Hamirpur District Complete Information(History,Geography,Economy)

 Hamirpur District GK Complete Information(History,Geography,Economy)

||Hamirpur District gk|| Hamirpur District gk||Hamirpur District gk in hindi||
||Hamirpur District gk|| Hamirpur District gk||Hamirpur District gk in hindi||
Hamirpur
Himachal Pradesh General Knowledge All Topics:- Click Here
 
👉👉Basic Information of Hamirpur:-
1. जिले के रूप में गठन – 1 सितम्बर, 1972
2. जिला मुख्यालय – हमीरपुर
3. जनसंख्या घनत्व – 406 (2011 में)
4. साक्षरता – 89.01% (2011 में)
5. कुल क्षेत्रफल – 1118 वर्ग किमी. (2.01%)
6. जनसंख्या – 4,54,293 (6.63%) (2011 में)
7. लिंग अनुपात – 1096 (2011 में)
8. दशकीय वृद्धि दर – 10.08% (2001-2011 में)
9. कुल गाँव – 1672 (आबाद गाँव – 1635)
10. ग्राम पंचायतें – 229
11. विकास खण्ड – 6
12. विधानसभा क्षेत्र – 5
13. शिशु लिंगानुपात – 881 (2011 में)
14. ग्रामीण जनसंख्या – 4,22,880 (93.09%)(2011 में)



👉👉Geography of Hamirpur:-
||Geography Of Hamirpur||Geography Of Hamirpur In hindi||
 
 
1. भौगोलिक स्थिति – हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के पश्चिम भाग में स्थित है | हमीरपुर जिले के उत्तरपूर्व और पूर्व में मण्डी, पश्चिम और दक्षिण पश्चिम में ऊना, उत्तर में काँगड़ा तथा दक्षिण में बिलासपुर जिले की सीमाएं लगती है | हमीरपुर शहर की समुद्रतल से ऊंचाई 786 मी. है |
2. धार – हमीरपुर जिले में 3 मुख्य धार हैं | जख धार, छबुत्रा धार और सोलहसिंगी धार | जख धार नादौन से हमीरपुर जिले में प्रवेश करती है | हमीरपुर शहर जख धार के पूर्व में स्थित है | सोलह सिंगी धार हमीरपुर की सबसे लम्बी धार है, इसे ऊना में चिंतपूर्णी और जस्वाँ धार के नाम से जाना जाता है |
3. नदियाँ – ब्यास नदी उत्तर में हमीरपुर की काँगड़ा से सीमा बनाती है | मान खड्ड पश्चिम भाग में, कुनाह खड्ड उत्तर-पश्चिम भाग में, बेकर खड्ड पूर्व भाग में बहकर ब्यास नदी में मिलती हैं | सुकर खड्ड और मुण्डखर खड्ड सीर खड्ड में मिलती है | सीर खड्ड अंत में दक्षिण में बहकर सतलुज नदी में मिलती है | सुकर खड्ड बिलासपुर से बेकर और सीर खड्ड मण्डी जिले से हमीरपुर की सीमा बनाता है |
 
👉👉History of Hamirpur:-
||History Of Hamirpur||History Of Hamirpur In hindi||
 
 
1. हमीरपुर की स्थापना – 1700 ई. में आलम चंद की मृत्यु के बाद हमीर चंद काँगड़ा के शासक बने | उस समय काँगड़ा किला मुगलों के अधीन था | हमीरचंद ने 1700 ई. से लेकर 1747 ई. तक काँगड़ा रियासत पर शासन किया | हमीरचंद ने 1743 ई. में जिस स्थान पर एक किले का निर्माण किया, वहीं स्थान कालांतर में हमीरपुर कहलाया | हमीरपुर किले को 1884 ई. में तहसील कार्यालय बनाया गया | इस प्रकार हमीरपुर को नादौन के स्थान पर 1868 ई. में तहसील मुख्यालय बनाया गया |
2. सुजानपुर टीहरा – 1748 ई.में काँगड़ा के राजा अभयचंद ने सुजानपुर की पहाड़ियों पर दुर्ग और महल बनवाएं जो टीहरा के नाम से प्रसिद्ध हुए | सुजानपुर शहर की स्थापना घमण्डचंद ने की थी | घमण्डचंद ने 1761 ई. में सुजानपुर में चामुण्डा मंदिर का निर्माण करवाया | काँगड़ा के राजा संसारचंद ने सुजानपुर टीहरा को अपनी राजधानी बनाया | राजा संसारचंद ने 1793 ई. में सुजानपुर में गौरी शंकर मंदिर का निर्माण करवाया | सुजानपुर का नर्वदेश्वर मंदिर 1823 ई. में संसारचंद द्वारा बनवाया गया | राजा संसारचंद ने सुजानपुर टीहरा में ब्रज जैसी होली का त्योहार शुरू करवाया | सुजानपुर टीहरा की 1820 ई. में विलियम मूरक्राफ्ट और जॉर्ज ट्रिवेक ने यात्रा की | सुजानपुर टीहरा में हिमाचल प्रदेश का एकमात्र सैनिक स्कूल स्थित है | सुजानपुर टीहरा में हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा खेल मैदान हैं |
3. नादौन – नादौन शहर ब्यास नदी के किनारे बसा है | इस स्थान पर 1687 ई. में गुरु गोविन्द सिंह और बिलासपुर के राजा भीमचंद ने मुगलों पर हराया था | यह युद्ध नादौन युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है | काँगड़ा के राजा संसारचंद ने नादौन के पास अमतर को अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया | संसारचंद ने नादौन के बारे में कहा था “आएगा नादौन जाएगा कौन” | राजा संसारचंद ने मण्डी के राजा ईश्वरी सेन को 12 वर्षों तक नादौन जेल में कैद रखा जिसे बाद में गोरखाओं ने छुड़वाया |मूरक्राफ्ट ने 1820 ई. में नादौन की यात्रा की | नादौन को 1846 ई. में तहसील मुख्यालय बनाया गया | यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान की स्थापना 2000 ई. में नादौन में की गई |
4. महलमोरियो -हमीरपुर के महलमोरियो में 1806 ई. में गोरखों ने महाराजा संसारचंद को हराया जिसके बाद संसारचंद को काँगड़ा किले में शरण लेनी पड़ी | हमीरपुर 1806 से 1846 ई. तक सिक्खों के नियंत्रण में था | 1846 ई. में हमीरपुर अंग्रेजों के अधीन आ गया |
5. भुम्पल – साहित्यकार यशपाल का जन्म भुम्पल में हुआ | यशपाल 1918 ई. में स्वाधीनता संग्राम में कूदे थे |
6. विक्टोरिया क्रॉस – हमीरपुर केलान्स नायक लाला राम को प्रथम विश्वयुद्ध में अदम्य साहस के लिए विक्टोरिया क्रॉस प्रदान किया गया | वे विक्टोरिया क्रॉस प्राप्त करने वाले पहले हिमाचली हैं |
7. जिले का निर्माण – हमीरपुर जिला 1966 ई. से पूर्व पंजाब का हिस्सा था | हमीरपुर काँगड़ा जिले की तहसील के रूप में 1966 ई. में हिमाचल प्रदेश में मिलाया गया | हमीरपुर को 1 सितम्बर, 1972 को काँगड़ा से अलग कर जिला बनाया गया | हमीरपुर जिला बनने से पूर्व (1972 ई.) काँगड़ा जिले का उपमण्डल था | हमीरपुर और बड़सर 2 तहसीलों से हमीरपुर जिले का गठन किया गया | वर्ष 1980 ई. में सुजानपुर टीहरा, नादौन और भोरंज तहसील का गठन किया गया |
Diverse  — दियोटसिद्ध में बाबा बालकनाथ का मंदिर है | हमीरपुर के पक्काभरों में हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड स्थित है | भोरंजके डुंगरी में नवोदय स्कूल है | हमीरपुर के पकपड़ोह में आकाशवाणी केंद्र है | ताल में भेड़ प्रजनन केंद्र स्थित है | जलाड़ी में दुग्ध अभिशीतन केंद्र है | हमीरपुर में NITस्थित है | हमीरपुर में गसोता मेला, पिपलू मेला, सायर मेला लगता है |



Read more

Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!