Jal Shakti Vibhag Jhandutta Water Guard Recruitment 2022
||Jal Shakti Vibhag Jhandutta Water Guard Recruitment 2022||Jal Shakti Vibhag Jhandutta Water Guard Recruitment 2022||Jal Shakti Vibhag Jhandutta Water Guard Jobs Notification & Application form 2022||
प्रधान सचिव सिंचाई एवं जन स्वा० विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार के पत्र संख्या आई०पी०एच० (पी0एच0)-5-8/2002-Vol.Xll dated 15.03.2012 व अधिशाषी अभियन्ता, जल शक्ति विभाग मण्डल, झंडूता के कार्यालय पत्र संख्या 1113 दिनांक 23.04.2022की अनुपालना करते हुए सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जल शक्ति विभाग उप मण्डल झंडूता के अन्तर्गत ग्राम पंचायत डमली के अन्तर्गत पेयजल भण्डारण सब स्टोरेज न्यु मैहरोहियां, समलेटा से नीचे की वितरण प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने हेतू दो (2) जल रक्षक के चयन हेतू आवेदन आमन्त्रित किए जाते हैं। अतः इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निम्नलिखित दस्तावेजों सहित अपने-2 प्रार्थना पत्र चयन समिति के अध्यक्ष, सहायक अभियन्ता जल शक्ति विभाग उप-मण्डल झंडूता के कार्यालय में दिनांक 13.06.2022 तक जमा करवा दें। चयन हेतू साक्षात्कार जल शक्ति विभाग उप- मण्डल झंडूता के कार्यालय में दिनाकं 15.06.2022 को सुबह 11.00 बजे लिए जाएंगें।
शर्तें एवं नियम
1. जल रक्षक की नियुक्ति पंचायत द्वारा चयन समिति की सिफारिशें के उपरान्त पूर्णतया अस्थाई एवं अंशकालिक (Part Time) होगी।
2. जल रक्षक जल शक्ति विभाग से सीधे तौर पर नहीं जुडा होगा उसे पंचायत के अधीन समझौता ज्ञापन की शर्तों के अनुसार काम करना होगा। समझौता ज्ञापन (MOU) प्रधान ग्राम पंचायत एवं सहायक अभियन्ता, जल शक्ति विभाग उप मण्डल, झंडूता के अनुसार होगा।
3. जल रक्षक को पंचायत द्वारा कुल मासिक मानदेय रूपये 3600/- दिया जाएगा। यह राशि जल शक्ति विभाग उप- मण्डल झंडूता द्वारा पंचायत को समय-2 पर विभाग के द्वारा जल रक्षक को उपलब्ध करवाई जाएगी।
4. जल रक्षक विभाग में नियमित नियुक्ति का पात्र नहीं होगा।
5. प्रार्थियों द्वारा प्रार्थना पत्र सादे कागज पर अपना पूरा पता, पंचायत का नाम, वार्ड का नाम, जाति प्रमाण पत्र, अन्तोदय, आई0आर0डी०पी०/बी०पी०एल० सम्बन्धी प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा मैजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र चयन समिति के अध्यक्ष, सहायक अभियन्ता जल शक्ति विभाग उप-मण्डल झंडूता के कार्यालय में दिनांक 13.06.2022 सांय तीन बजे तक जमा करवाना अनिवार्य है।
6. प्रार्थी ग्राम पंचायत डमली का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
7. प्रार्थी की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए तथा प्रार्थी को 58 वर्ष की आयु में सेवानिवृत कर दिया जायेगा।
8. प्रार्थी कम से कम 8वीं पास होना चाहिए।
9. प्रार्थी शरीरिक रूप से स्वस्थ व कार्य करने में सक्षम होना चाहिए।
Read More: – Himachal Pradesh General Knowledge

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.








