Table of Contents
ToggleHP Giriraj Current Affairs February 2025
Giriraj Current Affairs February 2025:- The Giriraj is a prominent newspaper in Himachal Pradesh, India. It is published by the state government and serves as a key medium for disseminating news and information related to the state.
Himachal Pradesh HP Giriraj Current Affairs February 2025
HP Giriraj Current Affairs February 1st week 2025
‘ब्रिक्स’ क्या है ? ब्रिक्स की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी, इसकी स्थापना के समय इसमें ब्राजील, रूस, भारत तथा चीन केवल चार सदस्य देश ही शामिल थे, इन्हीं चार संस्थापक देशों के कारण आरम्भिक नाम ब्रिक था, लेकिन 2010 में इस संगठन में दक्षिण अफ्रीका को शामिल करने के बाद इसे ‘ब्रिक्स’ के नाम से जाना जाता है, इस प्रकार ब्रिक्स मूलतः विश्व की उभरती हुई अर्थव्यवस्थओं का एक समूह है, जिनके बारे में समीक्षकों की राय है कि वे वर्ष 2050 तक वर्तमान में अग्रणी पश्चिमी यूरोप व अमेरिका की अर्थव्यवस्थाओं से आगे निकल जाएगी।
1. सेब की HRMN-99 किस्म को किसने विकसित किया है?
Answer:-हरिमन शर्मा (बिलासपुर)
2. शन व शाबू किस जिले के लोकप्रिय नृत्य है ?
Answer:-. लाहौल-स्पीति (लाहौल घाटी)
3. हिमाचल के किस नगर को ‘छोटा ल्हासा’ के नाम से भी जाना जाता है?
Answer:-धर्मशाला
4. राज्य की किस नदी में सर्वाधिक विद्युत उत्पादन क्षमता है ?
Answer:-सतलुज
5. शिमला से भारत छोड़ो आंदोलन का संचालन किसने किया था ?
Answer:- राजकुमारी अमृत कौर
6. हिमाचल की सबसे विशाल कृत्रिम झील का क्या नाम है ?
Answer:-गोबिंद सागर
7. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एन.एच.आर.सी) का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है ?
Answer:-जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम
8. भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सबसे अधिक योगदान किस क्षेत्र का है?
Answer:- सेवा क्षेत्र
9. भारतीय राष्ट्र ध्वज के चक्र में कितनी तीलियां है?
Answer:-24
10. ‘हिंडोला महल’ जिसे ‘झूलता महल’ भी कहा जाता है, भारत के किस स्थान पर स्थित है ?
Answer:-मांडू (जिला धार-मध्यप्रदेश)
11. ओडिशा के लिंगराज मंदिर का निर्माण किस शैली में किया गया है?
Answer:-नागर
12. ‘व्यूफाइंडर : ए मेमोइर’ किसकी पुस्तक है ?
Answer:-. अमोल पालेकर
13. टाइम पत्रिका ने वर्ष 2024 के लिए ‘सीइओ ऑफ द ईयर’ किसे चुना है?
Answer:-. लिसा सु
14. इसरो की नेविगेशन उपग्रह प्रणाली का नाम क्या है?
Answer:-नाविक
15. चीन व जापान में आने वाले उष्ण कटिबंधीय चक्रवातों को क्या कहते हैं?
Answer:- टाइफून
16. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का मुख्यालय कहां स्थित है ?
Answer:-नई दिल्ली
HP Giriraj Current Affairs February 2nd week 2025
भावनात्मक बुद्धिमत्ता:-भावनात्मक बुद्धिमत्ता निर्णय लेने के लिए एक सूक्ष्म दृष्टिकोण प्रदान करती है जो आत्म जागरूकता और सहानुभूति पर आधारित होती है। इसमें अपनी भावनाओं के साथ-साथ दूसरों की भावनाओं को पहचानने, नियंत्रित करने और समझने की क्षमता सम्मिलित है। भावनात्मक बुद्धिमत्ता का उच्च स्तर किसी संगठन के विकास में अधिक सफलता की गारंटी देता है।
1. 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिला कबड्डी में खिताब किस राज्य की टीम ने प्राप्त किया ?
Answer:-. हिमाचल प्रदेश
2. हिमाचल प्रदेश में साहित्य के क्षेत्र में वर्ष 2015 में प्रेरणा स्रोत पुरस्कार किसे प्रदान किया गया ?
Answer:-डॉ. नलिनी विभा ‘नाज़ली
3 . हिमाचल प्रदेश के मण्डी नगर का पुराना नाम क्या है?
Answer:-सालहियाना
4. सिरमौर के राजा धर्म प्रकाश का शासन किस समयावधि में रहा ?
Answer:-वर्ष 1789-1793 ई.
5. ‘निरमण्ड इतिहास एवं लोक संस्कृति’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
Answer:-दीपक चन्द शर्मा
6. ओडिशा के कोणार्क में स्थित सूर्य मंदिर किस शताब्दी में निर्मित किया गया था ?
Answer:-13वीं शताब्दी
7. भारत में आयुष मंत्रालय की स्थापना कब हुई ?
Answer:-नौ नवंबर, 2014
8. श्रीमद् भगवद् गीता का मूल नाम क्या है?
Answer:-जय-संहिता
9. ‘भारत का आइंस्टीन’ किसे कहा जाता हैं ?
Answer:-नागार्जुन
10. तुलसी के पौधे का वानस्पतिक नाम क्या है ?
Answer:-ओकिमम टेन्युइफ्लोरम
11. विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?
Answer:-13 फरवरी
12. वर्ष 2025 में क्रिकेट महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप का विजेता कौन हैं?
Answer:- भारत
13. किसकी सेना ने दुनिया में पहली बार लोहे के आवरण वाले रॉकेट का प्रभावी उपयोग किया ?
Answer:-टीपू सुल्तान
14. 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में किस वृत्तचित्र को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला ?
Answer:-मर्मर्स ऑफ द जंगल
15. ‘सोहराई पेंटिंग’ किस राज्य से संबद्ध है?
Answer:-झारखण्ड
HP Giriraj Current Affairs February 3rd week 2025
विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन (WIPO) का महत्त्व डब्ल्यूआईपीओ, संयुक्त राष्ट्र की एक स्व-वित्तपोषित एजेंसी है जो विश्व स्तर पर बौद्धिक सम्पदा अधिकारों के प्रचार-प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसकी स्थापना वर्ष 1967 में जिनेवा स्विट्जरलैण्ड में हुई थी और इसके वर्तमान में 193 सदस्य देश हैं। डब्ल्यूआईपीओ का मुख्यालय जिनेवा में स्थित है और इसका उद्देश्य विश्व के नवप्रवर्तकों और रचनाकारों की सेवा करना है।
1. 38वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश के किस खिलाड़ी ने नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया और स्वर्ण पदक जीता ?
Answer:-सावन बरवाल (दस हजार मीटर दौड़)
2. तत्कालीन कुल्लू राज्य के संस्थापक का नाम क्या है?
Answer:-विहंगमणी पाल
3. महाभारत में कांगड़ा राज्य का किस नाम से उल्लेख मिलता है ?
Answer:-कीरग्राम
4. ‘चकली’ नामक मुद्रा (सिक्का) किस तत्कालीन राज्य से संबंधित है?
Answer:-चम्बा
5. ‘हांगटांग’ घाटी हिमाचल के किस जिले में स्थित है?
Answer:-किन्नौर
6. आमेर किले का निर्माण किस राजा ने करवाया था ?
Answer:-राजा मानसिंह (सन् 1592)
7. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है ?
Answer:-पूर्णतः उत्तरी गोलार्द्ध में
8. ‘विंबलडन’ ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट किस कोर्ट पर खेला जाता है?
Answer:- घास कोर्ट पर
9. भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न को पाने वाली पहली महिला कौन थीं ?
Answer:-इंदिरा गांधी
10. बीजाणु निर्माण द्वारा किन जीवों में प्रजनन होता है?
Answer:- कवकसात
11. कबड्डी मैच में प्रत्येक पक्ष में कितने टीम सदस्य होते हैं?
Answer:- सात
12. ‘महामना’ और ‘कर्मयोगी’ की उपाधियां किसे दी गईं थीं ?
Answer:- पंडित मदन मोहन मालवीय
13. ‘राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (एनपीडीडी)’ कब आरम्भ हुआ था ?
Answer:-वर्ष 2014
14. ‘गांदरबल’ जिले में स्थित सोनमर्ग सुरंग की लम्बाई कितनी है ?
Answer:-6.4 किलोमीटर
15. ‘त्रिपुरा क्वीन’ किस फल की किस्म है?
Answer:-अनानास
HP Giriraj Current Affairs February 4th week 2025
मियावाकी पद्धति क्या है ? प्रसिद्ध जापानी वनस्पतिशास्त्री अकीरा मियावाकी ने 1970 के दशक में मियावाकी पद्धति को विकसित किया, जो सीमित स्थानों में घने जंगल उगाने का एक क्रांतिकारी तरीका है। इसे प्रायः ‘पॉट प्लांटेशन विधि’ के रूप में जाना जाता है। इसमें पेड़ों और झाड़ियों को एक-दूसरे के करीब लगाना शामिल है जिससे उनकी वृद्धि तेजी से हो सके। इस पद्धति में पौधे दस गुणा तेजी से बढ़ते हैं जिससे यह शहरी क्षेत्रों को एक व्यावहारिक पर्यावरणीय समाधान प्रदान करता है। मियावाकी पद्धति से प्रयागराज में महाकुंभ2025 की तैयारी के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर घने जंगल विकसित किए गए जिससे शहर में आने वाले लाखों भक्तों को शुद्ध हवा एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सके। इसके अलावा यह मिट्टी के कटाव को भी रोकता है और पारिस्थितिकीय संतुलन को बढ़ावा देता है, जिससे यह पर्यावरणीय जीर्णोद्धार के लिए भी एक प्रभावी उपकरण बन जाता है।
1. भारत का कौन सा राज्य ‘फलों की टोकरी’ के नाम से प्रसिद्ध है ?
Answer:-हिमाचल प्रदेश
2. सुकेती जिवाश्म पार्क किस नदी के किनारे स्थित है?
Answer:-. मारकंडा (सिरमौर)
3. गद्दी जनजाति द्वारा मनाया जाने वाले प्रमुख त्योहार का क्या नाम है ?
Answer:-. नुवाला
4. ‘सिकरी’ लोक नृत्य हिमाचल के किस जिले का प्रमुख नृत्य है ?
Answer:-चंबा
5. पंजाब की राजधानी को शिमला से चंडीगढ़ किस वर्ष स्थानांतरित किया गया ?
Answer:-सन 1956,
6. ‘फुटरोट’ रोग का कारक कौन है ?
Answer:-बैक्टीरिया
7. ब्रिक्स समूह में सदस्य देशों की संख्या कितनी है ?
Answer:-नौ
8. ‘ट्यूरिटोप्सिस डोहरनी’ क्या है ?
Answer:-सेवा क्षेत्र
9. भारत में मौसम पूर्वानुमान के लिए इसरो की कौन सी उपग्रह श्रृंखला का उपयोग सबसे पहले किया गया ?
Answer:-इनसैट (मेटसेट-1)
10. ‘लांगुरिया’ लोकगीत एवं लोकनृत्य किस राज्य से संबंधित है ?
Answer:-पूर्वी राजस्थान
11. दादू पंथ का साहित्य किस भाषा में संगृहीत है?
Answer:- ढंढाड़ी
12. प्रोटीन से बने वायरस के बाहरी आवरण को क्या कहा जाता है ?
Answer:-कैप्सिड
13. नाम पट्टिका अभिलेख किस सिन्धु घाटी स्थल से मिला है?
Answer:-. धौलावीरा,
14. विजयनगर साम्राज्य के प्रसिद्ध शासक कृष्णदेव राय किस वंशावली से संबंधित थे ?
Answer:-. तुलुव
15. भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का सबसे बड़ा योगदान किस क्षेत्र में है?
Answer:-दूध और डेयरी उत्पाद।
More Pages:-
हेलो दोस्तों ,आपका हमारी वेबसाइट Himexam.com पर स्वागत है। जैसा की आपको पता है हमारी वेबसाइट Himexam.com आपको समय-समय पर सभी HP Govt Jobs & All India Govt Jobs की Notifications प्रदान करवाती है। साथ ही साथ Himachal Pradesh Exam Previous Paper और Himachal Pradesh GK ,Himachal Pradesh & National +International Current Affairs के सभी नोट्स मुफ्त उपलब्ध करवाते है। हमारी वेबसाइट के अलग अलग प्लेटफार्म पर pages & Group बने है जैसे की facebook ,Telegram और Instagram .. अगर आप हिमाचल के किसी भी पेपर की तैयारी कर रहे हो तो जल्दी से इन groups के साथ जुड़ जाएं इनके लिंक नीचे table में दिए गए है।
Join Us:-
Like Our Facebook Page | Click here |
Join Us oN Telegram | Click here |
Join Us On Instagram | Click Here |