इस दिन होगी M Ed की खाली सीटों के लिए काऊंसलिंग
एम.एड. की पहले राऊंड की काऊंसलिंग के बाद काफी सीटें खाली रह गई हैं। निर्धारित सीटों की तुलना में कम आवेदन आने के चलते अभी सीटें नहीं भर पाई हैं। विश्वविद्यालय ने एम.एड. के पहले राऊंड की काऊंसलिंग के आधार पर प्रवेश प्राप्त उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची के तहत 29 उम्मीदवारों को प्रवेश मिला है और उन्हें 5 दिसंबर को शाम 4 बजे तक फीस जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। फीस जमा न करवाने की स्थिति में मैरिट के आधार पर अगले उम्मीदवार को प्रवेश का मौका दिया जाएगा।
इसके अलावा एम.एड. की रिक्त पड़ी सीटों के लिए काऊंसलिंग 6 दिसंबर को होगी। इस काऊंसलिंग प्रक्रिया में एम.एड.-2019 की प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले सभी एस.सी./एस.टी. वर्ग के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। इसके अलावा काऊंसलिंग में अन्य वर्गों के उम्मीदवार जिन्होंने एम.एड. की प्रवेश परीक्षा में 35 से 50 अंक हासिल किए हैं, वे भी भाग ले सकेंगे। इससे संबंधित एडमिशन सूचना विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दी गई है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बी.एड. व एम.एड. (रैगुलर मोड) प्रथम व तृतीय सैमेस्टर की परीक्षाओं में बैठने के लिए परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 5 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.






