Daily Current Affairs 22 July 2020

Facebook
WhatsApp
Telegram

Daily Current Affairs 22 July 2020




1). हाल ही में किस राज्य सरकार ने लंबित देयताओं की एकमुश्त वसूली के लिए “समाधान से विकास” नामक योजना की शुरुआत की है?उत्तर – हरियाणा
—–> हाल ही में हरियाणा राज्य सरकार ने केंद्रीय योजना “विवाद से विश्वास” के तर्ज पर इसे विकसित किया है। हरियाणा विकास और शहरी क्षेत्रों के नियमन 1976 के अनुसार, एक लाइसेंस धारी भवन निर्माता को बाहर विकास शुल्क का भुगतान तय मापदंडों के आधार पर करना होगा। 

2). हाल ही में किस देश में 20 जुलाई से “उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019” को लागू किया गया है?उत्तर – भारत
—–> 20 जुलाई से भारत में “उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019” को लागू किया गया है। इस नए कानून ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की जगह ली है जिसका उद्देश्य ग्राहकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकने का है। वही भ्रामक विज्ञापन देने पर सेलिब्रिटी पर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। मिलावटी सामान तथा खराब प्रोडक्ट पर कंपनी पर जुर्माना तथा मुआवजा, वही झूठी शिकायत करने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। 

3). हाल ही में असम राज्य में आई बाढ़ में किस राष्ट्रीय उद्यान के 108 जानवरों की मौत हो गई है?उत्तर – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
—–> असम सरकार की घोषणा के अनुसार राज्य में बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 108 जानवरों की मौत हो गई है। इसकी स्थापना 1905 में आरक्षित वन क्षेत्र के रूप में की गई थी जिसे 1950 में नाम बदलकर काजीरंगा वन्य जीव अभ्यारण रख दिया गया। 

4). 21 जुलाई को मनो-सामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए किस योजना की शुरुआत की गई?उत्तर – मनोदर्पण
—–> 21 जुलाई 2020 को नई दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य था तंदुरुस्ती के लिए उन्हें मनोसामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए “मनोदर्पण” पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के हिस्से के रूप में एक राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन (8448440632) तथा मनोदर्पण पुस्तिका का भी उद्घाटन किया है।
5). हाल ही में सीएस शेषाद्रि का निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र से जुड़े थे?उत्तर – गणितज्ञ
—–> प्रसिद्ध गणितज्ञ सीएस शेषाद्रि का 19 जुलाई को चेन्नई में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
इन्हें वर्ष 2009 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।
इन्हें बीजगणितीय ज्यामिति के क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। 

6). हाल ही में किस राज्य सरकार ने अनुसूचित जातियों के सर्वांगीण विकास के लिए “नवीन रोजगार छतरी योजना” की शुरुआत कीउत्तर – उत्तर प्रदेश
—–> उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति के गरीब लोगों के विकास और उन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए “नवीन रोजगार छतरी योजना” का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत 3484 लोगों को लगभग 17.42 करोड़ रुपए की धनराशि ट्रांसफर की गई। 

7). सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) संस्थान किस केंद्रीय मंत्रालय के अधीन आता है?उत्तर – रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
—–> केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के तहत कार्य कर रहे केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी संस्थान को 19 जुलाई 2020 को राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड तथा अंशाकन प्रयोगशालाओं द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट का परीक्षण करने तथा उसे प्रमाणित करने के लिए मान्यता दी गई है। 
8). हाल ही में विश्व बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पद के कार्यकाल को कितने बार के लिए सीमित करने का फैसला किया गया है?उत्तर – 4
—–> विश्व बैडमिंटन महासंघ ने अध्यक्ष के कार्यकाल को अधिकतम 4 बार के लिए सीमित कर दिया है। 18 जुलाई को हुई ऑनलाइन एजीएम के दौरान बीडब्ल्यूएफ सदस्यों ने संविधान में बदलाव को स्वीकृति दी है। 

9). हाल ही में जॉन लुईस का निधन हो गया है, यह किस देश से जुड़े थे?उत्तर – अमेरिका
—–> अमेरिका के नागरिक अधिकार आंदोलन के अग्रणी जॉन लुईस का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इन्होंने साल 1986 में अटलांटा से संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा में प्रवेश किया तथा लंबे समय तक सदस्य भी रहे। =

10). किस राज्य के राज्यपाल लालजी टंडन का हाल ही में निधन हो गया है?उत्तर – मध्य प्रदेश
—–> मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
इनका जन्म 12 अप्रैल 1935 को हुआ था जिन्हें 2018 में बिहार का गवर्नर बनाया गया था।
इसके बाद वर्ष 2019 में मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।
1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!