Search
Close this search box.

My GOV PORTAL लांच करने वाला हिमाचल 11 वा राज्य

Facebook
WhatsApp
Telegram

My GOV  PORTAL लांच करने वाला हिमाचल 11 वा राज्य 

माई जीओवी पोर्टल लांच करने वाला हिमाचल देश का 11वां राज्य बन गया है। इससे पहले नागालैंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, अरूणचल प्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश और असम सरकार पोर्टल लांच कर चुकी है।



            माई जीओवी पोर्टल पर एक क्लिक करते ही जयराम सरकार की 45 योजनाएं आम जनाता देख सकेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह पोर्टल उनके जन्मदिन के अवसर पर छह जनवरी को ही लांच किया था। उसके बाद सरकार ने आम जनमानस से सुझाव भी मांगे थे, ताकि जनता जिस तरह पोर्टल चाहती है, उसे सुचारू रूप से चलाया जाए। आईटी विभाग के मुताबिक चार दिन में 151 सुझाव आए हैं। ऐसे ही सुझाव 17 जनवरी तक मांगे हैं। लोगों के इन सुझावों की समीक्षा होगी और उसके बाद जनता जैसी योजनाएं चाहेगी, उसी अंदाज में पोर्टल पर काम चलेगा। माईजीओवी हिमाचल प्रदेश के लोगों को अपने विचारों, सुझावों, प्रतिक्रियाओं और शिकायतों को सरकार तक पहुंचाने के लिए तैयार किया गया। बताया गया कि माईजीओवी हिमाचल पोर्टल और मुख्यमंत्री ऐप के माध्यम से प्रशासन को लोगों के करीब लाने का एक प्रयास है और इससे सरकार और लोगों के मध्य परस्पर संवाद सुनिश्चित किया जा सकता है। इस पोर्टल की मुख्य विशेषताएं विभिन्न प्रकार की सार्वजनिक नीतियों के मुद्दों पर बातचीत, चर्चा, कार्य, मत देना और ब्लॉग्स हैं। इसकी मदद से नागरिक सरकार द्वारा जनता के कल्याण के लिए विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों की प्रत्यक्ष और त्वरित जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस ऐप के माध्यम से आम जनता भी नीतियों और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावशाली और परिणाम उन्मुख बनाने के लिए अपने मूल्यवान सुझाव दे सकते हैं। इससे पूर्व प्रदेश सरकार ने जनता को उनकी समस्याओं के समाधान और सामाजिक महत्त्व के विभिन्न मुद्दे उठाने के लिए मुख्यमंत्री संकल्प सेवा हेल्पलाइन-1100 का शुभारंभ किया था। माईजीओवी पोर्टल पर मुख्यमंत्री को किसी भी विकास कार्य एवं योजनाओं में संशोधन करने के लिए सुझाव दे सकते हैं। उसके बाद ही प्रदेश सरकार 17 जनवरी के बाद सभी सुझावों की समीक्षा कर उसे संपूर्ण दस्तावेज बनाएगी।



Himexam official logo
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.
error: Content is protected !!