Most Important Hamirpur Distt General Knowledge Question Answer

Facebook
WhatsApp
Telegram

Most Important Hamirpur  Distt General Knowledge Question Answer


 प्रश्न 1. काँगड़ा रियासत   में ब्रज जैसी होली कहां पर खेली जाती थी

उत्तर- सुजानपुर-टिहरा


प्रश्न 2. सुजानपुर-टिहरा में होली का खेल धूमधाम के साथ मनाने की परम्परा किस शासक के शासनकाल से आरंभ हुई

उत्तर- महाराजा संसार चन्द


प्रश्न 3. कटोच वंश के कौनसे शासक कृष्ण के अनन्य भक्त हुए जिन्हें रास लीला सर्वाधिक पसंद थी

उत्तर- महाराजा संसार चन्द


प्रश्न 4. सुजानपुर के नर्वदेश्वर मन्दिर का निर्माण कब हुआ

उत्तर- सन् 1933 ई०


प्रश्न 5. सुजानपुर-टिहरा में पहली माध्यमिक पाठशाला कब खोली गई

उत्तर- सन् 1823 ई०


प्रश्न 6 गुरु गोबिन्द सिंह ने पहाड़ी राजाओं की सहायता से मुगलों को कहां हराया था

उत्तर- नादौन युद्ध में


प्रश्न 7 – नादौन युद्ध में गुरु गोबिन्द सिंह ने मुगलों को कब हराया

उत्तर- 1687 ई०


प्रश्न 8. राजा संसार चन्द अपने शासन के आरम्भिक काल में ग्रीष्म ऋतु में कहां रहते थे 

उत्तर- अमतर महल- (नादौन)


प्रश्न 9. राजा संसार चन्द का ग्रीष्मकालीन दरबार उनके शासन के प्रारम्भिक काल में कहां लगता था 

उत्तर- अमतर- (नादौन)


प्रश्न 10. राजा संसार चन्द ने मण्डी के राजा ईश्वरी सेन को बारह वर्ष तक कैद में कहां रखा

उत्तर- नादौन


प्रश्न 11. यूरोप का कौनसा यात्री सर्वप्रथम नादौन भ्रमण पर गया था

उत्तर- मूरक्राफ्ट


प्रश्न 12. आएगा नादौन, जाएगा कौन नादौन के सम्बन्ध में यह कहावत किस शासक के शासनकाल में प्रचलित रही

रहा।

उत्तर- राजा संसार चन्द


प्रश्न 13. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मेसोपोटामिया (ईराक ) के मोर्चे पर भोरंज के लांस नायक लाला को  उनके अदम्य साहस के लिए ब्रिटिश सरकार ने उन्हें किस  सम्मान से सम्मानित किया

उत्तर- विक्टोरिया क्रॉस


प्रश्न 14. हमीरपुर में स्वाधीनता संग्राम का केन्द्र कौन सा स्थान रहा

उत्तर- नादौन


प्रश्न 15. यशपाल राष्ट्रीय भावना से प्रेरित हो कर स्वाधीनता संग्राम में कब कूदे थे 

उत्तर- सन् 1918 ई० में


प्रश्न 16. हमीरपुर के नादौन में स्वाधीनता संग्राम की गतिविधियां अधिक सक्रिय कब रहीं

उत्तर- सन् 1925 ई० में


प्रश्न 17. हिन्दी साहित्य के विख्यात साहित्यकार यशपाल के पूर्वज हमीरपुर में कहां रहते थे 

उत्तर- भूम्पल में


प्रश्न 18. यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान हमीरपुर में कहां पर स्थित है

उतर- नादौन


प्रश्न 19. हमीरपुर जिला से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने वाले पहले व्यक्ति कौन है

उत्तर- प्रो० प्रेम कुमार धूमल


प्रश्न 20. हमीरपुर के सेवा महल तथा ढटवाल के  शासक कांगड़ा के कटोच वंशज के अधीन आने के बाद इन जागीरों के शासक किस नाम से प्रसिद्ध हुए

उत्तर- राणा


प्रश्न 21  कांगड़ा के राजा संसारचन्द को गोरखा हमलावरों ने पराजय कहां पर दी

उत्तर- महलमोरी


प्रश्न 22. कमेघवंश के दो राजकुमार रणवीर चन्द तथा प्रमोद चन्द को महाराजा रणजीत सिंह ने कौनसी

नागीर प्रदान की थी

उत्तर- महलमोरी


प्रश्न 23. हमीरपुर सिक्खों के नियन्त्रण में कब तक रहा ।

उत्तर- सन् 1805 से 1846 ई० तक


प्रश्न 24. कांगड़ा रियासत के सोलासिंगी दुर्ग कहां घर स्थित है

उत्तर- हमीरपुर-ऊना की सीमा पर


प्रश्न 25. 1952 ई० के पंजाब विधान सभा चुनाव के लिए हमीरपुर में कितने निर्वाचन क्षेत्र थे

उत्तर- दो-दो (हमीरपुर, सुजानपुर)


प्रश्न 26, 1952 ई० के लोकसभा चुनाव के लिए हमीरपुर किस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के साथ था 

उत्तर- होशियारपुर


प्रश्न 27. हमीरपुर कस्बा निर्वाचन क्षेत्र को विभाजित कर कौनसा नया निर्वाचन क्षेत्र गठित किया गया 

उत्तर- बड़सर


प्रश्न 28. बड़सर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र कब बना

उत्तर- सन् 1952 ई०


प्रश्न 29. हमीरपुर में मुफ्त तथा अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा का अभियान किस के शासन में आरम्भ हुआ

उत्तर- पंजाब सरकार


प्रश्न 30. हमीरपुर में राजकीय स्नातक महाविद्यालय कब खोला गया

उत्तर- जुलाई, 1965 ई


प्रश्न 31. हमीरपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का गठन कब हुआ

उत्तर- दिसम्बर, 1965 ई०


प्रश्न 32. पंजाब राज्य पुनर्गठन ( 1966 ई० ) के समय कांगड़ा जिला के हमीरपुर में कितने निर्वाचन क्षेत्र थे

उत्तर- पांच (भोटा, मेवा, हमीरपुर, नदौनता, नादौन)


प्रश्न 33, हमीरपुर जिला का गठन कब हुआ

उत्तर- प्रथम सितम्बर, 1972 ई०


प्रश्न 34. हमीरपुर, हिमाचल का कौनसा जिले के रूप में गठित हुआ

उत्तर- बारहवां


प्रश्न 35. हमीरपुर अधिसूचित क्षेत्र समीति का दर्जा बढ़ा कर म्यूनीसिपल कमेटी कब किया गया

उत्तर- मई, 1974 ई०


प्रश्न 36. हमीरपुर जिला गठन से पूर्व कांगड़ा में किस प्रशासनिक इकाई के रूप में था

उत्तर-उपमण्डल


 प्रश्न 37, हमीरपुर का भेड़ प्रजनन केन्द्र कहाँ पर है ?

उत्तर-ताल


प्रश्न 39 , हमीरपुर को जिला गठन से पूर्व विद्युत आपूर्ति यहां से मिलती थी

उत्तर- 1. गंगुवाल पावर हॉऊस (पंजाब) 2. मण्डी ईड्रो इलैक्ट्रिक वर्कस (जोगिन्द्रनगर)


प्रश्न 40. 1991 ई० की जनगणना के आधार पर हमीरपुर जिला की कुल आबादी कितनी थी

उत्तर-3.69 लाख


प्रश्न 41. 1991 ई० की जनगणना के आधार पर हमीरपुर जिला की ग्रामीण आबादी कितनी थी

उत्तर-3.46 लाख


प्रश्न 42. 1991 ई० की जनगणना के आधार पर हमीरपुर की शहरी आबादी कितनी थी

उत्तर-0.22 लाख


प्रश्न 43. 1991 ई० की जनगणना के आधार पर हमीरपुर जिला की शहरी आबादी में पुरुषों की संख्या कितनी  थी

उत्तर-0.12 लाख


प्रश्न 44, 1991 की जनगणना के अनुसार महिलाओं की संख्या हमीरपुर में कितनी थी

उत्तर-0.10 लाख


प्रश्न 45. 1991 ई० की जनगणना के आधार पर हमीरपुर जिला की साक्षरता दर कितनी थी

उत्तर-74,88%


प्रश्न 46. 1991 ई० की जनगणना के आधार पर हमीरपुर जिला में कुल कितनी पंचायतें थीं

उत्तर-209


प्रश्न 47. 1991 ई० की जनगणना के आधार पर हमीरपुर जिला में कितने उपमण्डल थे

उत्तर- तीन (हमीरपुर, बड़सर, नादौन)


प्रश्न 48. 1991 ई० की जनगणना के आधार पर हमीरपुर जिला में कितनी तहसीलें थी 

उत्तर- पांच (हमीरपुर, बड़सर, नादौन, भोरंज, सुजानपुर)

 

प्रश्न 49. 1991 ई० की जनगणना के आधार पर हमीरपुर जिला में कितनी उप-तहसीलें थीं

उत्तर- एक-बिझड़


प्रश्न 50. 1991 ई० की जनगणना के आधार पर हमीरपुर जिला में किस धर्म के लोगों की संख्या सबसे अधिक थी

उत्तर- हिन्दू- 3,66,043





                                    Join Our Telegram Group
1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!