर्ति हीरासिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक अधिकरण के प्रथम अध्यक्षबने | वर्ष 2008 में इसे बंद कर दिया गया| वर्ष 2013 में इसे पुन: खोल दिया गया |
5. हिमाचलप्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड (एच. पी. एस. एस. एस. बी) – अक्टूबर, 1998 को हिमाचल प्रदेशअधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की स्थापना कीगई | हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएँ चयन बोर्ड पक्का भरो, हमीरपुर में स्थित है | के. सी. मल्होत्रा इसके पहले अध्यक्ष बने |

EBooks :-

  • Himachal Pradesh General Knowledge Question Bank :- Buy Now 

  • Himachal Pradesh GK Theory Ebook :-Buy Now

  • Himachal Pradesh GK Theory + Question Bank :- Buy Now



Like Our Facebook Page Click Here
Advertisement With Us  Click Here
To Join Whatsapp Click Here
Online Store Click Here

Himexam official logo
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!