10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से
हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने मार्च में संचालित की जाने वाले 10वीं और 12वीं कक्षाओं के नियमित और राज्य मुक्त विद्यालय के परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा के लिए संभावित डेट शीट जारी की है। साथ ही 20 दिसंबर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे हैं। संभावित डेट शीट के अनुसार परीक्षाएं पांच मार्च से 28 मार्च, 2019 तक आयोजित की जाएंगी। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि विषयवार डेट शीट के संबंध में किसी अध्यापक व छात्र या विद्यालय प्रमुख का कोई प्रस्ताव व सुझाव हो तो लिखित रूप में बोर्ड कार्यालय को ई-मेल पर 20 दिसंबर को शाम पांच बजे तक प्रेषित किया जा सकता है, ताकि बोर्ड द्वारा प्राप्त सुझावों पर विचारोपरांत दिनांक सूची को अंतिम रूप दिया जा सके। जिला चंबा के भरमौर व पांगी उपमंडल तथा जिला किन्नौर के नियमित परीक्षार्थियों एवं राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत पंजीकृत अभ्यर्थियों की प्रेक्टिकल परीक्षाएं लिखित परीक्षा के उपरांत नियमित परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधित राजकीय व संबंद्धता प्राप्त विद्यालय व राज्य मुक्त विद्यालय के परीक्षार्थियों की प्रेक्टिकल परीक्षा उनके अध्ययन केंद्र में आंतरिक रूप से संचालित करवाई जाएंगी, जिसके लिए तिथियां अलग से अधिसूचित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विषय बार प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि व समय जानने के लिए अपने विद्यालय प्रमुख तथा राज्य मुक्त विद्यालय के अभ्यर्थी होने की स्थिति में संबंधित अध्ययन केंद्र प्रमुख से 21 मार्च, 2020 को संपर्क करें।
Source:- Divya Himachal

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.






