Transfer Of Learning One liner for HPTET In Hindi
- जब कोई व्यक्ति किसी कौशल को सीख लेता है अथवा किसी विषय का ज्ञान प्राप्त कर लेता है, उस सीखे गये कौशल तथा प्राप्त किये गये ज्ञान का उपयोग किसी अन्य परिस्थितियों में करता है तो वह स्थिति अधिगम अथवा प्रशिक्षण का स्थानान्तरण कहलाती है –अधिगम अंतरण
- जब किसी व्यक्ति को किसी पूर्व सीखे गये कार्य अथवा विषय के परिणामस्वरूप किसी अन्य कार्य या विषय को सीखना अथवा करना सामान्य रूप से सरल एवं सुविधाजनक लगता है तो इसे कहते हैं -धनात्मक स्थानान्तरण
- जब सीखा गया कोई कार्य किसी अन्य कार्य को सीखने में कठिनाई उत्पन्न करता है तो उसे कहते हैं –नकारात्मक स्थानान्तरण
- अधिकतर व्यक्ति दायें हाथ से काम करते हैं, यदि कोई व्यक्ति समय आने पर सभी कार्य बायें हाथ से करने लगे तो इस स्थिति को कहेंगे -द्विपक्षीय स्थानान्तरण
- शिक्षा के क्षेत्र में किसी एक विषय का अध्ययन करते हुए प्राप्त किया या ज्ञान आदि किसी अन्य विषय में समझने में सहायक हो तो इस स्थिति को कहते हैं –क्षेतिज स्थानान्तरण
- अधिगम के स्थानान्तरण का प्रकार नहीं है –समतल स्थानान्तरण
- अधिगम अथवा सीखने में स्थानान्तरण के सिद्धान्त-1. एक समान तत्वों का सिद्धान्त 2. सामान्यीकरण का सिद्धान्त 3. मानसिक प्रभावों का सिद्धान्त 4.दो तत्वों का सिद्धान्त 5. गेस्टाल्ट सिद्धान्त 6. हैरलो का अधिगम का सिद्धान्त
- स्थानान्तरण को प्रभावित करने वाला कारक है -बुद्धि, विषय की समानता, सामान्यीकरण
- सीखे हुए ज्ञान, कौशल या विषय का अन्य परिस्थितियों में करने को कहते हैं –सीखने में स्थानान्तरण
- शब्द Identical Elements (समान तत्व) गहन सम्बन्ध रखता है –अधिगम स्थानान्तरण में
Read More: – Himachal Pradesh General Knowledge

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.







