प्राथमिक शिक्षा खंड हमीरपुर के अंतर्गत आने वाली उक्त पाठशालाओं में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी हमीरपुर के अर्न्तगत राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं मे पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के रिक्त पदों पर सम्बधित पाठशाला प्रबन्धन समिति के साथ अनुबन्ध के आधार पर नियुक्ति की जानी है । इन पदों पर आवेदनकर्ता अपने -2 आवेदन पत्र खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी हमीरपुर हि०प्र के कार्यालय मे दिनांक 27.04.2022 तक जमा करवाये जा सकते हैं।
आवेदन पत्र पर स्वप्रमाणित नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो लगाना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट देय है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र और शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र के अलावा पंचायत सचिव अथवा शहरी निकाय के कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी दूरी प्रमाण पत्र, विधवा या अनाथ या संदर्भित दिव्यांग प्रमाण पत्र, परित्यक्त नारी प्रमाण पत्र, अत्यंत निर्धन एवं असहाय परिवार के सदस्य का प्रमाण पत्र, पाठशाला के लिए भूमि दान प्रमाण पत्र, एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल प्रमाण पत्र और परिवार के किसी भी सदस्य के सरकारी-गैर सरकारी नौकरी में न होने का प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज संलग्न किए जा सकते हैं।
पाठशालाओं की सूची

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.

















