उपमंडल डलहौजी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती
बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी श्री धर्मवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल डलहौजी के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में 6 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 6 पद आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पड़े पदों के लिए कार्यालय उपमंडल अधिकारी (ना.) डलहौजी में 28 जून 2022 को 11:00 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र मीहणू, बाथरी, मोतीटिब्बा, देवी देहरा, चिहूण, भडिनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के और आंगनवाड़ी केंद्र दड्डुई, धूरासप्पड़, लोहाली, बैटना, बनीखेत-1, रंगड़ में आंगनवाड़ी सहायिका के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो वहीं सहायिका के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। आवेदनकर्ता को सादे कागज पर आवेदन करने के साथ शैक्षणिक योग्यता, जाति व अनुभव प्रमाण पत्र सहित परिवार रजिस्टर नकल भी साथ लगानी होगी। उनकी आयु 21 से 45 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। उनके परिवार की वार्षिक आय 35000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 24 जून 2022 तक यह आवेदन कार्यालय में कर सकते हैं। वाक् इन इंटरव्यू के तहत आवेदन 28 जून 2022 तक भी स्वीकार कर लिए जाएंगे, आवेदक को अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्र साथ सलंग्न करने होंगे। पद हेतु केवल वही महिला उम्मीदवार ही पात्र है तो संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र (फीडिंग एरिया) से संबंध रखती हो, उन्होंने बताया इसकी विस्तृत जानकारी के लिए पंचायत प्रतिनिधि, वृत्त पर्यवेक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या फिर कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी से संपर्क कर सकते हैं।
Read More: – Himachal Pradesh General Knowledge

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.







