Most Important Bilaspur Distt General Knowledge Question Answer

Facebook
WhatsApp
Telegram

Most Important Bilaspur   Distt General Knowledge Question Answer


 प्रश्न 1.बिलासपुर रियासत में डाकघर सर्वप्रथम कहां पर खोले गए

उत्तर- 1. बिलासपुर सदर 2. घुमारवीं


प्रश्न 2. बिलासपुर सदर तथा घुमारवीं डाकघर कब स्थापित किए गए

उत्तर-1910 ई० में


प्रश्न 3. बिलासपुर रियासत पंजाब सरकार के नियन्त्रण से भारत सरकार के नियन्त्रण में कब आई

उत्तर- प्रथम नवम्बर, 1921 ई०


प्रश्न 4. बिलासपुर के किस शासक ने दीवानी तथा फौजदारी प्रशासन में ब्रिटिश पंजाब गुडगांव में प्रशिक्षण लिया 

उत्तर- राजा आनन्द चन्द


प्रश्न 5. बिलासपुर के किस शासक की मृत्यु वाराणसी में हुई

उत्तर- राजा विजय चन्द- (1931 ई०)


प्रश्न 6, बिलासपुर रियासत का अन्तिम राजा कौन था

उत्तर- राजा आनन्द चन्द-(1933-1948 ई०)


प्रश्न 7:-बिलासपुर रियासत में राजाओं का शासन कब समाप्त हुआ

उत्तर-9 अगस्त 1948 ई०


प्रश्न 8. बिलासपुर में नलवाड़ी मेला का उद्घाटन नेह सर्वप्रथम किस ब्रिटिश शासक ने किया था

उत्तर- डब्ल्यू गोल्डस्टैन-(सुपरिन्टेन्डेंट शिमला हिल स्टेट्स)


प्रश्न9. बिलासपुर नलवाड़ी मेला का उद्घाटन ब्रिटिश शासक द्वारा सर्वप्रथम कब किया गया 

उत्तर- 1889 ई०

 

प्रश्न 10. मैदानी इलाकों से बढ़िया नस्ल के पशु  पर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बिलासपुर में कोनसा मेला आयोजित किया जाता है 

उत्तर- नलवाडी


प्रश्न 11. बिलासपुर को किस पहाड़ी पर नैना गुजर की गाय पिंडी रूपी दुर्गा पर दूध की धार छोड़ जाती थी, कालान्तर में वह धार किस नाम से विख्यात हुई

उत्तर- नैना धार


प्रश्न 12. नैनाधार पर भगवती ने प्रकट होने के लिए किस राजा को स्वप्न में दर्शन दिए थे

उत्तर- राजा बीरचन्द


प्रश्न 13. नैनाधार पर श्री नैनादेवी मन्दिर की स्थापना किसने की थी

उत्तर- राजा बीरचन्द- (900 ई०)


प्रश्न 14. नैना देवी की पहाड़ियों पर कौन से महत्त्वपूर्ण किले थे

उत्तर- 1. कोट कहलूर 2. सतगढ़ दुर्ग (फतेहपुर दुर्ग)


प्रश्न 15. नैना देवी मन्दिर समुद्रतल से कितनी ऊँचाई पर स्थित है

उत्तर-1,100 मीटर


प्रश्न 16. भाखड़ा बांध मुख्य रूप से किस रियासत की भूमि पर स्थापित किया गया

उत्तर-बिलासपुर


प्रश्न 17.भाखड़ा बांध के अधीन कुल कितना क्षेत्र है

उत्तर- लगभग-168 वर्ग कि० मी०


प्रश्न 18. भाखड़ा बांध किस नदी पर बना है 

उत्तर- सतलुज


प्रश्न- 19. सतलुज नदी पर भाखडा बांध की आधारशिला किसने रखी

उत्तर- पं० जवाहर लाल नेहरु ने

 

प्रश्न 20. भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरु ने भाखड़ा बांध की नींव कब रखी

उत्तर-17 नवम्बर, 1955 ई०


प्रश्न 21. भाखड़ा बांध संचालन के लिए सतलुज का पानी कब छोड़ा गया

उत्तर-20 नवम्बर, 1955 ई०


प्रश्न 22 भाखड़ा बांध पूरी तरह बन कर कब तैयार

उत्तर-20 नवम्बर, 1962 ई०


प्रश्न 23 . भाखड़ा बांध की कुल ऊँचाई कितनी है 

उत्तर-225.5 मीटर


प्रश्न 24. भाखड़ा बांध से बिलासपुर कस्बे के लिए विद्युत आपूर्ति कब प्रदान की गई 

उत्तर-9 जनवरी, 1963


प्रश्न 25. भाखड़ा बांध भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने राष्ट्र को कब समर्पित किया 

उत्तर-20 नवम्बर, 1963 ई०


प्रश्न 26. गोबिन्द सागर झील बन कर कब तैयार हुई

उत्तर- 3 जुलाई, 1958 ई०


प्रश्न 27. हिमाचल में सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौनसी है

उत्तर- गोविन्द्र सागर


प्रश्न 28. गोविन्द सागर झील कौन-कौन से तीन जिलों को छूती है 

उत्तर- बिलासपुर, मण्डी, ऊना


प्रश्न 29. गोविन्द सागर झील की अनुमानित लम्बाई कितनी है

उत्तर- 168 किलोमीटर


प्रश्न 30. कंदरौर पुल किस जिले में है 

उत्तर-बिलासपुर


प्रश्न 31. सन् 1964 ई० में सतलुज नदी पर बने एशिया के सबसे ऊंचे पुल का नाम क्या है 

उत्तर- कंदौर


प्रश्न 32.कंदरौर पुल की लम्बाई तथा ऊँचाई कितनी

उत्तर- लम्बाई-280 मीटर, ऊँचाई-80 मीटर


प्रश्न 33. कंदरौर पुल का निर्माण कब शुरू हुआ तथा पुल बन कर कब तैयार हुआ 

उत्तर- आरम्भ-1959 ई०, पूर्ण- 1964 ई०


प्रश्न 34. राजा आनन्द चन्द को बिलासपुर का चीफ कमिश्नर कब बनाया गया 

उत्तर- 12 अक्तूबर, 1948 ई०


प्रश्न 35. बिलासपुर में कुल कितने निर्वाचन क्षेत्र

उत्तर- चार (कोट कहलूर, गेहड़वीं, बिलासपुर, घुमारवीं)


 प्रश्न 36. बिलासपुर का प्रथम चीफ कमिश्नर किसे बनाया गया

उत्तर-राजा आनन्द चन्द


प्रश्न 37. बिलासपुर जिला में कौन सा रज्जु मार्ग प्रयोग में लाया जा रहा है 

उत्तर- श्री नैनादेवी जी


प्रश्न 38. 1991 ई० की जनगणना के आधार पर बिलासपुर जिला में कुल कितने उपमण्डल थे 

उत्तर- दो (बिलासपुर, घुमारवीं)


प्रश्न 39. 1991 ई० की जनगणना के आधार पर बिलासपुर जिला में कुल कितनी तहसीलें थीं

उत्तर- दो (बिलासपुर, घुमारवीं)


प्रश्न 40. 1991 ई० की जनगणना के आधार पर बिलासपुर जिला में कितनी उप तहसीलें थीं

उत्तर- दो (श्री नैना देवी, झण्डुता)




                                    Join Our Telegram Group
1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!