Indian Medieval History Question Answer In Hindi
|| Indian Medieval History Question Answer In Hindi || Indian Medieval History One Liner In Hindi ||
- गुर्जर प्रतिहार-संस्थापक हरिशचंद्र, प्रसिद्ध शासक-मिहिरभोज प्रथम, नागभट्ट प्रथम, राज्यपाल।
- गहड़वाल वंश-संस्थापक-चंद्रदेव (1085 ई.) अंतिम शासक-जयचंद (1194 ई. में मोहम्मद गौरी ने मारा चंदावर के युद्ध में)
- चौहान वंश-संस्थापक-वासुदेव (अजमेर के पास) प्रसिद्ध राजा-पृथ्वीराज चौहान (1191 एवं 1192 में तराइन के युद्ध लडे)
- परमार वंश-राजधानी-उज्जैन प्रसिद्ध शासक-भोज (1010 ई.-1055 ई.)
- चंदेल वंश-राजधानी-खजुराहों, इस वंश के प्रसिद्ध राजा यशोवर्मन ने खजुराहों के विष्णु मंदिर बनवाएँ।
- सोलंकी वंश-राजधानी अन्हिलवाड़, संस्थापक-मूलराज प्रथम, प्रसिद्ध शासक भीम प्रथम (1022-1064 ई.) के शासक काल महमूद गजनवी ने 1026 ई. सोमनाथ के शिव मंदिर पर आक्रमण किया था।
- मोहम्मद बिन कासिम, भारत पर आक्रमण करने वाला प्रथम मुस्लिम था, वह अरब से था जिसने सिंधव मुल्तान को (712 ई. में) जीत लिया था।
- उस समय सिंध का शासक ब्राह्मणवंशी राजा दाहिर था।
- भारत पर प्रथम तुर्क आक्रमण 986 ई. में गजनी के शासक सुबुक्तगीन ने किया।
- जनवी महमूद गजनवी ने भारत पर 1001 ई. से 1027 ई. के बीच 17 आक्रमण किए। उसने पंजाब के हिंदुशाही वंश के शासक जयपाल को वैहिन्द की प्रथम लड़ाई (1001 ई.) में पराजित किया।
- वैहिन्द की द्वितीय लड़ाई (1008 ई.) में उसने हिन्दुशाही वंश के आनन्दपाल को हराया। 1025 ई. में उसका सोमनाथ के शिव मंदिर पर आक्रमण सबसे प्रसिद्ध है।
- अलबरूनी, फिरदौसी, उत्बी तथा फारुखी, महमूद गजनवी के दरबार में रहते थे।
- मोहम्मद गौरी के भारत पर आक्रमण का उद्देश्य भारत में मुस्लिम राज्य की स्थापना करना था।
- मोहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच दो लड़ाइयाँ हुईं-तराईन का प्रथम युद्ध (1191 ई.) जिसमें गौरी की पराजय हुई तथा तराईन का द्वितीय युद्ध (1192 ई.) जिसमें पृथ्वीराज की पराजय हुई।
- तराईन के द्वितीय युद्ध के बाद मोहम्मद गौरी ने दिल्ली और अजमेर पर कब्जाकर भारत में मुस्लिम साम्राज्य की नींव डाल दी (गौरी को ही भारत में मुस्लिम साम्राज्य का संस्थापक माना जाता है)। 1194 ई. में चंदावर के युद्ध में मोहम्मद गौरी ने कन्नौज के राजा जयचंद को हराया।
- 1206 ई. में गौरी, कुतुबुद्दीन ऐबक को भारत का नेतृत्व सौंपकर वापस अपने गृहप्रान्त की और चला गया। रास्ते में विद्रोहियों ने अचानक हमला कर उसकी हत्या कर दी।
|| Indian Medieval History Question Answer In Hindi || Indian Medieval History One Liner In Hindi ||
👉Himachal Pradesh Current Affairs:- Click Here

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.







