Demographic Data of Kangra District

Facebook
WhatsApp
Telegram

Demographic Data of Kangra District

||Demographic Data Of Kangra District||census 2011 highlights of kangra district||Population of kangra District||

Demographic Data of Kangra District
Demographic Data of Kangra District

काँगड़ा की जनसंख्या 1901 ई. में 4,78,364 थी जो 1951 से बढ़कर 5,70,643 हो गई | वर्ष 1971 में काँगड़ा की जनसंख्या 8,00,863 जो वर्ष 2011 में बढ़कर 15,07,223 हो गई | काँगड़ा जिले का जनघनत्व 2011 में 263 हो गया है | काँगड़ा जिले में सर्वाधिक 15 विधानसभा क्षेत्र हैं | काँगड़ा जिले में कुल 3868 गाँव हैं जिनमें से 3619 गाँव आबाद गाँव हैं | काँगड़ा जिले में 760 पंचायतें हैं (2011 तक) | काँगड़ा जिले की जनसंख्या 2011 में 94.28% ग्रामीण और 5.72% शहरी थी |

 

                                                                                                                                   काँगड़ा जिले का क्षेत्रफल 5739 वर्ग किमी. है और यह हिमाचल प्रदेश के जिलों में चौथा सबसे बड़ा जिला है | काँगड़ा जिले की जनसंख्या 12 जिलों में सर्वाधिक है | काँगड़ा जिला 2011 में जनघनत्व में पांचवें स्थान पर है | काँगड़ा जिला दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर (12.56%) में सातवें स्थान पर था | काँगड़ा जिले का लिंगानुपात 2011 में हमीरपुर के बाद सर्वाधीक (दूसरा स्थान) है | काँगड़ा जिला 2011 में शिशु लिंगानुपात के मामले में पिछड़कर 11वें स्थान पर चला गया | वह ऊना के बाद 873 शिशु लिंगानुपात के साथ 11वें स्थान पर है | साक्षरता में काँगड़ा जिला 2011 में तीसरे स्थान पर है | किन्नौर और लाहौल-स्पीती के बाद सबसे अधिक ग्रामीण जनसंख्या काँगड़ा जिले में है | काँगड़ा जिले का 35.92% भाग वनाच्छादित है | वह इस मामले में छठे स्थान पर है | जबकि वनाच्छादित क्षेत्रफल (2062 वर्ग किमी.) के मामले में काँगड़ा जिला तीसरे स्थान पर है | काँगड़ा जिले के केवल 3% भाग में चरागाह है | काँगड़ा जिले में सर्वाधिक भैंसे पाई जाती हैं | काँगड़ा जिले में सर्वाधिक लघु उद्योग (8761) है | काँगड़ा जिले में सर्वाधिक (5602 किमी.) सड़कों की लम्बाई है | काँगड़ा जिले में (2011-12 में) सर्वाधिक कटहल, आँवला, लौकाठ, अमरुद, लीची, आम, नींबू, माल्टा और संतरे का उत्पादन होता है | आडू, प्लम, गलगल, अनार के उत्पादन में काँगड़ा दूसरे स्थान पर है |

||Demographic Data Of Kangra District||census 2011 highlights of kangra district||Population of kangra District||

                                    Join Our Telegram Group


1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!