प्राथमिक शिक्षा खंड कुल्लू-1 स्थित शमशी के अंतर्गत आने वाली उक्त पाठशालाओं में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर पॉलिसी 2020 तथा उसमें समय-समय पर हुए संशोधनों के अनुसार प्रारंभिक खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कुल्लू-1 स्थित शमशी जिला कुल्लू के अधीनस्थ संलग्न सूची में दर्शाई गई राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर (Part Time Multi Task Worker) के 87 पद और एकल राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में 20 पदों पर भर्ती हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं, जिसका मासिक मानेदय 5625/- रुपए (शैक्षणिक सत्र दस माह के लिए) देय होगा। रिक्त पदों की सूचना विभाग की वेबसाईट पर तथा उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, जिला कुल्लू खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कुल्लू-1 स्थित शमशी, जिला कुल्लू (हि.प्र.) तथा उपमण्डलाधिकारी (ना.) कुल्लू, जिला कुल्लू (हि.प्र.) के कार्यालय में उपलव्य है। इच्छुक अभ्यर्थी | इन पदों हेतु अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर सभी प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति पासपोर्ट साईज के दो फोटो सहित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधीकारी कुल्लू-1 स्थित शमशी, जिला कुल्लू (हि.प्र.) के कार्यालय में दिनांक 27.04.2022 सायं 5:00 बजे तक जमा करवा सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा। प्रार्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट देय है। आवेदन पत्र के साथ संलग्न किए| जाने वाले दस्तावेजों जिनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न की जानी हैं, की सूची निम्न प्रकार से है
1. दूरी का प्रमाण पत्र (संबंधित पंचायत सचिव अथवा शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।)
2. जन्मतिथि/आयु प्रमाण पत्र।
3. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र।
4. विभिन्न श्रेणियों के प्रमाण पत्र:
क) विधवा/अनाथ/संदर्भित दिव्यांग प्रमाण पत्र।
ख) ऐसे परिवार का सदस्य जो अत्यधिक गरीब/दयनीय परिस्थिति में रह रहा हो, का प्रमाण पत्र।
ग) पति द्वारा परित्यक्त नारी का प्रमाण पत्र।
5. उन अभ्यर्थियों के लिए जिनके परिवार ने पाठशाला हेतु भूमि दान की है, भूमि दान का प्रमाण पत्र ।
6. अभ्यर्थी जो अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/गरीबी रेखा से नीचे संबंध रखता हो.का प्रमाण पत्र।
7. अभ्यर्थी जिसके परिवार से कोई भी सदस्य सरकारी अथवा गैर सरकारी नौकरी में नहीं है, का अध्यक्ष

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.

_page-0001.jpg)






