बिना शपथ पत्र एसओएस में नहीं मिलेगा दाखिला, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रवेश के लिए बदली व्यवस्था
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) में दसवीं और जमा दो कक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से शपथ पत्र लेना जरूरी कर दिया है। शपथ पत्र में विद्यार्थी को बताना होगा कि उसने दसवीं और जमा दो कक्षा पहले से ही उत्तीर्ण नहीं की है। बोर्ड ने एसओएस के अध्ययन केंद्र के समन्वयकों को दसवीं और जमा दो कक्षा में नए सीधे दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से शपथ पत्र लेने के निर्देश दिए हैं। बिना शपथ पत्र दोनों कक्षाओं में नए छात्रों का सीधे दाखिला नहीं होगा।
उसके बाद एसओएस के अध्ययन केंद्र से ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए बोर्ड को आवेदन करना होगा। अध्ययन केंद्र में एसओएस में विद्यार्थियों को पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन भी बोर्ड को भेजना होगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि एसओएस में दसवीं और जमा दो में सीधे दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से शपथ पत्र लेने वाले अध्ययन केंद्रों को निर्देश दिए हैं। अब नई व्यवस्था के अनुसार ही एसओएस में दसवीं और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के दाखिले होंगे।

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.






