Latest Updates : New HP Govt Jobs 2026 Notifications New 2026 HP Exam Test Series Available

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

indus valley civilization Question answer

Facebook
WhatsApp
Telegram

indus valley civilization Question answer

Advertisement
Download Himexam.com Android App
Download Himexam.com Android App

indus valley civilization Question answer

||indus valley civilization Question answer||sindhu ghati sabhyata one liner In Hindi||


 (1)किस स्थान पर, हड़प्पन समय के रथ की एक प्रतिमा प्राप्त हुई थी?

Answer:- दैमाबाद

(2) कौन सी सभ्यता अपने नगर नियोजन के लिए प्रसिद्ध है?

   Answer:- सिंधु घाटी सभ्यता

(3)सिंधु घाटी सभ्यता में, कालीबंगा निम्नलिखित में से किसके लिए प्रसिद्ध है?

Answer:- मिट्टी के पात्र

(4)सिंधु घाटी सभ्यता में, लोथल निम्नलिखित में से किसके लिए प्रसिद्ध था?

Answer:- बंदरगाह

(5)निम्नलिखित में से कौन एक सिंधु घाटी सभ्यता के खोजकर्ता थे?

Answer:- दयाराम साहनी

(6)सिंधु घाटी सभ्यता में, धौलावीरा निम्नलिखित में से किसके लिए प्रसिद्ध है?

Answer:- जल संरक्षण

(7)सिंधु घाटी सभ्यता में, वृहत स्नानागार या विशाल स्नानागार निम्नलिखित में से किस नगर में पाया गया है?

Answer:- मोहनजोदड़ो

(8)शतुघई (सिंधु घाटी सभ्यता) किस देश में है?

Answer:- अफगानिस्तान

(9)मोहनजोदड़ो का स्थानीय नाम__था|

Answer:-मृतकों का टीला

(10) कौन सी धातु हड़प्पन सभ्यता में नहीं पायी गई थी?

Answer:- लोहा

(11)नर्तकी की मूर्ति (कॉंसा) निम्नलिखित में से किस सभ्यता में पाई गई है?

Answer:- सिंधु घाटी सभ्यता

(12)निम्नलिखित में से किस हड़प्पाकालीन स्थल के भवन निर्माण के लिए कच्ची ईंटों का प्रयोग बहुतायत में किया गया था?

Answer:- कालीबंगा

(13)पुरातात्विक अवशेष के रूप में निम्नलिखित में से कौन से तत्व कालीबंगा से नहीं पाये गये?

Answer:- युगल शवाधान

(14) कौन-सा तत्व पुरातात्विक अवशेष के रूप में लोथल से नहीं पाए गये?

Answer:- उत्तम किस्म के जौ

(15) कौन-सा हड़प्पाकालीन स्थल गुजरात में स्थित नहीं था?

Answer:- दैमाबाद

(16) किस हड़प्पाकालीन स्थल से एक युग्म शवाधन मिला था?

Answer:-लोथल

(17)’भारतीय पुरातत्व का जनक’ किसे कहा जाता है?

Answer:-अलेक्जेंडर कनिंघम

(18)हड़प्पा संस्कृति के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(a) इसमें दायी ओर से बायीं ओर को लिखी जाने वाली लिपि के प्रथम उपयोग का संकेत है |

(b) यह उपमहाद्वीप में प्रारंभिक नगरों की साक्षी रही |

(c) इसमें मूर्ति बनाने की कला के एक माध्यम के रूप में लोह के सबसे आरंभिक ज्ञात उपयोग का प्रमाण है |

(d) इसमें मूर्ति बनाने की कला के एक माध्यम के रूप में पत्थर के सबसे आरंभिक ज्ञात उपयोग का प्रमाण मिलता है|

(19) किस हड़प्पाकालीन स्थल से ‘हल’ का टेराकोटा प्राप्त हुआ?

    Answer:- बनावली

||indus valley civilization Question answer||sindhu ghati sabhyata one liner In Hindi||

(20)पुरालेख शास्त्र किसका अध्ययन है?

Answer:- शिलालेख

(21)सिंधु घाटी की सभ्यता के लोग किसकी पूजा करते थे?

Answer:- पशुपति

(22)निम्नलिखित में से किस सभ्यता को विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक माना जाता है?

Answer:- मेसोपोटामिया सभ्यता

(23)सिंधु घाटी सभ्यता एक _ युग की सभ्यता थी|

Answer:- कांस्य

(24)सिधु घाटी सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता क्या थी?

Answer:- ईंट के बने भवन

(25)हड़प्पा के लोग निम्नलिखित भगवान में से किसकी पूजा नहीं करते थे?

Answer:- विष्णु

(26)धौलाविरा, एक पुरातात्विक स्थान, किस समयावधि से जुड़ा हुआ है?

Answer:- सिंधु घाटी सभ्यता

(27)सिंधु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर था-

Answer:- लोथल

(28) हड़प्पा सभ्यता का कौन-सा नगर तीन भागों में विभाजित है?

Answer:- धौलावीरा

(29) किस पुरातत्त्वज्ञ ने पूर्व-हड़प्पा संस्कृति और परिपक्व हड़प्पा संस्कृति के बीच समानताओं को सर्वप्रथम अभिज्ञात किया?

Answer:- अमलानंद घोष

(30)भारत में हड़प्पा का बृहत् स्थल है-

Answer:- राखीगढ़ी

(31)विशाल स्नानागार (ग्रेट बाथ) कहाँ मिला था?

Answer:- मोहनजोदड़ो

(32)चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किया था-

Answer:- जे. एच. मैके ने

(33)सिंधु अर्थव्यवस्था की ताकत थी-

   Answer:- कृषि

(34)हाथी दाँत का पैमाना हड़प्पीय संदर्भ में मिला है?

Answer:- लोथल में

(35)सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि कौन-सी है?

Answer:- अज्ञात

(36)हड़प्पा सभ्यता का कौन-सा स्थल हरियाणा में स्थित है?

Answer:- वणावली

(37)पुरातात्विक स्थल संघोल स्थित है-

Answer:- पंजाब में

(38)हड़प्पा स्थलों में व्यापक रूप से अनाज का पाया जाना यह इंगित करता है कि-

Answer:- हड़प्पा स्थलों में कृषि का व्यापक प्रचलन था

(39)सिंधु घाटी सभ्यता के शहरों की गलियां थी-

Answer:- चौड़ी और सीधी

(40)मोहनजोदड़ो में सबसे बड़ा भवन कौन-सा है?

Answer:-धान्यागार

(41)देवी माता की पूजा संबंधित थी-

Answer:- सिंधु घाटी सभ्यता के साथ

(42)हड़प्पा का स्थल किस नदी के तट पर अवस्थित है?

Answer:- रावी

(43)सिंधु सभ्यता के निम्नलिखित शहरों में से कौन-सा एक जल प्रबंधन के लिए जाना जाता था?

Answer:-धौलावीरा

(44)निम्नलिखित में से वह कौन सी नदी है जिससे लोथल का गोदी क्षेत्र एक नहर के द्वारा जुड़ा हुआ है?

Answer:- भोगवा

(45)मोहनजोदड़ो निम्नलिखित में से कहाँ पर स्थित है?

Answer:- पाकिस्तान के सिंध प्रांत में

(46)हड़प्पा के काल में तांबे के रथ की खोज हुई थी-

Answer:- दैमाबाद में

(47)सिंधु घाटी सभ्यता का पत्तननगर(बंदरगाह) कौन-सा है?

Answer:- लोथल

(48)निम्नलिखित वाक्य हड़प्पा सभ्यता के एक स्थल को वर्णित करते हैं-‘यह बस्ती दो अनुभागों में बँटी है, एक अपेक्षाकृत छोटा किंतु उच्चतर और दूसरा काफी बड़ा किंतु निम्नतर | पुरातत्वविद इन्हें क्रमशः नगर-दुर्ग और निचले नगर के रूप में अभिहित करते हैं| दोनों ही प्राचीर युक्त थे| अनेक भवन चबूतरों पर बने थे जो आधार के रूप में काम आते हैं|’ यह निम्नलिखित में से किस स्थल को निर्दिष्ट करता है?

Answer:- हड़प्पा

(49)हड़प्पा की सभ्यता वर्तमान दक्षिण एशिया के विस्तृत क्षेत्र में फैली थी| जिन भौगोलिक स्थानों में यह सभ्यता फैली थी, उनमें कौन-कौन से स्थान शामिल है?

Answer:- पंजाब, सिंध, उत्तर-पश्चिमी सीमांत का एक भाग, कठियावाड़ और गंगा-यमुना दोआब का एक भाग

(50)ऋग्वेदिक आर्य और हड़प्पा संस्कृति के लोग एक ही थे|’ इस सिद्धांत का प्रतिपादक कौन है?

Answer:- बी. बी. लाल

||indus valley civilization Question answer||sindhu ghati sabhyata one liner In Hindi||




                                    Join Our Telegram Group

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.