Latest Updates : New HP Govt Jobs 2026 Notifications New 2026 HP Exam Test Series Available

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

Kangra District GK -HP GK

Facebook
WhatsApp
Telegram

Kangra District GK -HP GK

MORE :-Himachal Pradesh General Knowledge :- Chamba Distt Complete

||Kangra District GK -HP GK||Kangra District GK -HP GK in hindi||
आज हम इस पोस्ट के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की काँगड़ा  जिले के बारे में पूर्ण रूप से जानेंगे। .. अगर आप हिमाचल प्रदेश के सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे है तो यह पोस्ट आपके लिए लाभदयाक सिद्व हो सकती है तो चले शुरू करते है :-

Advertisement
Download Himexam.com Android App
Download Himexam.com Android App
Kangra District GK -HP GK
Himachal Pradesh General Knowledge :- Kangra Distt complete

1. जिले के रूप में गठन -1 नवम्बर, 1966
2. जिला मुख्यालय – धर्मशाला
3. जनघनत्व – 263 (2011 में)
4. साक्षरता – 86.49 % (2011 में)
5. कुल क्षेत्रफल – 5739 वर्ग किमी.
6. जनसंख्या – 15,07,223 (2011 में)
7. लिंगानुपात – 1013 (2011 में)
8. दशकीय वृद्धि दर – 12.56%; (2001-2011)
9. प्रदेश में जनसंख्या का योगदान – 21.98% (2011 में)
10. कुल गाँव – 3868
11. ग्राम पंचायतें – 760
12. विकास खण्ड – 15
13. ग्रामीण जनसंख्या – 14,20,864 (94.28%, 2011 में)
14. शिशु लिंगानुपात – 873 (2011 में)

Himachal Pradesh Gk Ebook (Most Important Questions ):- Buy Now

 भूगोल(Himachal Pradesh General Knowledge :- Kangra Distt complete ):-

1. भौगोलिक स्थिति –

कांगड़ा जिला हिमाचल प्रदेश के उत्तर-पश्चिम में स्थित है | काँगड़ा के दक्षिण में ऊना, हमीरपुर और मण्डी जिलें स्थित है | इसके पूर्व में कुल्लू और लाहौल-स्पीती, उत्तर में चम्बा तथा पश्चिम में पंजाब राज्य की सीमाएं लगती हैं |

2. पर्वत श्रृंखलाएं –

धौलाधार पर्वत श्रृंखला कुल्लू से होते हुए भंगाल क्षेत्र को पार करके काँगड़ा जिले में प्रवेश करती है | यह चम्बा के हाथिधार के समांतर चलती हैं |

3. नदियाँ –


व्यास नदी रोहतांग से निकल कर कुल्लू, मण्डी के बाद पालमपुर तहसील के संघोल से काँगड़ा में प्रवेश करती है | व्यास नदी नदौन से होते हुए मिरथल के पास काँगड़ा को छोड़कर पंजाब में प्रवेश करती है | देहर और चक्की खड्ड काँगड़ा और पंजाब की सीमा बनाते हैं |

4. झीलें –

काँगड़ा में डल, करेरी (प्राकृतिक) एवं पोंग (कृत्रिम) झीलें स्थित है |

(ii) परियोजना (Himachal Pradesh General Knowledge :- Kangra Distt complete)

1. पौंगजल विद्युत परियोजना व्यास नदी पर – 396 मेगावाट
2. गज जल विद्युत परियोजना (शाहपुर) -10 मेगावाट
3. बनेर जल विद्युत परियोजना – 12 मेगावाट

(iii) धार्मिक स्थान एवं मंदिर (Himachal Pradesh General Knowledge :- Kangra Distt complete)

1. ज्वालामुखी मंदिर – 
अकबर ने इस मंदिर पर सोने का छत्र चढ़ाया था और फिरोज शाह तुगलक यहाँ से 1300 पुस्तकें फ़ारसी में अनुवाद के लिए ले गया था |

2. ब्रजेश्वरी मंदिर –
इस मंदिर को महमूद गजनवी ने लूटा था |
काँगड़ा के मसरूर रॉक कट मंदिर को हिमाचल प्रदेश का अजंता कहते हैं | बैजनाथ में शिव मंदिर, नूरपुर में गंगा मंदिर, चामुंडा मंदिर आदि सभी काँगड़ा जिलें में हैं |

Himachal Pradesh Gk Ebook (Most Important Questions ):- Buy Now

 (iv) शिक्षा और स्थान(Himachal Pradesh General Knowledge :- Kangra Distt complete)

 

काँगड़ा के धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है | इसका एक भाग देहरा में भी है |
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड –धर्मशाला
धर्मशाला – धर्मशाला में डल झील और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का मुख्यालय है | यह बौध धर्म गुरु दलाईलामा का निवास स्थान है | धर्मशाला ‘छोटा तिब्बत’ या ‘छोटा लिहासा’ के नाम से भी जाना जाता है | धर्मशाला में 1863 ई. में सेंट जोंस चर्च के पास लॉर्ड एल्गिन को दफनाया गया था | वार मेमोरियल (युद्ध स्मारक) धर्मशाला में है | धर्मशाला में प्रतिवर्ष 340 सेमी. वर्षा होती है | तिब्बत की निर्वासित सरकार का मुख्यालय भी धर्मशाला में है | धर्मशाला का निर्माण 1846 ई. में लॉर्ड मैकलोड ने किया था | धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थित है |
विश्वविद्यालय – पालमपुर में कृषि विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना 1978 ई. में की गई थी |
आयुर्वेदिक कॉलेज-पपरौला में आयुर्वेदिक कॉलेज है, जिसकी स्थापना 1978 ई. में की गई थी | पपरौला में नवोदय स्कूल भी है |
स्थान – काँगड़ा के अन्द्रेटा में शोभा सिंह आर्ट गैलरी है |
किताबें – एम.एस.रंधावा ने काँगड़ा पेंटिंग और जे.सी.फ्रेंच ने संसारचंद ऑफ़ कांगड़ा किताब लिखी |

(v) जननांकीय आँकड़े (Himachal Pradesh General Knowledge :- Kangra Distt complete)
– 

काँगड़ा की जनसंख्या 1901 ई. में 4,78,364 थी जो 1951 से बढ़कर 5,70,643 हो गई | वर्ष 1971 में काँगड़ा की जनसंख्या 8,00,863 जो वर्ष 2011 में बढ़कर 15,07,223 हो गई | काँगड़ा जिले का जनघनत्व 2011 में 263 हो गया है | काँगड़ा जिले में सर्वाधिक 15 विधानसभा क्षेत्र हैं | काँगड़ा जिले में कुल 3868 गाँव हैं जिनमें से 3619 गाँव आबाद गाँव हैं | काँगड़ा जिले में 760 पंचायतें हैं (2011 तक) | काँगड़ा जिले की जनसंख्या 2011 में 94.28% ग्रामीण और 5.72% शहरी थी |

(vi) काँगड़ा का स्थान (Himachal Pradesh General Knowledge :- Kangra Distt complete)– 

       काँगड़ा जिले का क्षेत्रफल 5739 वर्ग किमी. है और यह हिमाचल प्रदेश के जिलों में चौथा सबसे बड़ा जिला है | काँगड़ा जिले की जनसंख्या 12 जिलों में सर्वाधिक है | काँगड़ा जिला 2011 में जनघनत्व में पांचवें स्थान पर है | काँगड़ा जिला दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर (12.56%) में सातवें स्थान पर था | काँगड़ा जिले का लिंगानुपात 2011 में हमीरपुर के बाद सर्वाधीक (दूसरा स्थान) है | काँगड़ा जिला 2011 में शिशु लिंगानुपात के मामले में पिछड़कर 11वें स्थान पर चला गया | वह ऊना के बाद 873 शिशु लिंगानुपात के साथ 11वें स्थान पर है | साक्षरता में काँगड़ा जिला 2011 में तीसरे स्थान पर है | किन्नौर और लाहौल-स्पीती के बाद सबसे अधिक ग्रामीण जनसंख्या काँगड़ा जिले में है | काँगड़ा जिले का 35.92% भाग वनाच्छादित है | वह इस मामले में छठे स्थान पर है | जबकि वनाच्छादित क्षेत्रफल (2062 वर्ग किमी.) के मामले में काँगड़ा जिला तीसरे स्थान पर है | काँगड़ा जिले के केवल 3% भाग में चरागाह है | काँगड़ा जिले में सर्वाधिक भैंसे पाई जाती हैं | काँगड़ा जिले में सर्वाधिक लघु उद्योग (8761) है | काँगड़ा जिले में सर्वाधिक (5602 किमी.) सड़कों की लम्बाई है | काँगड़ा जिले में (2011-12 में) सर्वाधिक कटहल, आँवला, लौकाठ, अमरुद, लीची, आम, नींबू, माल्टा और संतरे का उत्पादन होता है | आडू, प्लम, गलगल, अनार के उत्पादन में काँगड़ा दूसरे स्थान पर है |

Himachal Pradesh Gk Ebook (Most Important Questions ):- Buy Now

                                                                Important Questions (Kangra Distt)

 
Important Questions (Kangra Distt)
 
Q_1. काँगड़ा  जिले का गठन कब हुआ ??
 Ans.  01 नवम्बर, 1966
Q_2.   काँगड़ा जिले का घोरान नामक स्थान किस लिए प्रसिद्ध है ?
Ans.  वहाँ लोग जादू से रोगमुक्त होने के लिए एकत्र होते हैं
Q_3.   सिब्बा राज्य किसकी प्रशाखा थी ?
Ans.  गुलेर
Q_4.   ……………………………….. का पुराना नाम ‘कीरग्राम’ था ?
Ans.  बैजनाथ
Q_5.   त्रिगर्त के संस्थापक कौन थे ?
Ans.  प्रिंस सुशर्मा
Q_6.   प्राचीनकाल में नागरकोट के किले का निर्माण किसने कराया था ?
Ans.  सुशर्मा
 Q_7.   गुलेर का वह कौन – सा शासक था जिसे शाहजहाँ ने ‘शेर अफगान’ का नाम दिया ?
Ans.  मान सिंह
Q_8.   काँगड़ा के उस राजा का नाम बताइए जिसने अकबर के खिलाफ पहाड़ी रियासतों को एकजुट करके विद्रोह का बिगुल फूँका ?
Ans.  विधि चंद
Q_9.   1809 ई. में ज्वालामुखी की संधि किसके बीच हुई ?
Ans.  संसार चंद व रणजीत सिंह
Q_10.  नूरपुर का पुराना नाम क्या था ?
Ans.  धमेरी
Q_11.  धामिन नाम से प्रसिद्ध पहाड़ी रियासत का नया नाम क्या है ?
Ans.  नूरपुर
 Q_12.  ‘त्रिगर्त’ किस जिले का प्राचीन नाम था ?
Ans.  काँगड़ा
Q_13.   प्राचीनतम पहाड़ी रियासत का नाम बताइए ?
Ans.  त्रिगर्त
Q_14.  संसार चंद कहाँ का राजा था ?
Ans.  काँगड़ा
Q_15.  हिमाचल प्रदेश में कटोच राजपूत वंश का संस्थापक कौन था ?
Ans.  सुशर्मा
Q_16.  दलाईलामा धर्मशाला कब आए थे ?
Ans.  1959 ई. में

Q_17.  कौन – सा हिमाचल प्रदेश का सबसे प्राचीन प्रांतीय राज्य है ?
Ans.  त्रिगर्त
 Q_18.  चिन्मया तपोवन आश्रम किस जिले में स्थित है ?
Ans.  काँगड़ा
Q_19.  गुलेर रियासत की स्थापना किसने की थी ?
Ans.  हरीचंद
Q_20.  अंग्रेजों ने काँगड़ा मुख्यालय को कब धर्मशाला स्थानांतरित किया था ?
Ans.  1846 AD
Q_21.  काँगड़ा किले का निर्माण किसने करवाया था ?
Ans.  सुशर्मा चंद
Q_22.  भीमकोट किसका पुराना नाम था ?
Ans.  काँगड़ा किला
Q_23.  आलमचंद ने ब्यास नदी के तट पर आलमपुर शहर की स्थापना किस वर्ष की थी ?
Ans.  1697 ई.
Q_24.  शाहपुर किले का निर्माण किसने करवाया था ?
Ans.  भक्तमल
Q_25.  ‘तारागढ़ दुर्ग’ (नूरपुर राज्य) का निर्माण किसने करवाया था ?
Ans.  जगत सिंह
Q_26.  काँगड़ा जिले के मुख्यालय धर्मशाला की ऊँचाई कितनी है ?
Ans.  1597 मीटर
Q_27.  बीजापुर शहर की स्थापना किसने की थी ?
Ans.  विजयराम चंद
Q_28.  घमण्डचंद ने किस वर्ष गुलेर को अपने अधिकार में ले लिया था ?
Ans.  1758 ई.
Q_29.  गुलेर रियासत का अंतिम राजा कौन था ?
Ans.  भूप सिंह
 Q_30.  नूरपुर के मकौट दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था ?
Ans.  सलीम शूरशाह
Q_31.  नूरपुर राज्य के इतिहास में स्वर्ण युग किस राजा के युग को कहा जाता था ?
Ans.  जगत सिंह
Q_32.  काँगड़ा की सबसे छोटी रियासत क्षेत्रफल के आधार पर कौन थी ?
Ans.  कुटलेहर
Q_33.  वीर सिंह किस रियासत का अंतिम शासक था ?
Ans.  नूरपुर
Q_34.  कोट-कहलूर किस रियासत की राजधानी थी ?
Ans.  सिब्बा
 Q_35.  बंगाहल रियासत का अंतिम राजा कौन था ?
Ans.  मानपाल
Q_36.  नूरपुर की राजधानी पठानकोट से धमेरी किसने स्थानांतरित की थी ?
Ans.  बास देव
Q_37.  भाहू सिंह (मुरीद खान) जिसने 1686 ई. में इस्लाम धर्म अपनाया, किस रियासत का राजा बना ?
Ans.  नूरपुर

Himachal Pradesh Gk Ebook (Most Important Questions ):- Buy Now

||Kangra District GK -HP GK||Kangra District GK -HP GK||


                                    Join Our Telegram Group
1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.