Child Development,Pedagody & Psychology Question For HP TET Set-4
||Child Development,Pedagody & Psychology Question Answer For HP TET Set-4||Child Development,Pedagody & Psychology MCQ For HPTET Set-4||
1. निम्नलिखित में से कौन-सा बुद्धिमान बच्चे का लक्षण नहीं है?
(a) प्रत्येक नए परिवेश में स्वयं को समायोजित कर लेना
(b) अमूर्त रूप से हमेशा सोच-विचार करते रहना
(c) लम्बे निबन्धों को बहुत जल्दी रट लेना
(d) प्रवाहपूर्ण तथा उचित तरीके से सम्प्रेक्षण करना
2. आपकी कक्षा का एक छात्र बुद्धि से बहुत श्रेष्ठ है लेकिन शरीर से काफी कमजोर है। आप उसके पिता से मिलते हैं तथा देखते हैं कि उसके पिता भी बुद्धि से तो श्रेष्ठ हैं लेकिन शरीर से वे भी कमजोर हैं। आपके अनुसार इसका कारण हो सकता है
(a) उनके घर में पौष्टिक खाना नहीं बनता है
(b) दोनों पिछले कई वर्षों से बीमार हैं
(c) यह उनके वंशानुक्रम का प्रभाव है
(d) इस विषय में कुछ ठीक से कहा नहीं जा सकता
3. दो जुड़वाँ बच्चों को दो अलग-अलग स्थान पर रखा जाता है। एक स्थान पर जहाँ धर्म, संस्कृति, संस्कार आदि का वातावरण है, वहीं दूसरे स्थान पर अन्धविश्वास और रूढ़िवाद का वातावरण है। बच्चों के बड़े होने पर उनके विचारों पर पड़ने वाला वातावरणीय कारक होगा
(a) भौतिक कारक
(b) सामाजिक कारक
(c) आर्थिक कारक
(d) सांस्कृतिक कारक
4. आपकी कक्षा का एक छात्र, कक्षा में रोज अनुशासनहीनता करता है। आप इस समस्या के समाधान हेतु निम्न में से क्या उपाए अपनाएँगे?
(a) छात्र को रोज पीटेंगे जब तक कि वह कक्षा में अनुशासनहीनता करना नहीं छोड़ देते हैं
(b) स्कूल से उसका नाम काटने के लिए प्रधानाचार्य से कहेंगे
(c) उसके वंशानुक्रम तथा वातावरण का पता लगाकर उसका सही दिशा में मार्गदर्शन करेंगे
(d) उसको इलाज के लिए किसी अच्छे मनौचिकित्सक के पास लेकर जाएँगे
5. बालक क्या है? वह क्या कर सकता है? उसका विकास क्यों नहीं हो रहा है? आदि प्रश्नों के उत्तरदायी तत्त्व हैं
(a) वंशानुक्रम
(b) वातावरण
(c) ‘a’ एवं ‘b’ दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
6. किसी छात्र का बौद्धिक विकास, शारीरिक विकास तथा संवेगात्मक विकास उसकी विकास की प्रक्रिया का कौन-सा कारक है?
(a) आन्तरिक कारक
(b) बाह्य कारक
(c) ‘a’ एवं ‘b’ दोनों
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
7. चरित्र निर्माण को शिक्षा का एकमात्र उद्देश्य स्वीकार कर लेने से क्या हानियाँ हो सकती हैं ?
(a) व्यवहार कुशलता की अवहेलना होती है
(b) जीविकोपार्जन में सहायता नहीं मिलती है
(c) व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की अवहेलना हो सकती है
(d) उपरोक्त सभी
8. निम्नलिखित में से कौन-सा नियमित शिक्षा के अन्तर्गत नहीं आता है ?
(a) स्कूल
(b) पुस्तकालय
(c) धर्म
(d) शिक्षण विधि
9. किसी बच्चे के विकास का निर्धारण करने में संवेग एक महत्त्वपूर्ण आन्तरिक कारक है। ‘संवेग’ का शाब्दिक अर्थ है
(a) उत्तेजित दशा
(b) तीव्र गति
(c) क्रोधावस्था
(d) भावना
10. किस सिद्धान्त के अनुसार भिन्न-भिन्न व्यक्तियों में विकास की गति भी भिन्न-भिन्न होती है?
(a) अनवरत विकास का सिद्धान्त
(b) विकास का गति सिद्धान्त
(c) क्रमिक विकास का सिद्धान्त
(d) एकीकरण का सिद्धान्त
Read More: – Himachal Pradesh General Knowledge

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.






