Search
Close this search box.

Important places and institutions In Himachal Pradesh

Facebook
WhatsApp
Telegram

Important places and institutions In Himachal Pradesh

||Important places In Himachal Pradesh||Important  institutions In Himachal Pradesh||

Important places and institutions In Himachal Pradesh
Important places and institutions In Himachal Pradesh


(अ) कुछ महत्त्वपूर्ण स्थान एवं संस्थान – 
1. संस्थान/स्थान :- लिंटन मेमोरियल
• अवस्थित :- नाहन (सिरमौर)
2. संस्थान/स्थान :- किला लौहगढ़
• अवस्थित :- पौंटा साहिब
3. संस्थान/स्थान :- सुभाष बाओली
• अवस्थित :- डलहौजी
4. संस्थान/स्थान :- भूरि सिंह म्यूजियम
• अवस्थित :- चम्बा
5. संस्थान/स्थान :- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस स्टडीज
• अवस्थित :- शिमला
6. संस्थान/स्थान :- वार मेमोरियल
• अवस्थित :- धर्मशाला
7. संस्थान/स्थान :- पर्वतारोहण संस्थान
• अवस्थित :- मनाली
8. संस्थान/स्थान :- केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान
• अवस्थित :- कुफरी (शिमला)
9. संस्थान/स्थान :- इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान
• अवस्थित :- शिमला
10. संस्थान/स्थान :- हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान
• अवस्थित :- फेयरलांस (शिमला)
11. संस्थान/स्थान :- फिश ब्रिडिंग फार्म
• अवस्थित :- दयोली (बिलासपुर)
12. संस्थान/स्थान :- केन्द्रीय विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान केंद्र (सी. एस. आई. आर.)
• अवस्थित :- पालमपुर (काँगड़ा)
13. संस्थान/स्थान :- सैनिक स्कूल
• अवस्थित :- सुजानपुर टीहरा (हमीरपुर)
14. संस्थान/स्थान :- हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय
• अवस्थित :- पालमपुर (काँगड़ा)
15. संस्थान/स्थान :- डॉ. वाई. एस. परमार उद्यान व वानिकी विश्वविद्यालय
• अवस्थित :- नौणी (सोलन)
16. संस्थान/स्थान :- सेंट जोंस चर्च
• अवस्थित :- धर्मशाला
17. संस्थान/स्थान :- चिनमाया तपोवन
• अवस्थित :- धर्मशाला
18. संस्थान/स्थान :- संदीपनी तपोवन
• अवस्थित :- धर्मशाला
19. संस्थान/स्थान :- स्टेट म्यूजियम
• अवस्थित :- शिमला
20. संस्थान/स्थान :- हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
• अवस्थित :- शिमला
21. संस्थान/स्थान :- सरदार अजीत सिंह मेमोरियल
• अवस्थित :- पंजपूला (चम्बा)
22. संस्थान/स्थान :- क्षेत्रीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय (आर. ई. सी.) वर्तमान में NIT
• अवस्थित :- हमीरपुर
23. संस्थान/स्थान :- कृषि सहकारिता स्टॉफ प्रशिक्षण संस्थान
• अवस्थित :- सांगटी (शिमला)
24. संस्थान/स्थान :- कृषक प्रशिक्षण केंद्र
• अवस्थित :- सुंदरनगर
25. संस्थान/स्थान :- क्षेत्रीय मौन (मधुमक्खी) अनुसंधान केंद्र
• अवस्थित :- धर्मशाला (काँगड़ा)
26. संस्थान/स्थान :- हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग
• अवस्थित :- निगम विहार (शिमला)
27. संस्थान/स्थान :- हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड
• अवस्थित :- हमीरपुर
28. संस्थान/स्थान :- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
• अवस्थित :- धर्मशाला
29. संस्थान/स्थान :- गुरु का लाहौर
• अवस्थित :- बिलासपुर
30. संस्थान/स्थान :- सती पिलर
• अवस्थित :- मण्डी
31. संस्थान/स्थान :- अप्सरा कुण्ड
• अवस्थित :- अजागर (काँगड़ा)
32. संस्थान/स्थान :- रूद्र नाग
• अवस्थित :- भुंतर (कुल्लू)
33. संस्थान/स्थान :- ऋषि कल्पी मेमोरियल
• अवस्थित :- पौंटा साहिब
34. संस्थान/स्थान :- अर्जुन गुफा
• अवस्थित :- मनाली
35. संस्थान/स्थान :- नेहरू कुण्ड
• अवस्थित :- मनाली
36. संस्थान/स्थान :- ब्यास गुफा
• अवस्थित :- बिलासपुर
37. संस्थान/स्थान :- वाइल्ड फ्लावर हाल
• अवस्थित :- शिमला
38. संस्थान/स्थान :- प्रोस्पेक्ट हिल
• अवस्थित :- शिमला
39. संस्थान/स्थान :- सुकेती जीवाश्म उपवन
• अवस्थित :- सिरमौर
40. संस्थान/स्थान :- केन्द्रीय विश्वविद्यालय
• अवस्थित :- देहरा (काँगड़ा)
||Important places In Himachal Pradesh||Important  institutions In Himachal Pradesh||
(ब) दर्शनीय स्थल –
1. शिमला – शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है | इसे हिल क्वीन के नाम से जाना जाता है | शिमला 1864 से 1911 तक भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी | शिमला में बार्न्स कोर्ट, गार्टन कैसल, कैनेडी हाउस, वाइस रीगल लाज, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान जैसे दर्शनीय स्थल हैं | शिमला से 2 किमी. डूर जाखू पहाड़ी पर हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर है | समर हिल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, प्रोस्पेक्ट हिल में कामना देवी का मंदिर है | शिमला में स्टेट म्यूजियम, इंदिरा गांधी खेल परिसर, रिज पर क्राइस्ट चर्च है | चैडविक फाल, ग्लेन जैसे दर्शनीय स्थल भी शिमला में हैं |
2. धर्मशाला – धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले का मुख्यालय है | यह बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा का अस्थायी मुख्यालय है | धर्मशाला को छोटा तिब्बत या छोटा ल्हासा के नाम से भी जाना जाता है | वार मेमोरियल, सेंट जोन्स चर्च धर्मशाला में है |
3. मनाली – यह कुल्लू जिले में स्थित है | मनाली को मनु का जन्म स्थान भी माना जाता है | पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को यह स्थान बहुत प्रिय था | अर्जुन गुफा, नेहरु कुण्ड मनाली में स्थित है | पर्वतारोहण के लिए भी मनाली प्रसिद्ध है |
4. डलहौजी – डलहौजी चम्बा जिले में स्थित है | यहाँ पर 1853 में निर्मित सेंट जोन चर्च है | हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना चर्च डलहौजी धौलाधार पर्वत शृंखला के बाह्य भाग में स्थित है | इसकी समुद्रतल से ऊंचाई 2,039 मीटर है |
5. खजियार – खजियार चम्बा जिले में स्थित है | इसे हिमाचल प्रदेश का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है | इसे यह नाम पी. ब्लेजर ने 7 जुलाई, 1992 को दिया | यह दुनिया में 160वाँ पर्यटक स्थल था, जिसे मिनी स्विट्जरलैंड का नाम दिया गया |
6. चायल – यह सोलन जिले में स्थित है | यह पटियाला रियासत के राजा भूपिन्द्र सिंह की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी | यहाँ पर दुनिया का सबसे ऊँचा क्रिकेट मैदान है |
7. कुफरी – यह स्थान शिमला से 16 किमी. की दूरी पर स्थित है | यहाँ पर केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान है | यहाँ स्कीइंग की प्रतियोगिता भी होती है |
8. सराहन – यह बुशहर रियासत की राजधानी थी | यहाँ भीमाकाली का प्रसिद्ध मंदिर है | यहाँ पर साईं द्वारा इंडियन हाई एल्टीच्यूड प्रशिक्षण केंद्र है |
9. नाहन – 1621 में कर्मप्रकाश ने नाहन शहर की स्थापना की | यह सिरमौर जिले का मुख्यालयहै | यहाँ पर लिटन मेमोरियल, शीशमहल, मोतीमहल, रानीताल बाग़ आदि दर्शनीय स्थान है |
10. पौंटा साहिब – यह सिरमौर जिले में यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है | यहाँ गुरु गोविंद सिंह का प्रसिद्ध गुरुद्वारा है |
11. कसौली – सोलन जिले में स्थित यह स्थान ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण है | लॉरेंस स्कूल सनावर, मंकी प्वाइंट, एयर फोर्स स्टेशन कसौली में है | सेंट्रल रिसर्च इंस्टिट्यूट में एन्टी रेबीज की वैक्सीन तैयार की जाती है |
12. मण्डी – मण्डी को हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी कहा जाता है | मण्डी शहर की स्थापना अजबर सेन ने की थी | यहाँ पर प्रतिवर्ष शिवरात्रि का मेला लगता है | श्यामाकाली मंदिर व भूतनाथ मंदिर मण्डी में स्थित है |
13. नग्गर – यह कुल्लू जिले में स्थित है | यहाँ पर रोरिक कला संग्रहालय स्थित है |
14. रेणुका – यहाँ हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है | यह स्थान सिरमौर जिले में स्थित है |
नारकंडा, मशोबरा, नालडेरा, रिवाल्सर, चम्बा, मणिकर्ण, हाटकोटी, चूड़धार और सुंदरनगर भी कुछ अन्य दर्शनीय स्थल हैं |

||Important places In Himachal Pradesh||Important  institutions In Himachal Pradesh||
Like Our Facebook Page Click Here
Advertisement With Us  Click Here
To Join Whatsapp Click Here
Online Store Click Here

Himexam official logo
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!