Search
Close this search box.
Mahajanpad kal MCQ Question Answer in Hindi

Mahajanpad kal MCQ Question Answer in Hindi

Facebook
WhatsApp
Telegram

Table of Contents

Mahajanpad kal MCQ Question Answer in Hindi

Mahajanpad kal MCQ Question Answer in Hindi:-If you are preparing for any Himachal Pradesh government job paper then this post is very important for you. This post contains Indian History question answers. Check our website daily to see other parts.

Mahajanpad kal MCQ Question Answer in Hindi

1. निम्नलिखित मानचित्र में प्राचीन भारत में पाये जाने वाले सोलह महाजनपदों में से चार दर्शाए गए हैं। क्रमशः A, B, C, D द्वारा अंकित स्थल कौन-से हैं?

(a) मत्स्य, चेदि, कोसल, अंग
(b) सूरसेन, अवन्ति, वत्स, मगध
(c) मत्स्य, अवन्ति, वत्स, अंग
(d) सूरसेन, चेदि, कोसल, मगध

Explanation:-
उत्तर (c) मानचित्र में क्रमशः A,B,C, और D द्वारा अंकित महाजनपद हैं- मतस्य, अवन्ति वत्स और अंग।

2.निम्नलिखित में से कौन-सा एक ईसा पूर्व छठी शताब्दी में प्रारम्भ में भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली नगर राज्य था?
(a) गान्धार
(b) कम्बोज
(c) काशी
(d) मगध
Explanation:-उत्तर (d) ईसा पूर्व छठी शताब्दी में भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली नगर राज्य मगध था। मगध का सोलह महाजनपदों के अन्य राज्यों से शक्तिशाली होने का मुख्य कारण वहाँ की भौगोलिक दशाएँ थीं। इसके अतिरिक्त सुयोग्य एवं महत्वाकांक्षी राजाओं का नेतृत्व भी मगध के शक्तिशाली होने का एक कारण था।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक अन्य तीनों के समसामयिक (Contemporary) नहीं था?
(a) बिम्बिसार
(b) गौतम बुद्ध 
(c) मिलिन्द
(d) प्रसेनजीत
Explanation:-उत्तर (c) बिम्बिसार हर्यक वंश का शासक था जो 544 ईसा पूर्व में मगध के सिंहासन पर आसीन हुआ। वह बुद्ध का समकालीन था। अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिये बिम्बिसार ने वैवाहिक सम्यन्ध बनाये। इस दिशा में इसने कोशल नरेश की पुत्री से विवाह किया जो प्रसेनजित की बहन थी। ये भी बुद्ध के समकालीन थे। मिलिन्द का काल 2सदी ई० पू० था।

4. प्राचीन नगर तक्षशिला निम्नलिखित में से किनके बीच स्थित था?
(a) सिन्धु तथा झेलम
(b) झेलम तथा चिनाब 
(c) चिनाब तथा रावी
(d) रावी तथा व्यास
Explanation:-उत्तर (a) तक्षशिला सिन्धु तथा झेलम नदी के बीच स्थित था। वर्तमान में यह पाकिस्तान में है।

5. भारत के प्राचीनतम प्राप्त सिक्के- 
(a) तांबें के थे
(b) सोने के थे
(c) रांगा के थे
(d) चांदी के थे
Explanation:-उत्तर (d) भारत के प्राचीनतम प्राप्त सिक्के चांदी के थे। इन सिक्कों को आहत सिक्का कहा जाता है। ठप्पे लगाकर इन पर निशान बनाए जाते थे। इनके जारी होने का काल छठी शताब्दी ईपू. से मौर्यकाल के बीच है।

6. पाटलिपुत्र के संस्थापक थे?
(a) उदयिन
(b) अशोक 
(c) बिंबिसार
(d) महापद्मनंद
Explanation:-उत्तर (a) पाटलिपुत्र के संस्थापक उदयिन थे जो अजातशत्रु के उत्तराधिकारी थे। इस नगर की स्थापना गंगा तथा सोन नदी के संगम पर हुई थी। तीसरी यौद्ध संगीति (250 ई. पू.) का आयोजन इसी नगर में किया गया था। चन्द्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में इस नगर की समृद्धि का वर्णन मेगस्थनीज कृत ग्रंथ इंडिका में प्रस्तुत है।

7. पाटलिपुत्र को किस शासक ने सर्वप्रथम अपनी राजधानी बनाया?
(a) चंद्रगुप्त मौर्य
(b) आशोक महान
(c) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
(d) कनिष्क
Explanation:-उत्तर (a) हर्यक वंश का शासक उदयिन ने पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना करके अपनी राजधानी राजगृह से पाटलिपुत्र स्थानांतरित की थी। चूंकि विकल्प में उदयिन का नाम नहीं है। विकल्प में चंद्रगुप्त मौर्य है, इसलिए विकल्प (c) सही है।

8. विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया?
(a) मौर्य
(b) नंद 
(c) गुप्त
(d) लिच्छवी

Explanation:उत्तर (d) लिच्छवियों ने विश्व का प्रथम गणतंत्र वैशाली में स्थापित किया था। युद्ध काल में वैशाली एक वृहद तथा शाक्तिशासती गणराज्य था।

9. छठी शताब्दी ईसा पूर्व के 16 महाजनपदों के विषय में निम्नलिखित में से किस बौद्ध ग्रंथ में सूचना मिलती है?
(a) दीघ निकाय
(b) त्रिपिटिक
(c) दीपवंश
(d) अंगुतर निकाय
Explanation:उत्तर (d) बौद्धग्रंथ अंगुत्तर निकाय में छठी शताब्दी ई. पू. के सोलह महाजनपदों के विषय में जानकारी प्राप्त होती है। वे महाजन पद इस प्रकार हैं- अंग, मगध, काशी, कोसल, वज्जि, मल्ल, चेदि, वत्स, कुरु, पांचाल, मत्स्य, शूरसेन, अस्मक, अर्वतति, गांधार तथा कंबोज।

10. सोलह महाजनपदों की सूची उपलब्ध है-
(a) महाभारत में
(b) अंगुत्तर निकाय में
(c) छांदोग्य उपनिषद में
(d) संयुक्त निकाय में
Explanation:उत्तर (b) सोलह, महाजनपदों की सूची अंगुत्तर निकाय में उपलब्ध है।

11. गोदावरी नदी के तट पर स्थित महाजनपद था:
(a) अवति
(b) वत्स
(c) अस्सक
(d) कम्बोज

Explanation:उत्तर (c) अस्सक अथवा अश्मक नामक महाजन पद गोदायरी तथा नर्मदा नदी के बीच स्थित था। इस महाजनपद की राजधानी पोटन या पैठन (प्रतिष्ठान) थी।

12. निम्नलिखित में से कौन एक मगध साम्राज्य की राजधानी नहीं रहा?
(a) गिरिव्रिज
(b) राजगृह
(c) पाटलिपुत्र
(d) कौशाम्बी
Explanation:उत्तर (d) गिरियज, राजगृह तथा पाटलिपुत्र मगध् साम्राज्य की राजधानी थी। कौशाम्बी पर वत्स राज्य का रहा। बुद्ध के समकालीन यहां का शासक उदयन था।

13. मगध के किस प्रारंभिक शासक ने राज्यारोहण के लिए अपने पिता की हत्या की एवं स्वयं इसी कारणवश अपने पुत्र द्वारा मारा गया?
(a) बिबिसार
(b) अज्ातशत्रु
(c) उदयिन
(d) नागदशक
Explanation:उत्तर (b) हर्यक चंश के संस्थापक विविसार की हत्या उसके पुत्र अजातशत्रु (492-460 ई.पू.) ने की थी। 

14. राजकुमार जो अपने पिता की मृत्यु के लिए उत्तरदायी था-
(a) अजातशत्रु
(b) चंडप्रद्योत
(c) प्रसेनजित
(d) उदयन

15. मालवा क्षेत्र पर मगध की सत्ता का विस्तार निम्न में से किसके शासन काल में हुआ था?
(a) बिंबिसार के
(b) अजातशत्रु के
(c) उदयभद्र के
(d) शिशुनाग के
Explanation:उत्तर (d) शिशुनाग जो मगध साम्राज्य का शासक था, वे अवति (मालवा) शासक को पराजित करके अवति राज्य को मगध साम्राज्य में मिला लिया।

16. राजा नंद का उल्लेख करने वाला अभिलेखीय प्रमाण है-
(a) खारवेल का हाथी गुम्फा अभिलेख
(b) रूमिनदेई स्तम्भ अभिलेख
(c) रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
(d) धनदेव का अयोध्या अभिलेख
Explanation:उत्तर (a) खारवेल का हाथी गुम्फा अभिलेख राजा नंद के बारे में जानकारी प्रदान करता है। खारवेल चेदि वंश का प्रतापी राजा था इसका संबंध कलिंग राज्य से था। नंद वंश के शासक महापद्मनंद ने कलिंग में नहर खुदवाया था।
इस बात का उल्लेख हाथ्षीगुम्फा अभिलेख में किया गया है।

17. निम्नलिखित मगध राजवंशों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:
1. नंद वंश
2. शुंग वंश
3. मौर्य वंश
4. हर्यक वंश
उत्तर निम्न कूटों में से चुनिए-
(a) 2,1,4 व 3
(b) 4,1,3 व 2
(c) 3,2,1 व 4
(d) 1,3,4 व 2
Explanation:उत्तर (b) राजवंशों का क्रम निम्न प्रकार है-
हर्यक वंश – 544 – 412 ई. पू.
नंद वंश – 344 – 323 ई पू.
मौर्य वंश – 323 – 184 ई पू.
शांग वंश- 184 – 75 ई. पू.
सिबिसार हर्यक वंश का प्रथम शक्तिशाली शासक हुआ जो मगध साम्राज्य को विकसित किया। महापद्मनंद एक शुद्र शासक था जो नंद वंश का संस्थापक था। मौर्य वंश का संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने गुरु चाणक्य की मदद से नंदवंश को समाप्त कर दिया। 184 ई. पू. में मौर्यवंश के अंतिम शासक वृहद्रथ की हत्या पुष्यमित्र शुंग द्वारा हुई शी जो शुंग वंश का संस्थापक था।

18. मत्स्य महाजनपद के अंतर्गत के कौन-से क्षेत्र शामिल थे?
(a) हरियाणा एवं दिल्ली
(b) पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्र
(c) अलवर, भरतपुर, जयपुर
(d) नर्मदा एवं गोदावरी के मध्य का क्षेत्र
Explanation:उत्तर (b) मत्स्य महाजनपद के अंतर्गत अलवर, भरतपुर और जयपुर के क्षेत्र आते थे। दिल्ली और हरियाणा क्षेत्र कुरु महाजनपद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्र पांचाल महाजनपद तथा नर्मदा एवं गोदावरी के मध्य का क्षेत्र अश्मक महाजनपद के अंतर्गत आते थे।

19. प्राचीन भारतीय ‘महाजनपदों’ के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही हैं?
(a) सभी महाजनपद अल्पतंत्रीय थे, जहाँ शक्ति का प्रयोग लोगों के एक समूह द्वारा किया जाता था
(b) सभी महाजनपद पूर्वी भारत में अवस्थित थे
(c) महाजनपद कोई सेना नहीं रखते थे
(d) बौद्ध एवं जैन ग्रंथों में सोलह महाजनपदों को सूचीबद्ध किया गया है
Explanation:उत्तर (d) बौद्ध ग्रन्थ ‘अंगुत्तर निकाय’ तथा जैन ग्रन्थ ‘भगवती सूत्र’ में हमें महाजनपदों का वर्णन मिलता है। अतः चौथा कथन सत्य है। सभी महाजनपद अल्पतंत्रीय नहीं थे। शक्तियां सिर्फ कुछ लोगों तक सीमित नहीं थीं। हालांकि कई महाजनपदों के पास स्थाई सेना हुआ करती थी।

20. प्राचीन भारत में ‘यौधेय’ कौन थे?
(a) बौद्धमत का एक पंथ
(b) जैनमत का एक पंथ
(c) एक गणतांत्रिक जनजाति
(d) चोलों के सामंत
Explanation:उत्तर (c) यौधेय पंजाब तथा हरियाणा के कवायली गणतांत्रिक जनजाति थे। इनके द्वारा भारी मात्रा में तांबे के सिक्के जारी करने के प्रमाण मिले हैं, जो इनकी व्यापारिक अभिरुचि तथा सहभागिता को दर्शाते हैं।

More Pages:-

हेलो दोस्तों ,आपका हमारी वेबसाइट Himexam.com पर स्वागत है। जैसा की आपको पता है हमारी वेबसाइट Himexam.com  आपको समय-समय पर सभी HP Govt Jobs & All India Govt Jobs की Notifications प्रदान करवाती है। साथ ही साथ Himachal Pradesh Exam Previous Paper और Himachal Pradesh GK ,Himachal Pradesh & National +International Current Affairs  के सभी नोट्स मुफ्त उपलब्ध करवाते है। हमारी वेबसाइट के अलग अलग प्लेटफार्म पर pages & Group बने है जैसे की facebook ,Telegram और Instagram .. अगर आप हिमाचल के किसी भी पेपर की तैयारी कर रहे हो तो जल्दी से इन groups के साथ जुड़ जाएं इनके लिंक नीचे table में दिए गए है। 

Join Us:-

Like Our Facebook PageClick here
Join Us oN TelegramClick here
Join Us On InstagramClick Here

Himexam official logo
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!