Daily Current Affairs 13 August 2020

Facebook
WhatsApp
Telegram

 Daily Current Affairs 13 August 2020


1). हाल ही में किस देश की COVID-19 की पहली वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 12 अगस्त को तैयार है?
उत्तर – रूस

—–> कोरोनावायरस की पहली वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए रूस 12 अगस्त को तैयार है।
यह वैक्सीन गामालेया शोध संस्थान तथा रूस के रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में तैयार की गई है।
इसके चिकित्सा परीक्षणों की शुरुआत 18 जून को की गई जिसमें 38 लोग शामिल हुए थे। 


2). हाल ही में किस देश ने जापान के जहाज से तेल रिसाव के बाद पर्यावरण आपातकाल की घोषणा कर दी है?
उत्तर – मॉरीशस

—–> हाल ही में मॉरीशस ने पर्यावरण आपातकाल की घोषणा कर दी है। हाल ही में जापानी जहाज से कई टन ईंधन के रिसाव के बाद यह बड़ी घोषणा की गई है। जानकारी है कि मारीशस के पास हिंद महासागर में एक मूंगा चट्टान से जापानी जहाज एमवी वाकाशिओ के टकराने के बाद इंधन लीक होने की वजह से पर्यावरण संकट पैदा हुआ है।


3). हाल ही में किस राज्य सरकार ने “इंदिरा वन मितान योजना” का शुभारंभ किया है?
उत्तर – छत्तीसगढ़

—–> अंतर्राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वदेशी लोगों के लिए “इंदिरा वन मितान योजना” का शुभारंभ किया है। इसका मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के अनुसूचित क्षेत्रों के 19 लाख परिवारों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही फल देने वाले वृक्षों का औषधि पौधों के रोपण को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।


4). “अद्भुत अयोध्या” नामक पुस्तक किसने लिखी है?
उत्तर – नीना राय

—–> मीना राय द्वारा “अद्भुत अयोध्या (Amazing Ayodhya) नामक पुस्तक को लिखा गया है।
इस पुस्तक के माध्यम से अयोध्या के इतिहास पर प्रकाश डाला गया है।
इस पुस्तक का प्रकाशन “House Bloomsbury” द्वारा किया जाएगा। 

5). आत्मनिर्भर भारत सप्ताह की शुरुआत कब की गई है?
उत्तर – 10 अगस्त

—–> हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 अगस्त को आत्मनिर्भर भारत सप्ताह की शुरुआत की है।
इसके अनुसार, भारत 2024 तक परिवहन विमान, लड़ाकू हेलीकॉप्टर, पनडुब्बियों तथा क्रूज़ मिसाइलों सहित अन्य हथियारों का निर्माण खुद करेगा।
जिस कारण से 101 हथियारों के आयात पर पूर्णतया रोक भी लगा दी गई है। 

6). अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के लिए किस परियोजना का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर – सबमरीन केबल कनेक्टिविटी परियोजना

—–> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के लिए “सबमरीन केबल कनेक्टिविटी परियोजना” का शुभारंभ किया गया है।
इसके अनुसार इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार सृजन में भी वृद्धि होगी। 


7). हाल ही में किसे स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
उत्तर – सोमा मोंडल

—–> सर्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड ने स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड का नया अध्यक्ष सोमा मोंडल को नियुक्त किया है।
इन्होंने 1994 में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउलकेला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। 


8). हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने अपने इस्तीफे की घोषणा की है?
उत्तर – लेबनान

—–> हाल ही में लेबनान की राजधानी बेरुत में शक्तिशाली धमाके के बाद लोगों की मांग के आगे प्रधानमंत्री हसन दियाब ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। की राष्ट्रपति माइकल आउन ने इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। 


9). FSSAI के किस आंदोलन ने “फूड सिस्टम विजन प्राइस” को जीता है?
उत्तर – ईट राइट इंडिया

—–> भारत के खाद्य सुरक्षा नियामक, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के “ईट राइट इंडिया” आंदोलन ने फूड सिस्टम विजन प्राइस को जीता है। 


10). विश्व जैविक इंधन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 10 अगस्त

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!