Search
Close this search box.

Best Places In Kullu District

Facebook
WhatsApp
Telegram

Best Places In Kullu District

||best Places in kullu district||best places in manali||

Best Places In Kullu District
Best Places In Kullu District


1. मनाली – मनाली का नाम मनु के नाम से पड़ा(मनु-आलय) अर्थात मनु का घर | मनु ने सृष्टि की रचना यहीं से आरंभ की | भीम ने हिडिम्बा से यहीं विवाह किया था | डुंगरी मेला जो हिडिम्बा देवी को समर्पित है, यहीं पर मनाया जाता है | मनाली से 12 किमी. दूरी पर सोलंग नाला में अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता व राष्ट्रीय शीतकालीन खेल आयोजित होते हैं | मनाली में हिडिम्बा देवी का मंदिर है, जिसे 1553 ई. में राजा बहादुर सिंह ने बनवाया था | मनाली में श्रृंग ऋषि ने राजा दशरथ से पुत्र-प्राप्ति के लिए यज्ञ करवाया था | मनाली कुल्लू मार्ग के भनारा गाँव में अर्जुन गुफा है | इसमें श्री कृष्ण भगवान की प्रतिमा है | अर्जुन ने ब्रह्म-अस्त्र प्राप्ति के लिए यहीं तपस्या की थी | मनाली में 1961 ई. में पर्वतारोहण संस्थान खोला गया |

2. मणिकर्ण – यहाँ पर गर्म पानी का चश्मा है | यहाँ देवी पार्वती की कान की मणि टूट कर गिर गई थी |

3. नग्गर – यहाँ पर रोरिक कला संग्रहालय है | रोरिक रूस का रहने वाला था | 1942 ई. में इंदिरा गांधी व पण्डित नेहरु यहाँ आए थे | यह पूर्व में कुल्लू रियासत की राजधानी थी | देविका रानी निकोलस रोरिक की पत्नी थी |

4. भुंतर – भुंतर में हवाई अड्डा है | हारला नदी भुंतर में ब्यास नदी में मिलती है |

5. मलाणा – मलाणा गाँव विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र है, जिस पर शासन जामलू देवता करते हैं | जामलू देवता परशुराम के पिता जमदग्नि ऋषि को कहा जाता है |

6. तिरथन – तिरथन में ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय पार्क है |

Read More:Kullu District Gk

||best Places in kullu district||best places in manali||

                           Like Our Facebook Page
Himexam official logo
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!