Most Important HP Administration and politics One Liner

Facebook
WhatsApp
Telegram

Most Important HP Administration and politics One Liner 


||Most Important HP Administration and politics One Liner||Most Important Himachal pradesh  Administration and politics One Liner in hindi|| Administration and politics Of hp||



  • हिमाचल प्रदेश की पंचायतों में महिलाओं के लिए कितने स्थान आरक्षित हैं? –50% (2007 में 33%)
  •  हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज अधिनियम किस वर्ष लागू हुआ? –1993 ई.।
  • किस वर्ष हि.प्र. में सामुदायिक विकास कार्यक्रम शुरू किया गया था? –1952 में।
  • हि.प्र. में सर्वप्रथम पंचायती राज कब शुरू किया गया? –1952 में।
  • महिला शक्ति बीमा योजना के अंतर्गत् बी.पी.एल. परिवारों की किस आयु वर्ग की महिलाओं को लाया गया है।–10-75 वर्ष।
  • ऊना जिले का चुनाव ‘बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के लिए किस आधार पर किया गया है?-ऊना का बाल लिंग अनुपात (0-6 वर्ष) पूरे हिमाचल में सबसे कम 875है। 
  •  हिमाचल प्रदेश में अन्त्योदय कार्यक्रम किसने शुरू किया? -शांता कुमार।
  • किस राज्य में IPC में कन्या भ्रूण हत्या को हत्या के बराबर माना है? -हिमाचल प्रदेश।
  • हि.प्र. सरकार की “बेटी है अनमोल योजना” किस वर्ग के परिवारों के लिए है? –BPL परिवार की पहली 2 बेटियों के लिए।
  • वर्तमान में 2014 में हि.प्र. सरकार के स्किल डवलपमेन्ट प्रोग्राम का लाभ उठाने के लिए संशोधित निम्न आयु सीमा क्या है?-16-36 वर्ष
  • इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना किस वर्ग के परिवारों के लिए है? –60 वर्ष के बीपीएल वृद्धों के लिए।
  • हि.प्र. में राजीव गाँधी अन्न योजना कब शुरू हुई।-2013 में।
  • ऊना जिले के अलावा हि.प्र. के किन अन्य दो जिलों में “बेटी बचाओ बेटा पढ़ाओ” स्कीम शुरू की गई है।-काँगड़ा और हमीरपुर
  • इन्दिरा गाँधी मातृत्व सहयोग योजना (IGMSY) में मिलने वाली राशि कितनी है? -₹60000 
  • हिमाचल प्रदेश लोकायुक्त अधिनियम कब पारित हुआ?-2014 में पारित 
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? –डॉ. जनरल के.एस. कटोच
  • हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त (2006) कौन थे? –न्यायाधीश भवानी सिंह
  • हिमाचल प्रदेश के लिए किस वर्ष IAS कैंडर स्वीकृत किया गया?-8 जून, 1971 (1957 में दिल्ली के साथ संयुक्त रूप से IAS कैंडर मिला था) 
  • हिमाचल प्रदेश का अपना लोक सेवा आयोग किस वर्ष बना?-1971 ई.
  • हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल कब बना?-1986 ई.
  • हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) कब समाप्त हुआ? -2008 ई. में 
  • हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक सेवाओं (IAS) में हिमाचल प्रदेश का काडर बना।-1956 ई. में।
  • हि.प्र. में प्रथम लोकायुक्त की नियुक्ति कब हुई?-17 अगस्त, 1983 में। 
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत कितने विभागों को शामिल किया गया है।-20 विभाग (वर्तमान में 25 विभाग 2018 तक)
  • हिमाचल प्रदेश लोक सम्पर्क विभाग कब स्थापित किया गया?- 1954 में।
  •  हिमाचल प्रदेश में किस वर्ष पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार का गठन हुआ?-1977 ई.  
  • 1977 के चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में किस दल ने सरकार बनाई–जनता पार्टी
  • शिमला नगर निगम के नव-निर्वाचित मेयर, संजय चौहान किस राजनैतिक दल से संबंधित हैं?-सी.पी.आई.(एम.) 
  •  किस चुनाव में बीजेपी टिकट पर सर्वाधिक महिलाएँ विधानसभा चुनाव जीती थीं? –(5 में से 4) -2007 में। 
  • किस वर्ष के विधानसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह और शांता कुमार दोनों, दो-दो विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे-1990 के विधानसभा चुनाव में 
  • हिमाचल प्रदेश की सबसे पहली लोकप्रिय सरकार कब बनी? –24 मार्च, 1952
  • वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में सबसे कम अंतर से चुनाव जीतने वाला विधायक कौन था?-राजीव सिंह  कसौली विधानसभा(24 vote)
  •  2014 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में त्वराजीव सैजल कपीली दवा स्थान बी.जे.पी. और कांग्रेस को मिले, तीसरे स्थान पर कौन –आम आदमी पार्टी। 
  • हि.प्र. में पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लगा? -1977 में।
  • 1952 में काँगड़ा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किसने किया था? – वी.सी. महाजन ने।
  • 1963 में वाई.एस. परमार के लिए विधानसभा की सीट चुनाव लड़ने के लिए किसने खाली (छोड़ी) की थी।-हितेन्द्र सिंह ठाकुर
  • विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा बार जीतने वाली महिला हैं।–विद्या स्टोक्स 
  • हिमाचल दिवस (Day) कब मनाया जाता है? –15 अप्रैल।
  • 1948 में किन 4 जिलों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया? –चम्बा, मण्डी, सिरमौर, महासू।
  •  1948 में हिमाचल प्रदेश राज्य में कितनी देशी रियासतें शामिल हुई थीं? –30 रियासतें।
  • 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश मुख्य आयुक्त प्रांत का जन्म कब हुआ था? -15 अप्रैल, 1948
  •  शिमला की पहाड़ी रियासतों में से किस रियासत का विलय भारतीय संघ में सबसे पहले हुआ था? –ठियोग
  • 1948 में (बुशहर/क्योंथल/नालागढ़/जुब्बल) कौन-सा क्षेत्र हि.प्र. से बाहर रखा गया था? -नालागढ़।
  •  1948 ई. के जन आंदोलन द्वारा हि.प्र. प्रान्त की अस्थायी सरकार का क्या उद्देश्य था? –देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय। 
  • 1950 ई. में नालागढ़ किस राज्य का हिस्सा था? –पेप्सू
  • 1950 में पैप्सू (Pepsu) का कौन-सा क्षेत्र कुसुमपटी तहसील में जोड़ा गया था? –चबरोट। 
  • उत्तर प्रदेश (वर्तमान में उत्तराखण्ड) से गाँव संगोठा व भंडार किस व्यवस्था के अंतर्गत् हि.प्र. को स्थानांतरित किए गए थे?-Absorption of Enclave Order-1950 
  • 1 जुलाई, 1954 में किसका विलय हिमाचल प्रदेश में हुआ? –बिलासपुर।
  •  1951 में हिमाचल प्रदेश को किसका दर्जा दिया गया? – ‘ग’ श्रेणी राज्य (Part ‘C’State)
  • राज्य पुनर्गठन आयोग की सन् 1956 में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश की स्थिति के विषय में क्या संस्तुति दी गई थी?-हिमाचल प्रदेश का पंजाब में विलय
  • हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय परिषद् 1957 (टेरीटोरियल काउंसिल) के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? -ठाकुर कर्म सिंह
  • हिमाचल प्रदेश उपराज्यपाल के अन्तर्गत् एक केन्द्रशासित प्रदेश किस वर्ष बना? –1956
  • किस वर्ष हि.प्र. का दर्जा पार्ट सी स्टेट से घटाकर केन्द्रशासित प्रदेश कर दिया गया था? –1956 में।
  • हि.प्र. क्षेत्रीय परिषद् को किस वर्ष विधानसभा में परिवर्तित कर दिया गया? –1963 में।
  •  1956 को हिमाचल प्रदेश का उपराज्यपाल (लेफ्टीनेंट गवर्नर) किसे नियुक्त किया गया? –बजरंग बहादुर।
  • हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा कब मिला? –25 जनवरी, 1971
  •  हिमाचल प्रदेश को देश के 18वें राज्य के रूप में दर्जा देने की शिमला के रिज मैदान पर (1971 ई. में) किसने घोषणा की? – श्रीमती इंदिरा गाँधी
  •  पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों का विलय हिमाचल प्रदेश में किस वर्ष किया गया? –1 नवम्बर, 1966 को। 
  •  प्रारंभ में केवल 6 जिलों वाले हिमाचल प्रदेश का पंजाब के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों को मिलाकर विस्तार किस वर्ष किया गया?-1 नवंबर, 1966 ई. को। 
  • सन् 1966 में हिमाचल प्रदेश में विलय से पूर्व नालागढ़ वर्तमान हरियाणा (पूर्व एकीकृत पेप्सू (पंजाब)) के किस जिले में शामिल था? –अम्बाला।
  • पंजाब राज्य के गुरदासपुर जिले के किस भाग को हि.प्र. में मिलाया गया था? –डलहौजी
  • हि.प्र. में जिलों का पुनर्गठन कब किया गया? –1 सितम्बर, 1972 को।
  •  ऊना तहसील का हि.प्र. में विलय कब हुआ था? –1 नवम्बर, 1966 ई. को।
  • चण्डीगढ़ में हि.प्र. का कितना प्रतिशत हिस्सा है? -7.19%
  • राज्य विधानसभा में पूर्ण राज्य प्राप्ति का प्रस्ताव पारित हुआ। –24 जनवरी, 1968 में।
  •  पंजाब 1966 के पुनर्गठन से पहले कहलाता था। –पटियाला और पूर्वी पंजाब रियासतों का संघ (PEPSU)
  •  1966 में बने पंजाब विभाजन आयोग का चेयरमैन कौन था? –जे.सी. शाह।
  • हि.प्र. के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत ‘पुराने हिमाचल’ से आता है? –48.4%
  • 1972 में हिमाचल प्रदेश में किन जिलों का गठन किया गया? –सोलन, ऊना, हमीरपुर।
  • शिमला, मण्डी, बिलासपुर तथा महासू में से कौन-सा जिला 1966 तक हिमाचल प्रदेश का अंग नहीं था? – शिमला।
  •  हिमाचल प्रदेश में कितने मण्डल (मण्डलीय आयुक्त) हैं? –तीन (मण्डी, शिमला, काँगड़ा)
  •  कौन-सा जिला (किन्नौर हमीरपुर सोलन/सिरमौर) शिमला मण्डल में स्थित नहीं है? –हमीरपुर।
  •  किलाड किसका मुख्यालय है? – पांगी का।
  •  1948 ई. में हि.प्र. में कुल कितनी तहसीलें थीं? -24
  • किस वर्ष हि.प्र. को 3 प्रशासनिक मण्डलों में बाँटा गया? –1968 ई. में।
  •  हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में रेजीडेण्ट कमिश्नर नियुक्त हैं? -पांगी (चम्बा)
  •  हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी कहाँ पर स्थित है? –सिद्धवाड़ी तपोवन (धर्मशाला)
  • वर्ष 2008 की अधिसूचना में किस क्षेत्र को कठिन एवं दुर्गम क्षेत्रों में शामिल (संगडाह(सिरमौर)/डोडरा क्वार (शिमला)/छोटा बघाल(काँगड़ा)।निर्मण्ड (कुल्लू)) नहीं किया गया है। – छोटा बंधाल (काँगड़ा)
  • वर्ष 1999 ई. की अधिसूचना के अनुसार कौन-सा क्षेत्र मंडी जिले में पड़ता है जिसे कठिन और दुर्गम क्षेत्र में शामिल किया गया है। (थुनाग आनी। संगडाह/बंजार) -थुनाग
  • वीरभद्र सिंह सर्वप्रथम किस वर्ष मुख्यमंत्री बने? -1983 ई.
  • हि.प्र. के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे? –ठाकुर रामलाल।
  • वाई.एस. परमार के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन बने? –ठाकुर रामलाल 
  • हिमाचल प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थीं? –शीला कौल।
  • 1955-63 के बीच हिमाचल प्रदेश के उपराज्यपाल (Lt. Governor) कौन थे? –बजरंग बहादुर।
  • बाई.एस. परमार सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कब बने? –24 मार्च, 1952
  • 2006 में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन थे? –वीरभद्र सिंह।
  • हिमाचल प्रदेश के पहले उपराज्यपाल कौन थे? –मे.ज, हिम्मत सिंह।
  • 1952 में हिमाचल प्रदेश के उपराज्यपाल कौन थे? –मे.ज. हिम्मत सिंह।
  • हिमाचल प्रदेश के पहले राज्यपाल कौन थे? –एस. चक्रवर्ती।
  •  राज्य के किस मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रथम लोकप्रिय सरकार का गठन हुआ? -वाई.एस. परमार। 
  • बार्नेस कोर्ट किसका निवास स्थान है? –हि.प्र. के राज्यपाल का।
  • ‘अन्त्योदय’ कार्यक्रम किस मुख्यमंत्री के कार्यकाल में चलाया गया था? –शांता कुमार।
  • हिमाचल प्रदेश के कौन-से राज्यपाल वाइस-एडमिरल पद से सम्बद्ध रहे हैं? –आर.के. गाँधी।
  • शांता कुमार हिमाचल प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री कब बने? –मार्च, 1990 से दिसम्बर, 1992 तक।
  • 2 फरवरी, 2003 में हिमाचल प्रदेश के कार्यकारी मुख्यमंत्री कौन थे? –प्रेम कुमार धूमल।
  • * वाई.एस. परमार हिमाचल प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री कब बने? -1963 से 1967
  • हिमाचल प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल शीला कौल किस घोटाले से जुड़ी थीं? –मकानों, दुकानों का आबंटन (1995-96
  • वी.एस. कोकजे किस राज्य के है? –मध्यप्रदेश के।
  • हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक पन्द्रह विधानसभा क्षेत्र हैं? -काँगड़ा।
  • हिमाचल प्रदेश से संसद में कुल कितने सदस्य चुने जाते हैं? –सात (4 लोकसभा +3 राज्यसभा)
  • “श्री आनंद शर्मा’ किस सदन के सदस्य हैं? –राज्यसभा।
  • हिमाचल प्रदेश में कितने लोकसभा क्षेत्र हैं? –चार (शिमला, मण्डी, काँगड़ा, हमीरपुर)
  • हिमाचल प्रदेश की लोकसभा महला सदस्य कौन थीं? –राजकुमारी अमृत कौर।
  • हिमाचल प्रदेश की पहली महिला विधानसभा सदस्य की थी, जो हिमाचल प्रदेश विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष बनी?-विद्या स्टोक्स। 
  • हिमाचल प्रदेश की प्रथम विधानसभा का गठन किस वर्ष हुआ? –1952
  • 1951 ई. में जब हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ में भाग ‘सी’ का राज्य बना तो उसकी विधानसभा की सदस्य संख्या कितनी थी?-36
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा किस वर्ष समाप्त कर दी गई थी? –1956
  • 1972 में पूर्ण राज्य बनने के बाद हिमाचल प्रदेश राज्य विधानसभा की सदस्य संख्या कितनी थी? -68
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए सर्वप्रथम चुनाव कब हुए? -1951-52 ई.
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा का भवन काँगड़ा जिले के किस स्थान पर स्थित है? –सिद्धवाड़ी (तपोवन)
  • हिमाचल प्रदेश की किस विधानसभा सीट में सबसे कम मतदाता हैं? –लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 1963 में गठन किस संवैधानिक संशोधन में हुआ? –14वें।
  • प्रथम लोकसभा के लिए सबसे पहला निर्विरोध चुना जाने वाल व्यक्ति कौन था? –आनंद चंद।
  • परिसीमन के बाद काँगड़ा, मण्डी, कुल्लू, हमीरपुर जिलों में कितने विधानसभा क्षेत्र आते हैं?-काँगड़ा-15, मण्डी-10, कुल्लू-4, हमीरपुर-5 
  • हिमाचल प्रदेश विधान सभा स्थित है। –चौड़ा मैदान, शिमला में।
  •  शिमला का कौन-सा हिस्सा मण्डी लोकसभा में आता है? –रामपुर।
  • चम्बा का कौन-सा हिस्सा मण्डी लोकसभा में आता है? –पांगी और भरमौर।
  • लोकसभा में हि.प्र की प्रथम महिला सदस्य थीं? –चंद्रेश कुमारी।
  • हि.प्र. के कितने जिलों में पाँच विधानसभा सीटें है?-5 जिलों में।
  • राज्यसभा में हि.प्र. का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला कौन थी?- लीला देवी महाजन
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश कौन थी? –लीला सेठ।
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय (हाईकोट) कहाँ पर स्थित है? -शिमला।
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले डॉ. वाई.एस. परमार सिरमौर रियासत की सरकार में किस पद पर थे?-जिला एवं सत्र न्यायाधीश। 
  • हिमाचल प्रदेश के कौन-से पहले व्यक्ति भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने? –मेहरचंद महाजन (काँगड़ा) 
  • हिमाचल प्रदेश लोकायुक्त अदालत बनी? –17 अगस्त, 1983 में।
  • केन्द्रशासित हिमाचल प्रदेश किस वर्ष दिल्ली उच्च न्यायालय के अधीन था? –1967 ई.।
  • 1967 से 1971 के बीच हि.प्र. किस राज्य के उच्च न्यायालय के अधीनस्थ था? –दिल्ली उच्च न्यायालय के।
  • “HP Courts Act, 1976” के अनुसार कौन किसी एक व्यक्ति को दो या दो से अधिक जिलों का जिला जज नियुक्त कर सकता है।:-उच्च न्यायालय की सलाह पर राज्य सरकार
  • “The Himachal Pradesh Courts Act, 1976” को राज्यपाल की स्वीकृति कब मिली?:-26 मई, 1976 ई. को
  •  किस हिमाचली सैनिक को स्वतंत्र भारत में मरणोपरान्त पहला परमवीर चक्र प्रदान किया गया था? –मेजर सोमनाथ शर्मा।
  • 1999 ई. में कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बतरा किस जिले से संबंधित थे? –काँगड़ा।
  • हिमाचल प्रदेश में सैनिक स्कूल कहाँ पर स्थित है? –सुजानपुर टिहरा (हमीरपुर)
  • हिमाचल प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अश्विनी कुमार (2009-10) केन्द्र में किस पद पर थे? – सी.बी.आई. के प्रमुख।
  • डाड क्षेत्र काँगड़ा से जुड़े किस व्यक्ति को सर्वप्रथम मरणोपरान्त परमवीर चक्र से सुशोभित किया गया था? –मेजर सोमनाथ शर्मा
  • अग्रेजों ने गोरखा सिपाहियों के लिए प्रशिक्षण केन्द्र कहाँ खोला? –सबाथू।
  • हिमाचल प्रदेश के किस व्यक्ति ने 1998 में भारत के चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ का पदभार संभाला था? –वी.एन. शर्मा।
  • कौन अपने नाम के साथ सैनिक उपाधि का प्रयोग करता है? (0.P. नड्डा मानचंद राणा कृष्णा मोहिनी अनिता वर्मा) –कृष्णा मोहिनी
  •  (पालमपुर) के डरोह में है। –पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज
  • Victoria Cross विजेता हिमाचली है। -(i) भण्डारी राम (बिलासपुर) 1939 से 45 (ii) स्वर्गीय जमादार लाल (हमीरपुर) 1914-1918 (प्रथम)
  • आजाद हिन्द फौज में किसे ‘शेर-ए-हिन्द’ कहा जाता था? –हरि सिंह (सरकाघाट, मण्डी)
  • महावीर चक्र प्राप्तकर्ता प्रथम हिमाचली कौन था? –ब्रिगेडियर शेरजंग थापा

||Most Important HP Administration and politics One Liner||Most Important Himachal pradesh  Administration and politics One Liner in hindi|| Administration and politics Of hp||

👉Himachal Pradesh Gk Theory Ebook :- BUY NOW

👉Himachal Pradesh Gk Question Bank Ebook :- BUY NOW

👉Himachal Pradesh Gk Theory+Question Bank Ebook :- BUY NOW




                                    Join Our Telegram Group

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!