Demographic Data Of Lahaul Spiti District

Facebook
WhatsApp
Telegram

Demographic Data Of Lahaul Spiti District

||Demographic Data Of Lahaul Spiti District||census 2011 highlights of Lahaul Spiti district||Population of Lahaul Spiti District||

Demographic Data Of Lahaul Spiti District
Demographic Data Of Lahaul Spiti District

लाहौल-स्पीति की जनसंख्या 1901 ई. में 12,392 थी जो 1951 में बढ़कर 15,338 हो गई | वर्ष 1971 ई. में लाहौल-स्पीति की जनसंख्या 27,568 थी जो वर्ष 2011 में बढ़कर 31,528 हो गई | लाहौल-स्पीति का लिंगानुपात 2011 में 916 हो गया | वर्ष 2001-2011 में लाहौल-स्पीति लिंगानुपात में सर्वाधिक (+114 वृद्धि) वृद्धि दर्ज करने वाला जिला था | उसका लिंगानुपात 2011 में 802 से बढ़कर 916 हो गया | शिशु लिंगानुपात (0-6 वर्ष) में लाहौल-स्पीति 2011 में 1013 लिंगानुपात के साथ न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि भारत के सभी जिलों में प्रथम स्थान पर आया है | लाहौल-स्पीति में कुल 521 गाँव है जिसमें 287 आबाद गाँव है | लाहौल-स्पीति में 41 ग्राम पंचायतें हैं |

                                                                लाहौल-स्पीति की जनसंख्या 2011 में 31,528 (0.46%) थी जो कि 12 जिलों में न्यूनतम है | लाहौल-स्पीति में सबसे कम (नकारात्मक) दशकीय जनसंख्या वृद्धि 2001-2011 में दर्ज की गई है जो कि -5.10% थी | लाहौल-स्पीति 2011 में दूसरा सबसे कम साक्षर जिला है चम्बा के बाद | लाहौल-स्पीति के लिंगानुपात में +114 वृद्धि दर्ज की गई है | लाहौल-स्पीति का जनघनत्व 2011 में भी न्यूनतम है | लाहौल-स्पीति में सबसे कम वर्षा, सबसे कम कृषि भूमि है | लाहौल-स्पीति और किन्नौर में 100% जनसंख्या निवास करती है | लाहौल-स्पीति का क्षेत्रफल 13,835 वर्ग किमी. (24.85%) 12 जिलों में सर्वाधिक है | लाहौल-स्पीति में सर्वाधिक वन क्षेत्रफल (10,138 वर्ग किमी.) है जबकि यह सबसे कम वनाच्छादित क्षेत्रफल 193 वर्ग किमी. (1.39 %) है | लाहौल-स्पीति में चम्बा के बाद सबसे अधिक चरागाह है | लाहौल-स्पीति में सबसे कम बकरियाँ और गाय बैल है | लाहौल-स्पीति में सबसे कम फलों का उत्पादन होता है | लाहौल-स्पीति में किन्नौर के बाद सबसे कम सड़कों की लंबाई (1218 वर्ग किमी.) है |


1. लोसर – लोसर स्पीति का अंतिम गाँव है |

2. ताबो – काजा के पास ताबो गोम्पा स्थित है | इस गोम्पा के भित्ति चित्र अजंता के भित्ति चित्रों से मेल खाते हैं | यह गोम्पा 1975 ई. के भूकम्प में क्षतिग्रस्त हो गया था | ताबो मठ महायान के ‘गेलुक्पा’ मत से है |

3. ‘की’ गोम्पा – स्पीति नदी के बाएं किनारे पर स्थित यह गोम्पा स्पीति का सबसे बड़ा गोम्पा है जो 1975 ई. के भूकम्प से क्षतिग्रस्त हो गया था |
||Demographic Data Of Lahaul Spiti District||census 2011 highlights of Lahaul Spiti district||Population of Lahaul Spiti District||



                                    Join Our Telegram Group


1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!