Search
Close this search box.

Important Indian History Question Answer For Hp Police Cosntable Exam

Facebook
WhatsApp
Telegram

 Important Indian History Question Answer For Hp Police Cosntable Exam 

|| Important Indian History Question Answer For Hp Police Cosntable Exam|| Important Indian History Question Answer For HPP Cosntable Exam||

👉HP POLICE CONSTABLE EXAM TEST SERIES 2022(TOTAL TEST 10 WITH ANSWER KEY):- CLICK HERE


1. अनेकान्तवाद निम्नलिखित में से किसका कोड सिद्धान्त एवं दर्शन है?

A. बौद्ध मत

B. जैन मत

C. सिख मत

D. वैष्णव मत


2. भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान, रौलेट ऐक्ट ने किस कारण से सार्वजनिक रोष उत्पन्न किया?

A. इसने धर्म की स्वतन्त्रता को कम किया

B. इसने भारतीय परम्परागत शिक्षा को दबाया

C. इसने लोगों को बिना मुकदमा चलाए जेल भेजने के लिए अधिकृत किया

D. इसने श्रमिक संघ (ट्रेड यूनियन ) की गतिविधियों को नियन्त्रित किया


3. डांडी यात्रा के साथ निम्नलिखित में से क्या प्रारम्भ हुआ ?

A. होम रूल आन्दोलन

B. असहयोग आन्दोलन

C. सविनय अवज्ञा आन्दोलन

D. भारत छोड़ो आन्दोलन


4. भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सन्दर्भ में 16 अक्टूबर, 1905 निम्नलिखित कारणों में से किसके लिए प्रसिद्ध

है?

A. कलकत्ता के टाउन हॉल में स्वदेशी आन्दोलन की औपचारिक घोषणा की गई थी

B. बंगाल का विभाजन हुआ

C. दादाभाई नौरोजी ने घोषणा की कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लक्ष्य स्वराज है

D. लोकमान्य तिलक ने पूना में स्वदेशी आन्दोलन प्रारम्भ किया


5. निम्नलिखित में से किसने अहमदाबाद टेक्सटाइल लेबर एसोसियेशन की स्थापना की?

A. महात्मा गांधी

B. सरदार वल्लभभाई पटेल

C. एन. एम. जोशी

D. जे. बी. कृपलानी


6. हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख विशेषता निम्न में से कौन-सी है?

A. स्नानागार

B. धार्मिक स्थल

C. नगर नियोजन

D. अन्नागार


7. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए ।

सूची 1                                         सूची II

(a ) मोहेनजोदड़ो                       1. रावी नदी

(b) हड़प्पा                             2.सिंधु नदी

  (c) रोपड़                               3.भोगवा नदी

(d) लोथल                               4.सतलुज नदी

(e) कालीबंगा                           5.हिण्डन नदी

(f)आलमगीरपुर                       6.घग्घर नदी

(a) (b) (c) (d) (e) (f)

A. 1 2 3 4 5 6

B. 2 1 4 3 6 5

C. 2 1 3 4 5 6

D. 2 3 4 5 6 1


8. निम्नलिखित में से कौन-सी सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता की समकालीन नहीं थी ?

A. मेसोपोटामिया की सभ्यता

B. क्रीट सभ्यता

C. मिस्र की सभ्यता

D. चीन की सभ्यता


9. सिंधु घाटी की सभ्यता का विस्तार कहां तक था ?

A. राजस्थान, बिहार, बंगाल, उड़ीसा

B. पंजाब, दिल्ली, जम्मू कश्मीर

C. पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उ० प्र०, हरियाणा, सिन्ध

D. पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा, बंगाल


10. सिंधु घाटी सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहां मिले हैं?

A. लोथल

B. कालीबंगन

C. सुरकोतड़ा

D. बनवाली


11. सिन्धु घाटी सभ्यता काल में हाथी दाँत के उपयोग के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सही नहीं है ?

A. उस समय हाथी दाँत का कोई उपयोग नहीं होता था

B. उस समय में हाथी दाँत के आभूषण बनाए जाते थे

C. उस समय हाथी दाँत की बनी कंघियों का उपयोग होता था

D. हाथी दाँत से बनी अन्य वस्तुओं के नमूने भी मिले हैं


12. “करो या मरो” नारा निम्नलिखित आन्दोलनों में से किसके साथ सम्बन्धित है?

A. स्वदेशी आन्दोलन

B. असहयोग आन्दोलन

C. सविनय अवज्ञा आन्दोलन

D. भारत छोड़ो आन्दोलन


13. आर्यों के संबंध में क्या असत्य है? ||Himexam.com||

A. ऋग्वैदिक सभ्यता ग्रामीण सभ्यता थी क्योंकि आर्य पशुपालन एवं कृषि करते थे

B. ऋग्वैदिक आर्य प्रकृति की पूजा करते थे

C. पूर्व वैदिक युगीन आर्य महिलाओं को राजनैतिक एवं आर्थिक अधिकार प्राप्त था

D. मैक्समूलर के अनुसार आर्य मध्य एशिया के मूल के निवासी थे


14. दसराज्ञ युद्ध किस नदी के तट पर लड़ा गया था?

A. पुरुष्णी

B. वितस्ता

C. सरस्वती

D. काबुल


15. वैदिक काल में लिखे गए निम्न ग्रंथों का क्रम है:

A. वेद, ब्राह्मण, उपनिषद 

B. उपनिषद, ब्राह्मण, वेद

C. वेद, उपनिषद, ब्राह्मण 

D.ब्राह्मण, वेद, उपनिषद


16. वैदिक युग में शासन व्यवस्था का रूप थाः

A. गणतंत्रात्मक

B. लोकतंत्रात्मक

C. राजतंत्रात्मक

D. सैनिकतंत्र


17. अजन्ता गुफा की सर्वोत्तम चित्रकारी किसके काल में हुई ?

A. कुषाण

B. गुप्त

C. मौर्य

D. हर्षवर्धन


18. गुप्त वंश का वह सम्राट जिसने महाराजाधिराज की उपाधि धारण की:

A. स्कन्दगुप्त

B.कुमारगुप्त

C. समुद्रगुप्त

D.चन्द्रगुप्त प्रथम


19. कनिष्क कुषाण वंश का शासक था, उसकी राजधानी कहां थी ?

A. पेशावर

B. मालवा

C. गान्धार

D. गुजरात


20. कनिष्क ने शक संवत् कब प्रारम्भ किया ?

A. 78 ई.

B. 72 ई. पू.

C. 76 ई. पू.

D. 73 ई.


21. किस शासक को भारत के नेपोलियन के नाम से जाना जाता है?’

A. चन्द्रगुप्त द्वितीय

B. समुद्रगुप्त

C. सिकन्दर

D. अशोक


22. समुद्रगुप्त की विजयों का उल्लेख किसमें मिलता है?

A. मथुरा शिलालेख में

B. एहोल अभिलेख में

C. प्रयाग प्रशस्ति में

D. उपरोक्त सभी में


23. मौर्य साम्राज्य के पतन का मुख्य कारण थाः

A. अयोग्य उत्तराधिकारी

B. आर्थिक निर्बलता

C. ब्राह्मणों का विरोध

D. अशोक की शान्ति नीति


24. मौर्य शासक के पतन के बाद सर्वप्रथम किस विदेशी जाति ने भारत पर आक्रमण किया ?

A. इण्डोग्रीक

B. शक

C. पल्लव

D. कुषाण


25. मौर्य साम्राज्य के प्रशासन के सम्बन्ध में असत्य कथन कौन-सा है?

A. साम्राज्य अनेक प्रान्तों में विभक्त था

B. गांव प्रशासन की सबसे छोटी इकाई थी

C. विस्तृत अधिकार सम्पन्न नौकरशाही थी

D. इनमें से कोई नहीं


26. अशोक ने अपने धर्म के विस्तार हेतु किस विधि का प्रयोग किया?

A. राजाज्ञा व अभिलेख द्वारा

B. प्राकृत भाषा के प्रयोग से

C. भिक्षुओं को प्रचार के लिए बाहर भेजा

D. उपरोक्त सभी


 27. अशोक का स्थान विश्व के महान शासकों में है क्योंकि

A. उसने बौद्ध धर्म को राज्याश्रय प्रदान किया

B. विशाल साम्राज्य का निर्माण किया

C. उसने शासन नैतिक आदर्शों द्वारा किया

D. वह अहिंसा का पुजारी था


28. मौर्यकालीन इतिहास से संबंधित स्रोत निम्न से कौन है?

A. अशोक के शिलालेख 

B. बौद्ध जैन ग्रन्थ

C. कौटिल्य का अर्थशास्त्र 

D. मेगस्थनीज की इण्डिका

E. उपरोक्त सभी


29. कौटिल्य का ‘अर्थशास्त्र’ किस विषय का वर्णन करता

A. अर्थशास्त्र के सिद्धान्तों का

B. शासन के सिद्धान्तों का

C. विदेश नीति का

D. राजा के नैतिक कर्त्तव्यों का


30. पालवंशीय शासकों में सबसे अधिक शक्तिशाली शासक कौन था ?

A. धर्मपाल

B. महिपाल

C. गोपाल

D. विग्रहपाल


31. पाल शासक मुख्यतः किस धर्म के अनुयायी थे?

A. भागवत

B. जैन धर्म

C. बौद्ध धर्म

D. शैव धर्म


32. ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि धारण करने वाला शासकः

A. समुद्रगुप्त था

B. अशोक था

C. चन्द्रगुप्त I था

D. चन्द्रगुप्त II था


33. राजतरंगिणी में निम्न में से किसका वर्णन है?

A. शुंग राजवंश

B. गुप्त साम्राज्य

C. कश्मीर के राजाओं का इतिहास

D. इनमें से कोई नहीं


34. प्रथम भारतीय विद्वान जिसने गणित को विशेष विषय के रूप में प्रयोग किया ?

A. आर्यभट्ट

B. वराहमिहिर

C. विजयानन्द

D. ब्रह्मगुप्त


35. बाल विवाह प्रथा का प्रचलन हुआः

A. राजपूत काल से

A. समुद्रगुप्त था

C. कुषाण काल से

D. मौर्यकाल से


36. संगम से क्या तात्पर्य है? ||Himexam.com||

A. हिन्दू धर्म के ग्रन्थ

B. बौद्ध धर्म के ग्रन्थ

C. दक्षिण भारत का राजवंश

D. तमिल भाषा के विद्वानों की सभायें


37. संगम युग का साहित्य मुख्य रूप से लिखा गयाः

A. गद्य में

B. पद्य में

C. चम्पू (गद्य व पद्य मिश्रित) में

D. उपरोक्त तीनों में


38. त्रिकोणात्मक संघर्ष में निम्न में से कौन राजवंश शामिल नहीं था ?

A. पाल वंश

B. प्रतिहार वंश

C. राष्ट्रकूट वंश

D. चालुक्य वंश


39. राजपूतों में होने वाले त्रिपक्षीय संघर्ष में कौन-सा वंश सबसे अधिक शक्तिशाली था?

A. राष्ट्रकूट वंश

B. पाल वंश

C. प्रतिहार वंश

D. इनमें से कोई नहीं


40. भक्ति आन्दोलन की प्रमुख सामाजिक देन क्या है?

A. साम्प्रदायिक सद्भावना की स्थापना

B. हिन्दुओं में साहस का संचार

C. सामाजिक कुरीतियों का निर्माण

D. संकीर्णता पर आघात


41. निम्न भाषाओं में से किस भाषा को दिल्ली के सुल्तानों ने संरक्षण प्रदान किया?

A. उर्दू

B. तुर्की

C. पर्शियन और अरबी 

D. अरबी और तुर्की


42. दिल्ली सल्तनत काल में किस ललित कला की विशेष रूप से उन्नति हुई?

A. मूर्ति तथा शिल्प

C. चित्रकला

B. गायन कला

D. स्थापत्य कला


43. सल्तनत युग में जिस वस्तु का विकास हुआ, उसे क्या कहा गया?

A. हिन्दू-मुस्लिम स्थापत्य कला

B. भारतीय इस्लामी वास्तुकला

C. फारसी- मुस्लिम वास्तुकला

D.फारसी वास्तुकला


44. अलाई दरवाजा का निर्माण किसने करवाया था ?

A. अलाउद्दीन खिलजी 

B. बलबन

C. मुहम्मद तुगलक

D. फिरोज तुगलक


45. निम्न में से कौन-सा जोड़ा असत्य है?

A. फिरोज शाह तुगलक – फतूहाते फिरोज शाही

B. कीर्तिस्तम्भ -राणाकुम्भा

C. अमीर खुसरो -तारीख-ए-हिन्द

D. अमीर खुसरो -नूहसिफर


46. जजिया क्या था?

A. मुसलमानों पर लगाया गया धार्मिक कर

B. गैर मुसलमानों पर लगाया गया कर

C. मुसलमानों द्वारा अधिकृत भूमि पर लगाया गया कर

D. यह सिंचाई कर था


47. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है ?

A. सर्वेन्ट्स ऑफ इण्डिया सोसायटी-गोपाल कृष्ण गोखले (1905 ई.)

B. रामकृष्ण मठ – 1887 ई. में स्वामी विवेकानन्द

C. गदर पार्टी 1913 ई. (हरदयाल, परमानन्द, काशीराम )

D. सर्वेन्ट्स ऑफ इण्डिया सोसायटी-गोपाल कृष्ण गोखले (1866 ई.)


48. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है?

A. सांची – विदिशा से 6 मील दूर 300 ई. पू. में

B. अजन्ता, एलिफैण्टा एलोरा- महाराष्ट्र में स्थित गुफाएं

C. लिंगराज मन्दिर – भुवनेश्वर, 1000 ई.

D. लिंगराज मन्दिर बालासोर, -1000 ई.


49. भारत में मुस्लिम शासन का संस्थापक कौन था ?

A. मुहम्मद गोरी

 B. कुतुबुद्दीन ऐबक

C. बाबर

D. तैमूर लंग


50. निम्नलिखित इतिहासकारों में से किसने शिवाजी को ‘मध्य कालीन समय के सर्वाधिक रचनात्मक प्रतिभावान व्यक्ति के रूप में देखा है ?

A. विन्सेन्ट ए. स्मिथ

B. एम. जी. रानाडे

C. जदुनाथ सरकार

D. ए. आर. कुलकर्णी


51.छत्रपति शिवाजी महाराज किस वंश के शासक थे ?
(A) मांडा
(B) हरयांका
(C) मौर्य
(D) मराठा


52. शंकराचार्य ने सिद्धान्त दियाः

A. अद्वैत वेदान्त का

B. द्वैत वेदान्त का

C. द्वैताद्वैत का

D. विशिष्टा द्वैत का


53. प्रथम महिला शासक थी ?

A. नूरजहां

B.रजिया सुल्तान

C. चांदबीबी

D. कोई नहीं


54. ‘शाहनामा’ का लेखक फिरदौसी किससे संबंधित था? ||Himexam.com||

A. महमूद गजनवी

B. मुहम्मद गोरी

C. बाबर

D. मुहम्मद बिन कासिम


55. शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय पहल को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए :

I. बेथ्यून स्कूल, कलकत्ता

II. बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी

III. एम.ए.ओ. कॉलेज, अलीगढ़

IV. हिन्दू कॉलेज, कलकत्ता

कूट :

A. (iv) (i) (iii) (ii)

B. (iii) (iv) (ii) (i)

C. (i) (ii) (iii) (iv)

D. (ii) (iii) (iv) (i)


56. मार्कोपोलो ने भारत की यात्रा की थी:

A. 1190 ई. में

B. 1276 ई. में

C. 1288 ई. में

D. 1398 ई. में


57. तैमूरलंग ने तुगलकों के समय आक्रमण किया था, यह आक्रमण हुआ था सन्ः

A. 1351 ई. में

B.1328 ई. में

C. 1398 ई. में

D. 1399 ई. में

👉HP POLICE CONSTABLE EXAM TEST SERIES 2022(TOTAL TEST 10 WITH ANSWER KEY):- CLICK HERE

58. निम्न में से किसने विजय नगर साम्राज्य की यात्रा की थी ?

 A. इटालियन यात्री निकोलो कांती

B. पुर्तगाली डोमिगो पायस

C. फारसी राजदूत अब्दुल रज्जाक

D. उपर्युक्त सभी


59. ‘तुहफुतुल मुवाहिदीन’ के लेखक थे

A. सर सैयद अहमद खान

B. राजा राममोहन राय

C. मौलाना अबुल कलाम आजाद

D. अल्ताफ हुसैन हाली


60. महमूद गजनवी का प्रथम आक्रमण 1001 ई. में हुआ था। उसका अन्तिम आक्रमण कब हुआ था ?

A. 1025 ई. में

B.1026 ई. में

C. 1027 ई. में

D. 1028 ई. में


61. अलाउद्दीन खिलजी का बाजार नियंत्रण का उद्देश्य थाः

A. जनता को सस्ते दामों पर सामान उपलब्ध कराना

B.व्यापारियों को दंडित करना

C. सैनिक शक्ति को सुदृढ़ करना

D. उपर्युक्त सभी


62. कैबिनेट मिशन के प्रस्तावों के अन्तर्गत 1946 ई. में बनी अन्तरिम सरकार का प्रधानमंत्री कौन था?

A. सी. राजगोपालाचारी 

B. सरदार भगत सिंह

C. जवाहरलाल नेहरू

D. लाल बहादुर शास्त्री


63. लार्ड माउंटबैटन ने भारत-पाक विभाजन की घोषणा निम्नलिखित में से किस तिथि को की थी ?

A. 3 जून, 1947 ई. 

B. 5 जून, 1947 ई.

C. 3 जुलाई, 1947 ई. 

D. 15 अगस्त, 1947 ई.


64. ब्रिटिश संसद ने सन् 1947 ई. के किस महीने में भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम पारित किया था?

A. जून

B. जुलाई

C. अगस्त

D. इनमें से किसी में नहीं


65. द्विराष्ट्र सिद्धान्त की बात किस व्यक्ति ने सर्वप्रथम की ?

A. सर सैयद अहमद

B. मुहम्मद अली जिन्ना

C. मुहम्मद इकबाल

D. अली बन्धु


66. सुभाष चन्द्र बोस ने 1943 ई. में आजाद हिन्द फौज की स्थापना कहां की थी ?

A. जापान में

B. रूस में

C. बर्मा में

D. सिंगापुर में


67. आजाद हिन्द फौज के सैनिकों के विरुद्ध युद्ध अपराध मुकदमें में भूलाभाई देसाई बचाव पक्ष के प्रमुख एडवोकेट थे । यह मुकदमा किस वर्ष चलाया गया था ?

A. 1944 ई. में

B. 1946 ई. में

C. 1945 ई. में

D. इनमें से किसी में नहीं


68. निम्न में से कौनसा जोड़ा गलत है? 

A. राज्यों का पुनर्गठन -1956 ई.

B. पोखरन विस्फोट -1976 ई.

C. पोखरन विस्फोट-1974 ई.

D. श्रीमती गांधी की हत्या -1984 ई.


69. निम्न में क्या सत्य है?

A. पाकिस्तान शब्द का प्रयोग सबसे पहले रहमत अली व उनके मित्रों ने किया

B. मुसलमानों के लिए अलग राज्य की मांग मुस्लिम लीग ने 1940 ई. में लाहौर अधिवेशन में की

C. 27 मार्च, 1947 को मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान दिवस के रूप में मनाया

D. 16 अगस्त, 1946 को मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान की मांग की पूर्ति के लिए प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस मनाया

E. उपरोक्त सभी सत्य हैं


70. भारतवर्ष में स्वतंत्रता के पूर्व देशी रियासतों की कुल संख्या_____थीः

A. 462

B. लगभग 600

C. 662

D. 670


71. कौन सुमेलित नहीं है?

A. रेग्यूलेटिंग ऐक्ट 1773 ई.- कलकत्ता में उच्चतम न्यायालय की स्थापना

B. 1813 ई. का चार्टर -ईस्ट इण्डिया कम्पनी के  व्यापारिक एकाधिकार की समाप्ति 

C. रेग्यूलेटिंग ऐक्ट 1773 ई.-बम्बई में उच्चतम न्यायालय की स्थापना

D. भारतीय कौंसिल ऐक्ट 1861 ई.-नामजद गैर सरकारी सदस्यों से युक्त केन्द्र व राज्य में विधानसभाओं की स्थापना


72. कौन सुमेलित नहीं है? ||Himexam.com||

A. 1946 ई.- नौसेना विद्रोह, नेहरू के नेतृत्व में अन्तरिम सरकार

B. 1950 ई.-सरदार पटेल की मृत्यु, योजना आयोग की स्थापना

C. 1954 ई. -योजना आयोग का गठन, राज्यों का पुनर्गठन

D. 1954 ई. -भारत-चीन के मध्य पंचशील समझौता


73. कम्यूनल एवार्ड में किसके लिए पृथक् निर्वाचन की व्यवस्था की गई थी?

A. मुसलमानों के लिए

B. हरिजनों के लिए

C. आदिवासियों के लिए

D. इन सभी के लिए


74. 1937 ई. में सम्पन्न असेम्बली चुनाव जिसमें कांग्रेस ने भाग लिया था, निम्नलिखित में से किस एक्ट के

प्रावधानों के अधीन सम्पन्न हुआ था?

B. 1935 ई.

A. 1909 ई.

C. 1919 ई.

D. इनमें से कोई नहीं


75. मुसलमानों के लिए पृथक् राष्ट्र पाकिस्तान की मांग सर्वप्रथम 1940 के मुस्लिम लीग अधिवेशन में की गई

थी। यह अधिवेशन किस स्थान पर हुआ था?

A. बम्बई (मुम्बई)

B. पूना

C. कलकत्ता

D. लाहौर


76. ‘गारन्टी पद्धति के अधीन जो ब्रिटिश कम्पनियाँ रेलवे में निवेश करेंगी उन्हें आश्वासित लाभांश का वादा

किया गया था

A. 3%

B. 5%

C. 8%

D. 10%


77. नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को गांधीजी के विरोध के बावजूद किस वर्ष कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया ?

A. 1936 ई. में

B.1937 ई. में

C. 1938 ई. में

D. 1939 ई. में


78. ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ के लिए 8 अगस्त 1942 ई. का प्रस्ताव किस स्थान पर हुआ था ?

A. लाहौर

B. लखनऊ

C. बम्बई (मुम्बई)

D. सूरत


79. 1913 ई. में अमेरिका और कनाडा में गठित गदर पार्टी से निम्नलिखित में से कौन सम्बन्धित नहीं था ?

A. लाला हरदयाल

B. वीर सावरकर

C. काशीराम

D. सोहन सिंह


80. निम्नलिखित क्रान्तिकारियों में से कौन “हिन्दुस्तान रिपब्लिकन संगठन” से सम्बन्धित नहीं था ?

A. भगत सिंह

B. चन्द्रशेखर आजाद

D. बटुकेश्वरदत्त

C. सूर्यसेन

E. ये सभी सम्बन्धित थे


81. साइमन कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में निम्नलिखित में से किसकी सिफारिश की थी ?

A. प्रान्तों से दोहरा शासन समाप्त कर दिया जाए

B. शान्ति स्थापना एवं अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए गवर्नर को विशेष शक्ति दी जाए

C. ब्रिटिश भारत एवं देशी राजाओं को मिलाकर संघीय सरकार बनाई जाए

D. उपरोक्त सभी की


82. अंग्रेज विरोधी संगठन ‘अभिनव भारत’ का गठन निम्नलिखित में से किस क्रान्तिकारी देशभक्त ने किया

था?

A. वीर सावरकर

B. सुभाषचन्द्र बोस

C. सरदार भगत सिंह 

D. चन्द्रशेखर आजाद


83. स्वतन्त्रता आन्दोलन काल में जमींदारी विरोधी मोपला आन्दोलन किस राज्य में हुआ था ?

A. मद्रास

B. केरल

C. उड़ीसा

D. बिहार


84. सी. आर. दास एवं मोतीलाल नेहरू ने स्वराज पार्टी किस वर्ष बनाई ?

A. 1920 ई॰ में

B. 1921 ई. में

C. 1922 ई. में

D. 1923 ई. में


85. नीचे कुछ संस्थाओं एवं उनके संस्थापकों के नाम दिए गए हैं। उन्हें सुमेलित कीजिए ।

(a) ईस्ट इण्डिया कम्पनी 1. रानाडे

(b) पूना सार्वजनिक सभा 2. दादाभाई नौरोजी

(c) इण्डियन एसोसिएशन 3. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी

(a) (b) (c)

A. 3 2 1

B. 2 1 3

C. 1 3 2

D. 1 2 3


86. 13 अप्रैल, 1919 ई. को अमृतसर में हुआ जलियांवाला हत्याकाण्ड निम्नलिखित में से किसकी गिरफ्तारी के विरोध के कारण हुआ था?

A. महात्मा गांधी

B. जवाहरलाल नेहरू

C. बाल गंगाधर तिलक

D. सत्यपाल एवं डॉ. सैफुद्दीन किचलू


87. 13 अप्रैल, 1919 ई. में हुए जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड के समय भारत का वाइसराय कौन था?

A. लार्ड लारेन्स 

B. लार्ड चेम्सफोर्ड

D. लार्ड रीडिंग

C. लार्ड हार्डिंग्स


88. सन् 1940 ई. में किस कांग्रेस नेता ने यह कहा था कि हम ब्रिटेन का नाश करके भारत की आजादी नहीं

चाहते?

A. महात्मा गांधी

B. मोहम्मद अली जिन्ना

C. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

D. जवाहरलाल नेहरू



89. सही उत्तर बताइए:

कांग्रेस अध्यक्ष       year

(a ) महात्मा गांधी 1. 1950 ई.

(b) सुभाषचन्द्र बोस 2. 1924 ई.

(c) जे. वी. कृपलानी 3. 1938 ई.

(d) सरदार पटेल 4. 1947 ई.

(e) पुरुषोत्तम दास टण्डन 5. 1931 ई.

(a) (b) (c) (d)((e)

A. 1 2 3 4 5

B.1 3 4 5 2

C. 2 3 4 51

D.2 5 3 4 1


90. यूरोपीय ढंग की शिक्षा प्रणाली भारत में लागू करने का प्रस्ताव किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में किया

गया ?

A. लार्ड मैकाले

B. लार्ड कैनिंग

C. लार्ड डलहौजी

D. लार्ड विलियम बैन्टिक


91. लाला लाजपतराय की मृत्यु साइमन कमीशन का विरोध करने के कारण लाठी खाने से हुई थी। उन्होंने यह विरोध कहां पर किया था ?

A. कराची

B. बम्बई (मुम्बई)

C. इस्लामाबाद

D. लाहौर


 92. गांधीजी ने 12 मार्च, 1930 ई. को डांडी मार्च की शुरुआत नमक कानून तोड़ने के लिए की थी । बताइए इस मार्च की शुरुआत किस स्थान से हुई थी ?

A. हरिजन आश्रम

 B. सेवा ग्राम

C. साबरमती आश्रम 

D. अहमदाबाद


93. गवर्नर जनरल लार्ड विलियम बैन्टिक के काल में (सन् 1829 ई. में) भारत की किस प्रथा को अवैध घोषित

किया गया?

A. सती प्रथा

B. पर्दा प्रथा

C. दहेज प्रथा

D. गोद प्रथा


94. कांग्रेस में उदारवादियों व उग्रवादियों में अलगाव किस अधिवेशन में हुआ ?

A. 1905 बम्बई अधिवेशन

B. 1907 सूरत अधिवेशन

C. 1906 कलकत्ता अधिवेशन

D. 1911 दिल्ली अधिवेशन


95. पहली गोलमेज बैठक सन् 1930 में हुई थी। महात्मा गांधी ने किस गोलमेज बैठक में भाग लिया था ?

A. पहली

B. दूसरी

C. तीसरी

D. किसी में नहीं


96. निम्नलिखित घटनाओं को सही कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए :

I. कैबिनेट मिशन योजना

II. बॉम्बे योजना

III. वैवेल योजना

IV. माउण्टबैटेन योजना

कूट :

A. (ii) (iii) (i) (iv)

B.(ii) (i) (iv) (iii)

C. (i) (ii) (iii) (iv)

D. (iv) (iii) (ii) (i)


97. किस मनीषी को भारत का मार्टिन लूथर कहा जाता

A. रामकृष्ण परमहंस 

B. राजा राममोहन राय

C. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर 

D. मदर टेरेसा


98. मुस्लिम लीग की स्थापना सन् 1906 ई. में की गई । इसका प्रमुख सूत्रधार कौन था ?

A. मोहम्मद अली जिन्ना

 B. सलीमुल्ला

C. आगा खां

D. सलीमुल्ला एवं आगा खां


99. किस ब्रिटिश सैनिक अधिकारी ने 1857 में विद्रोह को दबाने के लिए सर्वाधिक नरसंहार किया ?

A. सर लारेंस

B. कैम्पबेल

C. हैवलॉक

D. इनमें से कोई नहीं


100. निम्न में से कौन नरमपंथी था? ||Himexam.com||

A. एम. जी. रानाडे 

B. अरविन्द घोष

C. विपिन चन्द्रपाल

D. उपरोक्त तीनों

👉HP POLICE CONSTABLE EXAM TEST SERIES 2022(TOTAL TEST 10 WITH ANSWER KEY):- CLICK HERE

Read More: –   Himachal Pradesh General Knowledge


             Join Our Telegram Group

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!