Child Development,Pedagody & Psychology Question For HP TET Set-1
||Child Development,Pedagody & Psychology Question Answer For HP TET Set-1||Child Development,Pedagody & Psychology MCQ For HPTET Set-1||
1. आपकी कक्षा में एक बालक बड़ों से तु-तड़ाक करके बोलता है। बालक के इस अशिष्ट व्यवहार को दूर करने के लिए आप क्या उपाए करेंगे?
(a) बालक को सबके सामने प्रताड़ित करेंगे
(b) बालक के माता-पिता से उसे प्रताड़ित करने को कहेंगे
(c) बालक को समझाएँगे कि अपने से बड़ों को आप कहा जाता है तथा साथ ही आप भी अपने से बड़ों से भूलकर भी तु-तड़ाक नहीं करेंगे
(d) आप बालक को आप कहकर सम्बोधित करने लगेंगे
2. ‘पूर्व प्राथमिक’ शिक्षा ग्रहण करने के लिए उपयुक्त आयु है
(a) 2-6 वर्ष
(b) 6-12 वर्ष
(c) 12-18 वर्ष
(d) 18-25 वर्ष
3. निम्नलिखित में से क्या मानव की ज्ञानेन्द्रि नहीं है?
(a) गला
(b) नाक
(c) आँख
(d) जीभ
4. विकास के सम्बन्ध में निम्न में से क्या सम्बन्धित नहीं है?
(a) कार्य क्षमता में वृद्धि
(b) व्यवहार में परिवर्तन
(c) स्वभाव एवं दृष्टिकोण में परिवर्तन
(d) आकार में परिवर्तन
5. आप अपनी कक्षा में से कुछ छात्रों को चुनकर छः महीने में उनमें होने वाले विकास की एक रिपोर्ट तैयार करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप निम्न में से क्या चुनेंगे?
(a) प्रत्येक माह उनकी लम्बाई मापेंगे
(b) प्रत्येक माह उनका वजन तौलेंगे
(c) प्रत्येक माह उनके आकार में होने वाले परिवर्तन की जाँच करेंगे
(d) प्रत्येक माह उनकी रुचियों, आदतों, दृष्टिकोण, स्वभाव, व्यक्तित्व, व्यवहार आदि में होने वाले परिवर्तनों की जाँच करेंगे
6. आप अपनी कक्षा के बच्चों में ईमानदारी की शिक्षा देना चाहते हैं, इसके लिए आप
(a) बेइमान बच्चों को कठोर दण्ड देंगे
(b) बच्चों के समक्ष ईमानदारी के महत्त्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालेंगे
(c) ईमानदार बच्चों को पुरस्कृत करेंगे
(d) बच्चों को ईमानदार व्यक्तियों की सफलता के उदाहरण देंगे
7. विकास की सबसे जटिल अवस्था है
(a) शैशवकाल
(b) किशोरावस्था
(c) युवा-प्रौढ़ावस्था
(d) वृद्ध-प्रौढ़ावस्था
8. “मैं कौन हूँ”, “क्या हूँ”, “मैं भी कुछ हूँ” आदि ऐसी प्रबल भावनाएँ, विकास की किस अवस्था की ओर इंगित होती हैं
(a) किशोरावस्था
(b) प्रौढ़ावस्था
(c) पूर्व बाल्यावस्था
(d) बाल्यावस्था
9. जब किसी किशोर में किसी वस्तु, समस्या या परिस्थिति के लिए निजी स्तर पर निर्णय लेने की क्षमता का विकास परिपक्व होने लगता है, तो इस विकास को कहते हैं
(a) परिपक्वता
(b) संज्ञानात्मक विकास
(c) आध्यात्मिक विकास
(d) इनमें से कोई नहीं
10. “मानव विकास एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है।” यह विचार सम्बन्धित है
(a) अन्तः सम्बन्ध का सिद्धान्त
(b) निरन्तरता का सिद्धान्त
(c) एकीकरण का सिद्धान्त
(d) अन्तः क्रिया का सिद्धान्त
11. मानव का विकास निम्न में से किस पर निर्भर होता है ?
(a) उसकी वृद्धि पर
(b) उसके वातावरण पर
(c) उसकी बुद्धि पर
(d) उसकी वृद्धि तथा वातावरण से मिलने वाली परिपक्वता पर
12. उच्च प्राथमिक स्तर के बालक की विशेषता नहीं है
(a) कार्यों को शीघ्रता से करना
(b) डेटिंग करना
(c) विभिन्न प्रकार के व्यवहार का प्रदर्शन करना
(d) सफलता को अनुभव करने की चाह रखना
13. निम्नलिखित अवस्थाओं में से डेटिंग किस अवस्था की एक प्रमुख विशेषता है
(a) पूर्व बाल्यावस्था
(b) बाल्यावस्था
(c) किशोरावस्था
(d) प्रौढ़ावस्था
14. प्राथमिक स्तर पर एक अच्छे शिक्षक में सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता है
(a) पढ़ाने की उत्सुकता
(b) धैर्य और दृढ़ता
(c) विषयों के ज्ञान में दक्षता
(d) शिक्षण-पद्धतियों के ज्ञान की दक्षता
Read More: – Himachal Pradesh General Knowledge

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.







