जिला कुल्लू के उप मण्डल कुल्लू एवं मनाली में विभिन्न पटवार वृतों में अंशकालीन कर्मी (Part Time Worker) चतुर्थ श्रेणी की सीधी भर्ती
जिला कुल्लू के उप मण्डल कुल्लू एवं मनाली में विभिन्न पटवार वृतों में अंशकालीन कर्मी (Part Time Worker) चतुर्थ श्रेणी की सीधी भर्ती
- पद का नाम-अंशकालीन कर्मी (चतुर्थ श्रेणी)
- पटवार वृत का नाम-
1. उप मण्डल कुल्लू किंजा, चन्सारी = 02
2. उप मण्डल मनाली : पलचान, खखनाल, पतलीकुहल, मनुनगर, शलीन, कनियालत = 06
- शैक्षणिक योग्यता:-दसवीं पास या इसके समतुल्य हो ।
आयु सीमा:-01-01-2022 को 18 से 45 वर्ष के मध्य
नियुक्ति प्रक्रिया:-सीधी भर्ती
मानदेय:-मु०5,000 / – रू० प्रतिमाह
आवेदन करने की अन्तिम तिथि:-30-07-2022 सांय 4:00 बजे तक
उपरोक्त पदों पर आवेदन हेतू इच्छुक उम्मीदवार द्वारा निर्धारित प्रपत्र सहित सम्बन्धित दस्तावेजों की स्वंय सत्यापित छायाप्रतियां व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से सम्बन्धित उप मण्डल अधिकारी (ना० ) के कार्यालय में दिनांक 30-07-2022 सांय 4:00 बजे तक जमा किए जाएंगे ।
नोट : अधूरे एवं दिनांक 30-07-2022 के बाद प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा ।
पात्रता की शर्ते :
1. आयु सीमा 01-01-2022 को 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए ।
2. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट होगी ।
3. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं परीक्षा पास या इसके समकक्ष होनी चाहिए ।
नोट: आवेदक यदि दसवीं कक्षा के अतिरिक्त अन्य उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र संलग्न करता है, तो उसका कोई अतिरिक्त लाभ नहीं दिया जायेगा ।
वांछनीय योगयता :- आवेदक को हिमाचल प्रदेश के रीति रिवाजों का ज्ञान होना चाहिए ।
निबन्धन व शर्ते:-
उपरोक्त पदों पर सीधी भर्ती :- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के प्रदत शर्तों और निबन्धन के अनुरूप होगी । प्रधान सचिव एवं वित्तायुक्त (राजस्व) हिमाचल प्रदेश सरकार के पत्र संख्या रैव. ए (बी० ) 15-23 / 2014-III-L दिनांक 31-05-2022 के अनुसार उक्त अंशकालीन कर्मियों को मुवलिग 5000 /- रूपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा ।
आवश्यक सूचना
1. आयु शैक्षणिक योग्यता एवं हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होने का प्रमाण पत्र के बिना आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा ।
2. इसके अतिरिक्त आवेदक निम्नलिखित दस्तावेज (यदि लागू हो) अपने आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करेगा तथा आवेदक द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्रों के आधार पर सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अर्न्तगत प्रतिशत्ता तथा योग्यतानुसार दिए जाने वाले अंकों का ब्यौरा निम्न प्रकार से होगा :-
अंक तालिका
कुल अंक = 100
i) 85 अंक दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रतिशत्ता के हिसाब से दिये जायेंगे ( यदि किसी आवेदक ने 100 में से 50 अंक प्राप्त किए हों तो उसे 85 में से 50 प्रतिशत अर्थात 42.5 अंक दिये जायेंगे )
ii) अधिसूचित पिछड़ा क्षेत्र या पंचायत से संबन्धित प्रमाण पत्र = 1 अंक
iii) अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से सम्बंधित प्रमाण पत्र = 1 अंक
iv) भूमिहीन परिवार / जिसके पास एक हेक्टेयर से कम भूमि का प्रमाण पत्र जो सम्बन्धित राजस्व प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित हो = 2 अंक
v) सक्षम अधिकारी द्वारा जारी बेरोजगार प्रमाण पत्र कि परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी / अर्धसरकारी नौकरी में नहीं है = 2 अंक
vi) दिव्यांगजन प्रमाण पत्र जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक हो:-= 1 अंक
vii) राष्ट्रीय सेवा योजना (कम से कम एक वर्ष) राष्ट्रीय कैडिट कोर / भारत स्काउट एवं गाइड का प्रमाण पत्र / राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में पदक विजेता का प्रमाण पत्र = 1 अंक
vili) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र = 2 अंक
ix) विधवा / तलाकशुदा / निस्सहाय एकल स्त्री:-= 1 अंक
x) सम्बन्धित पंचायत के स्थानीय निवासी के लिए:-= 2 अंक
xi) पटवारखाना भवन हेतू दान में प्रदान की गई भूमि के लिए। :-= 2 अंक
(दिनांक 08-07-2015 से पूर्व दान की गई भूमि के मामले ही मान्य होंगे)
चयन प्रक्रिया :-
1. जिस आवेदक के सबसे अधिक अंक बनेंगे उसका चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा।
2. यदि एक से अधिक आवेदकों के अंक एक समान बनतें हैं, तो ऐसी स्थिति में चयन दसवीं कक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने के आधार पर किया जाएगा ।
3. उक्त स्थिति में यदि दसवीं कक्षा के अंक भी एक समान हो तो उनकी जन्म तिथि को आधार मानते हुए जिसका जन्म पहले हुआ हो, का चयन किया जाएगा ।
आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 30-07-2022 सांय 04:00 बजे तक निर्धारित की गई है । गठित चयन कमेटी आवेदन पत्रों की जांच ( Scruitiny) के उपरान्त पात्र उम्मीदवारों को दिनांक 25–08–2022 से पहले counseling हेतू आमन्त्रित करेगी तथा चयन सम्बन्धी प्रक्रिया को पूर्ण करने के पश्चात् मैरिट लिस्ट अपनी संस्तुति सहित दिनांक 15-09-2022 तक अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगी ।
👉CLICK HERE FOR OFFICIAL NOTIFICATION
👉CLICK HERE FOR APPLICATION FORM
Read More: – Himachal Pradesh General Knowledge

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.
.jpg)





