Himachal Pradesh Launches ‘Green to Gold’ Initiative for Industrial Hemp Cultivation
Category: Himachal Pradesh Current Affairs | Agriculture | Bio-Economy
🔹 Introduction / परिचय
English:
Himachal Pradesh has taken a landmark policy decision by launching the ‘Green to Gold’ initiative for the regulated cultivation of industrial hemp. The initiative aims to transform the rural economy, promote sustainability, and strengthen the bio-economy. Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu envisions hemp as a key driver to make Himachal Pradesh self-reliant by 2027 and a leader in green and bio-based industries.
हिंदी:
हिमाचल प्रदेश ने औद्योगिक भांग की नियंत्रित खेती के लिए ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल शुरू कर एक ऐतिहासिक नीतिगत निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव, सतत विकास को बढ़ावा देना और जैव-अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पहल को 2027 तक आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
🔹 Policy Shift / नीतिगत परिवर्तन
English:
Earlier, cannabis grew wild in regions such as Kullu, Mandi and Chamba and was often linked with illegal drug trade. Under the new policy framework, hemp has been redefined as a regulated industrial resource instead of an illicit crop.
हिंदी:
पहले कुल्लू, मंडी और चंबा जैसे क्षेत्रों में कैनाबिस जंगली रूप से उगती थी और इसे अवैध नशीले पदार्थों से जोड़ा जाता था। नई नीति के तहत भांग को नियंत्रित औद्योगिक संसाधन के रूप में पुनर्परिभाषित किया गया है।
🔹 THC Regulation / THC विनियमन
English:
A key feature of the policy is strict regulation. All cultivated hemp must have THC content below 0.3%, which is an internationally accepted scientific threshold. This ensures the crop is non-intoxicating and safe for industrial use.
हिंदी:
इस नीति की प्रमुख विशेषता कड़ा विनियमन है। खेती की जाने वाली भांग में THC की मात्रा 0.3% से कम रखना अनिवार्य है, जिससे यह फसल गैर-नशीली और औद्योगिक उपयोग के लिए सुरक्षित बनी रहती है।
🔹 Uses of Industrial Hemp / औद्योगिक भांग के उपयोग
- English: Medicines, textiles, paper & packaging, cosmetics, biofuel, renewable energy
- हिंदी: औषधियां, वस्त्र, कागज एवं पैकेजिंग, कॉस्मेटिक्स, जैव-ईंधन, नवीकरणीय ऊर्जा
🔹 Suitability for Hill Agriculture / पर्वतीय कृषि के लिए उपयुक्तता
English:
Industrial hemp is suitable for hill agriculture as it is climate-resilient, requires nearly 50% less water than cotton, and can grow in marginal and degraded soils.
हिंदी:
औद्योगिक भांग पर्वतीय कृषि के लिए उपयुक्त है क्योंकि यह जलवायु-सहनशील है, कपास की तुलना में लगभग 50% कम पानी लेती है और कमजोर मिट्टी में भी उग सकती है।
🔹 Economic Impact / आर्थिक प्रभाव
English:
The state government estimates that once fully scaled, regulated hemp cultivation could generate ₹1,000–2,000 crore annually, reduce import dependence, and create livelihoods for farmers, rural youth, and startups.
हिंदी:
राज्य सरकार के अनुसार, यह योजना पूरी तरह लागू होने पर ₹1,000 से ₹2,000 करोड़ की वार्षिक आय उत्पन्न कर सकती है और किसानों व ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।
🔹 Hemp Hub Vision / हेम्प हब विज़न
English:
Under the broader Hemp Hub vision, Himachal Pradesh aims to become a manufacturing centre for hempcrete (carbon-negative construction material), specialised textiles, and Ayurvedic and herbal medicines.
हिंदी:
हेम्प हब विज़न के तहत हिमाचल प्रदेश को हेम्पक्रीट, विशेष वस्त्रों तथा आयुर्वेदिक और हर्बल दवाओं का निर्माण केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
हमारे बारे में – Himexam.com
Himexam.com हिमाचल प्रदेश व अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक विश्वसनीय पोर्टल है। यहाँ आपको नवीनतम HP Govt Jobs, All India Jobs, HP GK, करेंट अफेयर्स, वन लाइनर प्रश्न, जिलेवार GK और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र की जानकारी एक ही जगह मिलती है। हमारी कोशिश है कि हर अभ्यर्थी को सही और समय पर अध्ययन सामग्री मिले।





