Latest Updates : New HP Govt Jobs 2026 Notifications New 2026 HP Exam Test Series Available

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

HP River One Liner Question Answer In Hindi

Facebook
WhatsApp
Telegram

 HP Rivers One Liner Question Answer In Hindi

|| HP Rivers One Liner Question Answer In Hindi|| Himachal pradesh Rivers system One Liner Question Answer In Hindi||

Advertisement
Download Himexam.com Android App
Download Himexam.com Android App
HP Rivers One Liner Question Answer In Hindi

  • उन दो टनलों की लंबाई लगभग कितनी है जिनसे पंडोह से व्यास नदी का पानी सलापड़ तक सतलुज में ले जाया गया है?- 13.16 किमी.।
  •  पौंग बांध किस नदी पर है? -व्यास (1975)
  • घग्गर नदी सिरमौर जिले में किस स्थान से निकलती है? -लवासा (धारटीघाट), पच्छाद।
  • तांगनू-रोमाई जलधारा किस नदी की सहायक है? – पब्बर (यमुना)
  • भाखड़ा नांगल परियोजना कौन-सी नदी पर बनाई गई है? – सतलुज ।
  • चन्द्रा और भागा किसकी सहायक नदियाँ हैं? –चिनाब।
  • त्रिगर्त रियासत का क्षेत्र कौन-सी दो नदियों के बीच स्थित था? –रावी और सतलुज ।
  • किस स्थान पर व्यास नदी का पानी सुरंग द्वारा सतलुज में मिलाया गया है? -पण्डोह (मण्डी )
  • भारतीय उपमहाद्वीप की यह कौन-सी दो नदियाँ (नदी धाराएँ) हैं जो विपरीत दिशा में बढ़ते हुए हिमाचल से जल प्राप्त करती हैं?- गंगा और सिंधु 
  • मणिकरण मंदिर किस नदी के किनारे स्थित है? -पार्वती नदी 
  •  मण्डी शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है? -व्यास।
  • चन्द्रभागा नदी जिसे चिनाब कहते हैं, वह चम्बा में कहाँ प्रवेश करती है? – भुजींद से।
  • रणजीत सागर बांध किस नदी के किनारे स्थित है? -रावी।
  • कुल्लू किस नदी के किनारे स्थित है? -व्यास।
  • वह कौन-सी नदी है जो लाहौल के बारालाचा दरें के एक तरफ से निकलकर उत्तर पश्चिम में पीरपंजाल के समानांतर बहकर किश्तवार के पास पीरपंजाल को काटकर दक्षिण में कुछ बढ़कर पश्चिम में मुड़कर अखनूर के पास मैदानों में प्रवेश करती है?- चिनाब |
  • सतलुज नदी किस स्थान पर तिब्बत से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करती है? –शिपकी ।
  • उहल किसकी सहायक नदी है? -व्यास नदी ।
  • कुल्लू जिले की मुख्य नदियाँ हैं। -व्यास, पार्वती, दूधोन।
  •  कौन-सी दो सहायक नदियाँ लाहौल जिले में टुण्डी नामक स्थान पर मिलकर चिनाब नदी का सृजन करती हैं?:- चन्द्रा और भागा नदियाँ। 
  • चार नदियाँ-चिनाब, रावी, झेलम तथा सतलुज में से कौन हिमाचल प्रदेश से नहीं गुजरती है? –झेलम।
  • बड़ा बंगाल से हिमाचल प्रदेश की किस नदी का उद्गम होता है? -रावी।
  • वह कौन-सी नदी है जिसका उद्गम एक अन्य भारतीय राज्य (उत्तराखंड) में होता है और जो हिमाचल प्रदेश में बहने के बाद एक तीसरे राज्य (हरियाणा) में चली जाती है? -यमुना।
  • हिमाचल प्रदेश में प्रवेश से पूर्व किस नदी का उद्गम (मानसरोवर झील) तिब्बत में होता है? -सतलुज ।
  • व्यास नदी किस स्थान पर धौलाधार पर्वत श्रृंखला को काटती है? -लारजी।
  • हिमाचल प्रदेश से बहती हुई चिनाब नदी किस अन्य राज्य में प्रवेश करती है? –जम्मू और कश्मीर।
  • रावी नदी का उद्गम स्थल कहाँ पर है? –बड़ा बंगाल।
  • स्पीति और सतलुज नदी का संगम कहाँ पर होता है? –(खाब) नामगिया।
  • रावी नदी किन-किन ग्लेशियर धाराओं से बनती है? -भांदल और तांतागिरी।
  •  गिरी नदी (रेणुका/चंबा/पौंटा/नाहन) कहाँ से गुजरती है? – रेणुका।
  • व्यास नदी कहाँ से निकलती है? -रोहतांग दर्रे से।
  • पार्वती किस बड़ी नदी की सहायक नदी है? -व्यास।
  • हिमाचल प्रदेश में बहने के बाद यमुना नदी किस राज्य में प्रवेश करती है? -हरियाणा।
  • रावी नदी का वैदिक काल में क्या नाम था? -परुष्णी (संस्कृत में इरावती)
  • किन्नौर में कौन-सो नदी बहती है? -सतलुज।
  • बड़ा बंगाल नामक स्थान पर भांदल एवं तंतागिरी नामक ग्लेशियर युक्त धाराएँ किस नदी की रचना करती हैं? –रावी।
  • सतलुज नदी किस स्थान पर पर्वत से निकलकर मैदान में जाती है? -भाखड़ा गाँव।
  • कोल बांध किस नदी पर बनाया जा रहा है? – सतलुज।
  •  इरावती किस नदी का संस्कृत नाम है? -रावी।
  • पाँग झील काँगड़ा जिले की किस नदी के किनारे स्थित है? -व्यास। 
  • सतलुज (हिमाचल प्रदेश की सबसे लम्बी नदी) नदी भारतीय उपमहाद्वीप की किस नदी में जाकर मिलती है (सहायक नदी है)– सिंधु।
  • चिनाब नदी पांगो घाटी में कहाँ से प्रवेश करती है? –भुजींद।
  • हिमाचल प्रदेश की किस नदी में पानी की मात्रा सर्वाधिक है? –चिनाब।
  • किस नदी के तट पर सिकंदर ने भारत आक्रमण के समय स्मारक के रूप में बृहदाकार वेदियों का निर्माण किया था? -व्यास नदी
  • हिमाचल प्रदेश से गुजरने वाली कौन-सी नदी तिब्बत से उद्गम होने के बाद सिंधु नदी में मिल जाती है? -सतलुज नदी।
  • दिल्ली में जल आपूर्ति का मुख्य स्रोत ताजेवाला हेडवर्क्स (हरियाणा) को हिमाचल प्रदेश को किस नदी से पानी मिलता है?-यमुना नदी। 
  •  बाटा किसकी सहायक नदी है? – यमुना।
  • टिम्बर ट्रेल (परवानु) के सामने वाली पहाड़ी को जाने वाला रज्ज मार्ग किस नदी पर बना है? –रीना नवी
  • रावी. व्यास और सतलुज नदियों से घिरे क्षेत्र को प्राचीन समय में क्या कहते थे? –त्रिगर्त।
  • सुकेती फॉसिल पार्क किस नदी के किनारे स्थित है? –मार्कंडेय।
  • बाण गंगा किसकी सहायक नदी है? –व्यास की।
  • कौन-सी नदी चम्बा घाटी को 2 भागों में वांटती है? – रावी नदी।
  •  यमुना नदी किस स्थान पर हि.प्र. को छोड़कर हरियाणा में प्रवेश करती है? -ताजेवाला बांघ।
  • हि.प्र. की किस नदी को पार करने में सिकन्दर असफल रहा था? -व्यास नदी।
  • सतलुज नदी किस स्थान पर धौलाधार पर्वत शृंखला को काटती है? -रामपुर बुशहर।
  • लाहौर संधि के अनुसार सिखों ने सतलुज नदी के बाई ओर के क्षेत्रों को किस वर्ष अंग्रेजों को सौंपा था?-9 मार्च, 1846 ई. को।
  • कौन-सी (पार्वती/भागा/सुकेती/बाण गंगा) व्यास की सहायक नदी नहीं है? – भागा।
  • हि.प्र. को उत्तराखण्ड से अलग कौन-सी नदी करती है? –यमुना नदी (टाँस)।
  • हि.प्र. में बहने वाली किस नदी के तट पर कोई शहर नहीं है? –चिनाव।
  • पब्बर नदी और बिशकुलटी की धारा के संगम पर स्थित नगर है? –हाटकोटी (शिमला)
  • ताबो किस नदी के तट पर स्थित है? -स्पीति नदी।
  • पार्वती नदी का उद्गम स्रोत कौन-सी झील है? –मनतलाई झील (कुल्लू)
  • चीड़गाँव (शिमला) किस नदी के किनारे स्थित है? –आन्ध्रा नदी।
  • मनीकरण (कुल्लू) किस नदी के किनारे स्थित है? –पार्वती 
  • काँगड़ा किला किस नदी के किनारे स्थित है? –बाण गंगा।
  • चम्बा में रावी और चिनाब को अलग करने वाली पर्वतीय श्रेणी है? –पीरपंजाला
  • रूपीन नदी किस जिले में बहती है? -किनौर।
  • कन्दरौर पुल, पौंग बांध, पण्डोह बांध, नदौन पुल किन नदियों पर स्थित है? –सतलुज, व्यास, व्यास, व्यास नदी।
  • न्यूगल किसकी सहायक नदी है? -व्यास की।
  • सतलुज’ और ‘बस्पा’ का संगम होता है? –करछम में।
  • द्रौपदी का अंतिम संस्कार किया गया? –ताण्डी में (लाहौल-स्पीति)
  •  ऋषि वशिष्ठ की मृत्यु हुई थी? –ताण्डी में।
  • बस्पा किसकी सहायक नदी है? – सतलुज की।
  • रामपुर, बिलासपुर, भाखड़ा किस नदी के किनारे स्थित है? -सतलुज ।
  • निम्नलिखित में से (सतलुज/रावी/यमुना/व्यास) कौन-सी नदी सिरमौर जिले में बहती है? -यमुना ।
  • पावटाँ साहिब किस नदी के किनारे स्थित है? – यमुना।
  • ‘बिनवा’ किसकी सहायक नदी है? -व्यास की।
  • ‘Asni’ किसकी सहायक खड्ड है? -गिरी नदी।
  • स्पीति, रोपा और गम्भर किसकी सहायक नदियाँ हैं? -सतलुज की
  • सतलुज की सहायक नदी (बाटा/अश्नी/नोगली/हारला) है। -नोगली।
  • काँगड़ा जिले में निम्न में से (हसां/तिर्थन/न्योगल/बाथर) कौन-सी सहायक नदी मिलती है? -न्योगल
  • हास्सीपत्तन पुल किस नदी पर स्थित है (काँगड़ा में) ? -व्यास नदी ।
  •  “खारा का खाला” किसका सहायक खड्ड:-बाटा नदी का ।

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.