Latest Updates : New HP Govt Jobs 2026 Notifications New 2026 HP Exam Test Series Available

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

HRTC Driver Recruitment 2023

Facebook
WhatsApp
Telegram

HRTC Driver Recruitment 2023

||HRTC Driver Recruitment 2023||HRTC Driver jobs 2023||HRTC Driver notification 2023||HRTC Driver application form 2023||

Advertisement
Download Himexam.com Android App
Download Himexam.com Android App


HRTC Driver Recruitment 2023


हिमाचल पथ परिवहन निगम में अनुबन्ध आधार पर चालक पद की भर्ती हेतु आवदेन निर्धारित प्रपत्र पर आमन्त्रित किए जाते हैं जिनका पूर्ण विवरण निम्नलिखित है:

पदनाम :-चालक (अनुबन्ध आधार पर ) अस्थाई नियुक्ति

पदों की संख्या :-276 पद 

शैक्षणिक एवं वांछित योग्यता :- दसवी पास  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हिमाचल प्रदेश में अवस्थित किसी स्कूल / संस्थान से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो । परन्तु यह शर्त हिमाचल प्रदेश के स्थाई निवासियों को लागू नहीं होगी। भारी परिवहन वाहन (HTV) का वैद्य लाईसेंस एवम् भारी परिवहन वाहन (HTV) चालन का तीन वर्ष का अनुभव experience) (Driving होना अनिवार्य है ।

आवदेन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि :- 07.03.2023 गैर जनजातीय क्षेत्रों एवम् 14.03.2023 जनजातीय क्षेत्रों के लिए ।

आयु सीमा व अन्य वांछित पात्रता : 

  • आवेदक की आयु 01 जनवरी 2023 को 18 से 45 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। अनुसूचित जाति एवम् अनुसूचित जनजाति आवेदकों को आयु सीमा पाँच वर्ष की छूट होगी ।
  •  आवेदक की लम्बाई 160 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है। .
  • आवेदक के पास भारी परिवहन वाहन वैध लाईसेन्स तीन वर्ष के अनुभव के साथ होना अनिवार्य है । 
  •  आवेदक का शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है और आवेदक किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा पूर्व में सेवा से अनुशासनात्मक आधार पर निष्कासित न किया गया हो या उसने किसी भी विभाग से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति न ली हो । 
  • आवेदक किसी भी न्यायालय से अपराधिक या नैतिक आधार पर दोषी करार न दिया गया हो न हो कोई अपराधिक मामला किसी न्यायालय में लम्बित हो । 
  •  यदि आवेदक चयन प्रक्रिया में चयनित हो जाता है तो उसकी अन्तिम नियुक्ति मैडिकल बोर्ड द्वारा जारी ( Fitness ) प्रमाण पत्र के अनुसार ही की जाएगी। 
  •  स्वतंत्रता सेनानियों के वार्ड के पदों का चयन हिमाचल प्रदेश सरकार की सम्बन्धित अधिसूचना के अनुसार ही किया जायेगा।
  • प्रारम्भिक चालन परीक्षण पास किए अभ्यार्थियों का अंतिम पालन परीक्षण (फाईनल डाग टेस्ट) आई डी टी आर सरफाघाट (IDTR Sarkaghat) में होगा व उनसे 500/- रूपये परीक्षण शुल्क लिया जाएगा। 

आवेदन पत्र हिमाचल पथ परिवहन निगम की वेबसाईट www.hrtchp.com से डाउन लोड किये जा सकते है या निगम के सभी मण्डलीय व क्षेत्रीय कार्यालयों से भी प्राप्त किए जा सकते है। आवेदक को मु0 300/- रुपये की राशि का डिमान्ड ड्राफ्ट/आई०पी०ओ० प्रक्रिया शुल्क के रूप में जमा करवाना होगा, जो कि सम्बन्धित मण्डलीय/उप-मण्डलीय क्षेत्रीय प्रवन्धक के नाम पर देय मान्य होगा।  आवेदन पत्र के साथ सम्बन्धित दस्तावेजों जैसे कि शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति/ओ.पी.सी./बी.पी.एल. प्रमाण पत्र/ स्वतंत्रता सेनानी बाई प्रमाण पत्र / चालकलाई की स्वयं सत्यापित छाया प्रतियों सहित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मण्डलीय कार्यालयों एवं निम्नलिखित क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालयों में दिनांक 07.03.2023 तक गैर-जनजातीय क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिये एवं दिनांक 14.03.2023 को सांय 05-00 बजे तक जनजातीय क्षेत्रों के अभ्यार्थियों के लिये जमा करवाना अनिवार्य होगा। आवेदक को आवेदन पत्र पर अपना मोबाईल नम्बर लिखना अनिवार्य होगा। प्रार्थी को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिये किसी भी प्रकार का यात्रा/दैनिक भत्ता देय नहीं होगा प्रार्थी जिस कार्यालय में अपना आवेदन जमा करवाएगा उसका प्रारम्भिक चालन परीक्षण (Preliminary Driving Test) सम्बन्धित मण्डलीय कार्यालय क्षेत्र में होगा तथा प्रारम्भिक चालन परीक्षण पास किए अभ्यार्थियों का अंतिम चालन परीक्षण (फाईनल डाईविंग टेस्ट) आई डी टी आर सरकाघाट (IDTR Sarkaghat) में होगा।आवेदन पत्र केवल उपरोक्त मण्डलीय कार्यालयों (शिमला मण्डी, हमीरपुर, धर्मशाला) या क्षेत्रीय कार्यालओं में ही जमा किये जाएँगे। कोई भी आवेदन पत्र जो सीधे मुख्य कार्यालय को प्रेषित होगा स्वीकार्य नहीं होगा। मुख्य कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों को रदद् समझा जाएगा। बिना प्रक्रिया शुल्क के प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।

👉CLICK HERE FOR NOTIFICATION & APPLICATION FORM

||HRTC Driver Recruitment 2023||HRTC Driver jobs 2023||HRTC Driver notification 2023||HRTC Driver application form 2023||


Read More: –   Himachal Pradesh General Knowledge




             Join Our Telegram Group
1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.