IPH Arki Water Guard Recruitment 2021

Facebook
WhatsApp
Telegram

 IPH Arki Water Guard Recruitment 2021

|| IPH Arki Water Guard Recruitment 2021|| IPH Arki Water Guard Jobs 2021||

प्रधान सचिव सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार के पत्र संख्या आई0 पी0 एच० (पी0 एच0)-5-8/2002-Vol-XII दिनांक 20-11-2021 व अधिशाषी अभियंता जल शक्ति मंडल अर्की के पत्र संख्या 4376-78 दिनांक 26-07-2021 एवं 10158 -60 दिनांक 20-11-2021 की अनुपालना करते हुए सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जल शक्ति उप -मंडल अर्को के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंवाचतों के अधीन पेयजल भण्डारण सब स्टोरेज टैंकों से नीचे की वितरण प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए जल रक्षकों के चयन हेतु आवेदन पत्र आंमत्रित किये जाते है। अतः इच्छुक अभियार्थियों से है कि वे निम्नलिखित दस्तावेजों सहित अपने- अपने प्रार्थना पत्र चयन समिति के अध्यक्ष , सहायक अभियंता , जल शक्ति उप -मंडल अर्की, के कार्यालय में अथवा सम्बंधित ग्राम पंचायत के कार्यालय में 24-12-2021 सांय 5.00 बजे तक जमा करा दें। रोजगार सूचना के सन्दर्भ में अधिक जानकारी के लिए सहायक अभियंता, जल शक्ति उप मंडल अकी, के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस के दिन प्रातः 10:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक दूरभाष 01796-220872 अथवा सम्बंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में संपर्क कर सकते है। भरे|जाने वाले पदों का विवरण निम्न प्रकार से हैं:

शर्ते एवं नियम: 

1. जल रक्षक की नियुक्ति पंचायत द्वारा चयन समिति की सिफारिशों के उपरांत पूर्णतया अस्थायी एवं अंशकालिक(Part Time) होगी। 

2. जल रक्षक जल शक्ति विभाग से सीधे तौर पर नहीं जुड़ा होगा। उसे पंचायत के अधीन समझौता ज्ञापन की शर्तों के अनुसार कार्य करना होगा। समझौता ज्ञापन(MoU) प्रधान गारम पंचायत एवं सहायक अभियंता जल उप-मंडल अर्की के अनुसार होगा।

3. जल रक्षक को पंचायत द्वारा कुल मासिक मानदेय रूप्ये 3600/- दिया जायेगा 

4. जल रक्षक विभाग में नियमित नियुक्ति का पत्र नहीं होगा।

5. प्रार्थी द्वारा प्रार्थना पत्र सादे कागज पर अपना पूरा पता, पंचायत का नाम, वार्ड का नाम, जाति | प्रमाण पत्र, अंतोदय (IRDP), BPL सम्बंधित प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र|| उपमंडलाधिकारी (प्रथम श्रेणी) द्वारा जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र आदि चयन समिति के  अध्यक्ष, सहायक अभियंता , जल शक्ति उप-मंडल अर्की के कार्यालय में दिनांक 24-12-2021 तक सायं 5:00 बजे तक जमा करवाना अनिवार्य है। 

6. प्रार्थी संम्बन्धित ग्राम पंचायत का स्थायी निवासी होना चाहिए। 

7. प्रार्थी की आयु 18 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

8. प्रार्थी का दसवीं (Matric) पास होना अनिवार्य है। 

9. प्रार्थी शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।

👉CLICK HERE FOR NOTIFICATION

Read More: –   Himachal Pradesh General Knowledge



             Join Our Telegram Group


1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!