Most Important Kangra Distt General Knowledge Question Answer

Facebook
WhatsApp
Telegram

Most Important Kangra    Distt General Knowledge Question Answer


 प्रश्न 1. कांगड़ा पहाड़ी रियासत का पहला उपायुक्त कौन था

उत्तर- मिस्टर जी०सी० बार्नज


प्रश्न 2. कागड़ा में मछली प्रजनन केन्द्र कहां पर स्थापित है

उत्तर- मिलवा


प्रश्न 3. कांगड़ा पहाड़ी रियासत पर दूसरा सिख युद्ध कब हुआ

उत्तर- सन् 1848 ई०


प्रश्न 4. हिमाचल का सबसे बड़ा हवाई अड्डा कहां पर स्थित है

उत्तर- गगल (कांगड़ा)


 प्रश्न 5. डगवार दुग्ध प्लांट कहां पर स्थित है

उत्तर- धर्मशाला (कांगड़ा)


प्रश्न 6 कांगड़ा घाटी की पठानकोट-जोगिन्दर नगर रेलमार्ग पर कौनसी रेल चलती है

उत्तर- कांगड़ा क्वीन


प्रश्न 7. हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय कहां पर स्थित है

उत्तर- पालमपुर


प्रश्न 8. कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के पहले उप कुलपति कौन थे

उत्तर- डॉ० एच० आर० कालिया


प्रश्न 9. कांगड़ा में उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठ कौनसे हैं


उत्तर- चामुण्डा देवी, बेजेश्वरी देवी, ज्वाला जी


प्रश्न 10. हिमाचल में भागसू नाथ मन्दिर कहां पर स्थित है

उत्तर-धर्मशाला में


प्रश्न 11. हिमाचल में तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा कहां पर रहते हैं 

उत्तर- धर्मशाला में


प्रश्न 12. हिमाचल प्रदेश का वह कौनसा नगर है जहां सर्वाधिक वर्षा होती है 

उत्तर- धर्मशाला- (कांगड़ा)


प्रश्न 13, कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी ( बग्गी) में 152 वर्षों के बाद प्राकृतिक गैस और रसायन का रिसाव कब हुआ

उत्तर- जुलाई, 2002


प्रश्न 14. ज्वालामुखी (बग्गी) में प्राकृतिक तेल के रिसाव की जांच के लिए ओ० एन० जी० सी० का दल घटना स्थल पर कब पहुंचा

उत्तर- 14 जुलाई, 2002


प्रश्न 15. ज्वालामुखी (बग्गी) के अतिरिक्त प्राकृतिक गैस एक ही लेयर में मिलने की संभावना कहां- कहां पर है

उत्तर-  सुन्दरनगर-(मण्डी)


प्रश्न 16. रेलवे बोर्ड द्वारा पठानकोट, नूरपुर तथा नूरपुर-बैजनाथ रेलवे लाईन निर्माण की मंजूरी कब दी

उत्तर- (1) पठानकोट नूरपुर —1912 ई० (2) नूरपुर बैजनाथ 1914ई०


प्रश्न 17, ब्रिटिश काल में हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर प्राकृतिक तेल की खोज का काम किया गया था

उत्तर- ज्वालामुखी (बग्गी)- कांगड़ा


प्रश्न 18, कांगड़ा की कौनसी चार प्रसिद्धियों से मुगल बादशाह अकबर प्रभावित हुआ था 

उत्तर- 1. नाक काट कर नई नाक लगाना 2. नेत्र रोग उपचार 3. बासमती चावल 4. मजबूत दुर्ग निर्माण शैली


प्रश्न 19. कांगड़ा रियासत के सम्बन्ध में ये शब्द किसके हैं- नगरकोट पहाड़ियों पर स्थित एक कस्बा है जिसके साथ एक दुर्ग है जो कांगड़ा कहलाता है

उत्तर- अब्बुल फजल


प्रश्न 20. कांगड़ा कटोच राजवंश का संस्थापक कौन माना जाता है

उत्तर- भूमि चन्द (भूम चन्द)


प्रश्न 21, कांगड़ा पहाड़ी रियासत में कटोच राजवंश की कितनी जागीरें थीं

उत्तर- लगभग-सात (जसवां, गुलेर, सिबा, दातारपुर, नादौन, लम्बा ग्राम, बीजापुर)


प्रश्न 22. कांगड़ा पहाड़ी रिसायत में कुल कितनी रियासतें शामिल थी

उत्तर- लगभग-आठ ( कांगड़ा, जसवां, गुलेर, सीबा, दात्तारपुर, नूरपुर, भगांल, कूटलैहड़)


प्रशन 23. कांगड़ा रियासत का दौरा सर्वप्रथम किस यूरोपीय यात्री ने किया 

उत्तर- थॉमस कॉर्यट 1615 ई०


प्रश्न 23. मुगल बादशाह जहांगीर ने कांगड़ादुर्ग की घेराबन्दी कब करवाई

उत्तर-5 सितम्बर, 1619 ई०


प्रश्न 24. जहांगीर द्वारा कांगड़ा दुर्ग की घेराबन्दी करने पर विद्रोह के कारण किस शासक को रियासत छोड़कर जाना पड़ा

उत्तर- राजा सूरजमल


प्रश्न 25- कांगड़ा के राजा सूरजमल ने जहांगीर के विरुद्ध विद्रोह किया तथा संघर्ष का सामना न करने पर उसने कहां पर शरण ली थी

उत्तर- 1. माऊकोट (पठानकोट) 2. चम्बा


प्रश्न 26. कांगड़ा जिला में कितने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र है

उत्तर- सोलह (नूरपुर, गंगथ, ज्वाली, गुलेर, जसवां प्रागपुर, ज्वालामुखी, थुरल, राजगीर, बैजनाथ, पालमपुर, सुलह, नगरोटा, शाहपुर, धर्मशाला, कांगड़ा।


प्रश्न 27. तुजुक-ए-जहांगीर के अनुसार जहांगीर ने कांगड़ा दुर्ग पर कब कब्जा किया

उत्तर-16 नवम्बर, 1620 ई०


प्रश्न 28. मुगल बादशाह जहांगीर अपनी बेगम नूरजहां के साथ कांगड़ा कब आया था

उत्तर- 24 जनवरी 1622 ई०


प्रश्न 29 दिल्ली के किस शासक ने कांगड़ा किला जीतने के पश्चात उसका भम्रण किया

उत्तर- जहांगीर


प्रश्न 31. कांगड़ा में मुगलों ने अपने शासनकाल में रियासत के कौन-कौन से हिस्से कटोच वशंज को जागीर के तौर पर छोड़ दिए थे

उत्तर- 1. राजगीर 2. लम्बाग्राम 3. जयसिंह पुर 4. बीजापुर


प्रश्न 32. कांगड़ा जिला पर सबसे लम्बी अवधि तक किस मुगल सम्राट् का अधिपत्य रहा

उत्तर- जहांगीर का


प्रश्न 33. कांगड़ा दुर्ग मुगल शासक जहांगीर के नियन्त्रण में कब तक रहा

उत्तर- 1620 से 1783 ई०


प्रश्न 34. मुगलों के शासनकाल में कांगड़ा रियासत का पहला गवर्नर नाजिम कौन था

उत्तर- नवाब अलीफ खाँ- (1620 ई०)


प्रश्न 35. अपनी दिल्ली विजय के पश्चात अहमशाह अब्दाली ने जालन्धर तथा सीमावर्ती हिमाचली क्षेत्रों के लिए उप-प्रशासक किसे बनाया था

उत्तर- घमण्ड चन्द कटोच को


प्रश्न 36, औरंगजैब की 1707 ई० में मृत्यु के बाद मुगल साम्राज्य का विघटन होने पर किस राजा ने कांगड़ा पर अधिपत्य जमाया

उत्तर- राजा घमण्ड चन्द ने


प्रश्न 37. सन् 1770 ई० में राजा घमण्ड चन्द को अपने साम्राज्य का विस्तार करने से किसने रोका था

उत्तर-सिक्ख सम्राट-जस्सा सिंह ने


 प्रश्न 38.166 वर्षों तक मुगल साम्राज्य के अधीन व कांगड़ा दुर्ग को मुगलों के शासन से रियासत के किस शासक ने छीना था

उत्तर- राजा संसार चन्द-11


प्रश्न 39,कटोच राजवशके किस शासकन सुजानपुर ने  कस्बे की स्थापना करवाई

उत्तर- राजा घमण्ड चन्द


प्रश्न 40. कांगड़ा रियासत का टिहरा-सुजानपुर दुर्ग किस शासक ने बनाया

उत्तर- राजा घमण्ड चन्द


प्रश्न 41. कांगड़ा के किस शासक ने दस वर्ष की आयु में राजगद्दी हासिल कर ली थी

उत्तर- राजा संसार चन्द-II


प्रश्न 42. कांगड़ा का मुख्यालय कांगड़ा से धर्मशाला कब स्थानान्तरित किया गया 

उत्तर- मार्च, 1855 ई०


प्रश्न 43. सन् 1857 ई० के विद्रोह के समय कांगड़ा का डिप्टी कमिश्नर कौन था 

उत्तर- मेजर रेमनैल्ल टेलर


प्रश्न 44. सन् 1857 ई० के विद्रोह के दौरान कांगड़ा किला किस ब्रिटिश अधिकारी के कब्जे में था

उत्तर- मेजर पीटरसन


प्रश्न 45. कांगड़ा जिला में पालमपुर की स्थापना कब हुई

उत्तर- सन् 1888 ई०


प्रश्न 46. बैजनाथ (किरग्राम) का पहला शासक कौन था

उत्तर- राणा लक्ष्मण चन्द्र (लगभग बाहरवीं शताब्दी में)


प्रश्न 47. बैजनाथ के राणा लक्ष्मण चन्द्र का किला कहां पर स्थापित था

उत्तर- (तत्कालीन)-डाक बंगले के स्थान पर


प्रश्न 48. बैजनाथ का मूल नाम क्या था

उत्तर-किरग्राम


प्रश्न 49. कांगड़ा के किस क्षेत्र में यारकन्दी जाति किर का साम्राज्य रहा

उत्तर- बैजनाथ

 

 50. बैजनाथ मैं स्थित पुरातन शिव मन्दिर का मूल नाम क्या था

उत्तर-वैद्यनाथ


प्रशन 51. वह कौन-सा गवर्नर जनरल था जिसके शासनकाल में नूरपुर राज्य को स्वतन्त्र घोषित करने के बाद बजीर राम सिंह को सिंगापुर निर्वासित कर दिया गया था

उत्तर- लॉर्ड डलहौजी


प्रश्न 52. शाहपुर की स्थापना किसने की

उत्तर- शाहजहां ने


प्रश्न 53. शाहजहां ने चक्की और रावी के मध्य पड़ने वाले शाहपुर, पलाही, कुण्डी आदि क्षेत्रों को मिलाकर कौनसी जागीर बनाई

उत्तर-शाहपुर


प्रशन 54. प्रथम विश्व युद्ध में तत्कालीन कांगड़ा से सेना में भर्ती हुए जवानों की संख्या कितनी थी

उत्तर- 17,113


प्रश्न 55.1966 ई० में कांगड़ा को हिमाचल में शामिल करने पर जिला में कितनी तहसीलें थी

उत्तर- छः (कांगड़ा, पालमपुर, नूरपुर, देहरा गोपीपुर, हमीरपुर,)


प्रश्न 56, कांगड़ा जिला का विभाजन कर हमीरपुर और ऊना दो अलग जिलों का गठन कब हुआ

उत्तर- सितम्बर, 1972 ई०


प्रश्न 57. कांगड़ा कला संग्रहालय की स्थापना कब हुई

उत्तर- 17 जनवरी, 1990 ई०


प्रश्न 58. कांगड़ा में स्वतन्त्रता की लड़ाई में बढ़-चढ़ कर भाग लेने वाले साहित्यकार कौन थे

उत्तर- बाबा कांशी राम


प्रश्न 59. पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम का जन्म कहां हुआ

उत्तर- डाडासीबा- (देहरा गोपीपुर)


प्रश्न 60. बाबा कांशी राम का जन्म कब हुआ

उत्तर-17 जुलाई, 1882 ई०


प्रश्न 61. बाबा कांशी राम को बुलबुल-ए- पहाड़ी की उपाधि से कितने विभूषित किया था

उत्तर-सरोजनी नायडू


 प्रश्न 62. बाबा कांशी राम स्वाधीनता संग्राम में कब कूदे थे ?

उत्तर- सन् 1916 ई०


प्रश्न 63. पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की मृत्यु कब हुई

उत्तर- 15 अक्तूबर, 1943 ई०


प्रश्न 64. कांगड़ा जिला में बिनवा पनविद्युत परियोजना कहाँ पर है

उत्तर- बैजनाथ-6 मैगावाट


प्रश्न 65, कांगड़ा जिला में गज पनविद्युत परियोजना कहां पर है।

उत्तर- शाहपुर-10.5 मैगावाट


प्रश्न 66. कांगड़ा जिला में बनेर पनविद्युत परियोजना कहां पर है 

उत्तर- धर्मशाला-12 मैगावाट


प्रश्न67. पौंग डैम महाराणा प्रताप जलाशय कितने क्षेत्र में फैला है 

उत्तर- लगभग-45,000 हैक्टेयर


प्रश्न 68. पौंग डैम हिमाचल प्रदेश के कौन से सीमा रेखा विभाजक क्षत्र में पड़ता है 

उत्तर-ज्वाली तथा देहरा-गोपीपुर


प्रश्न 69 .कांगड़ा तथा पंजाब की सीमा पर पौग डैम का निर्माण कब हुआ

उत्तर-सन 1975-76


प्रश्न70. पौंग डैम का निर्माण किस नदी पर हुआ और पौंग झील कहां पर स्थित है 

उत्तर-व्यास, ज्वाली-देहरा।




                                    Join Our Telegram Group
1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!