Important Questions Related To UNO(United Nation Organisation) संयुक्त राष्ट्र संघ.
||Important Questions Related To UNO(United Nation Organisation) संयुक्त राष्ट्र संघ.||Important One Liner Questions Related To UNO(United Nation Organisation) संयुक्त राष्ट्र संघ.||UNO Key Points||
संयुक्त राष्ट्रसंघ
- संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 ई० को हुई थी जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना है। UNO का मुख्यालय अमरीका के न्यूयार्क शहर के मैनहट्टन द्वीप पर 17 एकड़ जमीन पर 39 मंजिल का है जिसके लिए भूमि जॉन डी० रॉकफेलर ने दान में दी थी।
- ‘संयुक्त राष्ट्र’ नाम अमरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डी० रूजवेल्ट ने दिया था।
- UNO दिवस 24 अक्टूबर को मनाया जाता है।
- UNO की वर्तमान सदस्य देशों की संख्या 193 है जिसका 193वाँ देश ‘द० सूडान’ है।
- भारत UNO का सदस्य वर्ष 1945 से है।
- UNO के संविधान चार्टर (Charter) है जिसमें कुल 111- अनुच्छेद तथा 19- अध्याय है।
- UNO की अधिकृत 6 भाषाओं (अंग्रेजी,फ्रेंच, चीनी, अरबी, रूसी तथा स्पेनिश) मेंअंग्रेजी एवं फ्रेंच कार्यकारी भाषाएँ है।
- UNO के कार्यपालिका को सुरक्षा परिषद्त था व्यवस्थापिका को महासभा कहते है।
- सुरक्षा परिषद् में कुल 15 सदस्य होते है जिनमें 5 स्थायी तथा 10 अस्थायी होते है।
- अस्थायी सदस्यों का कार्यकाल 2 वर्ष होता है। सुरक्षा परिषद् के 5 स्थायी सदस्य देश है अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस एवं रूस।
- सुरक्षा परिषद् दुनिया का पुलिस मैन कहलाता है।
- सर्वप्रथम ‘वीटो’ का प्रयोग अमेरिका ने मार्च,1971 में रोडेशिया के प्रश्न पर किया था।
- ‘वीटो’ स्थायी सदस्यों को प्राप्त एक निषेधात्मक शक्ति है जिसका सर्वाधिक बार प्रयोग करने वाला देश रूस है।
- संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रमुख अंग 6 है।
- UNO की प्रथम बैठक 10 जनवरी, 1946 को लंदन में तथा महासभा की पहली बैठक अक्टूबर, 1952 में हुई थी।
- UNO का प्रधान महासचिव होता है।
- UNO के प्रथम महासचिव त्रिग्वेली (नावें) थे।
- प्रथम एशियाई महासचिव यूथांट (वर्मा) थे।
- संयुक्त राष्ट्रसंघ के वर्तमान (9वाँ) महासचिव एनटोनियो गुतरेस (पुर्तगाल) है।
- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना 3 अप्रैल,1946 ई० को हेग (नीदरलैण्ड) में हुई, जहाँ इसका मुख्यालय है।
- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों संख्या 15 है जिनका कार्यकाल 9 वर्षों का होता है।
- संयुक्त राष्ट्रसंघ की प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमति विजयलक्ष्मी पंडित (1953) थी।
- UNO में सर्वप्रथम हिन्दी में भाषन देने वाला प्रथम व्यक्ति अटल बिहारी वाजपेयी है।
- UNO दिवस पर साधारण सभा में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली प्रथम भारतीय महिला एम. एस. सुबुलक्ष्मी (1966) है।
Read More: – Himachal Pradesh General Knowledge

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.








