डैंटल विभाग में आयुर्वेदा की तर्ज पर भरे जाएंगे चिकित्सकों के पद:-
डैंटल विभाग में आयुर्वेदा की तर्ज पर ही आने वाले समय में चिकित्सकों के पद भरे जाएंगे। इससे प्रदेश के डैंटल विभाग में चल रही चिकित्सकों की कमी शीघ्र ही दूर होगी। यह बात स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने यहां डैंटल कॉलेज द्वारा आयोजित सिल्वर जुबली समारोह के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि डैंटल विभाग में सरकार कुछ पद भर चुकी है और कुछ चिकित्सकों के पदों पर भर्ती होनी है। चिकित्सकों के पद भरने को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चर्चा हुई है। आयुर्वेदा में चिकित्सक के पद सरकार भर चुकी है। डैंटल विभाग में भी उसी आधार पर पदों को भरा जाएगा।
Click Here for Himachal Pradesh General Knowledge -Ebook
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डैंटल कॉलेज बनाने को लेकर भी शीघ्र मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। आईजीएमसी में खाली पड़ी जमीन में डैंटल कॉलेज बनाने की मांग की जा रही है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर आईजीएमसी में जगह खाली है तो यहां पर पहले देखा जाएगा कि डैंटल कॉलेज बन सकता है या नहीं। उसके बाद सरकार के दिशा-निर्देशानुसार इसको लेकर निर्णय लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हो रहा है। हाल ही में आयुष्मान और हिमकेयर योजना पर बेहतरीन कार्य के लिए हिमाचल को अवार्ड मिला है। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों से आग्रह किया कि मरीजों का इलाज करने में कोताही न बरतें।
उन्होंने कहा कि मरीज चिकित्सक को भगवान मानते हैं, ऐसे में चिकित्सक मरीजों की देखभाल करने में कोई कोताही न बरतें, वहीं शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हिमाचल शीघ्र ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। छात्रों को दिलोजान से काम करना होगा तभी छात्र बड़े चिकित्सक बन सकते हैं। आईजीएमसी के पास खाली पड़ी जगह पर डैंटल कॉलेज बनाने के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा।
Click Here for Himachal Pradesh General Knowledge -Ebook
Source:-Punjab kesari

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.






