विधानसभा सत्र में गूंजेगा पोस्ट कोड-556 का मामला
जूनियर ऑफिस असिस्टैंट पोस्ट कोड-556 के तहत रिजैक्टड अभ्यॢथयों का मामला अब विधानसभा सत्र में भी गूंजेगा। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रमुख अभिषेक राणा ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि वह सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा के जरिए विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे, उन्हें उनका हक दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे।
अभ्यर्थियों ने अभिषेक राणा को बताया अपना दर्द
इस मुलाकात के दौरान धरने पर बैठे पोस्ट काड-556 के अभ्यर्थियों ने अभिषेक राणा को मामले की तमाम वास्तविकता के बारे में बताया व आर एंड पी रूल्ज के कारण पोस्ट कोड-556 में नौकरी से वंचित रहने के अपने दर्द को बताया। इस पर अभिषेक राणा ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा के माध्यम से यह मसला विधानसभा सत्र में रखा जाएगा। अभिषेक राणा ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि इस मसले का 8 दिसम्बर तक हल कर दिया जाए अन्यथा युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
हमें भी मिलना चाहिए मौका
धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्तमान में लागू किए गए आर एंड पी रूल्ज ने अभ्यॢथयों को नौकरी से वंचित किया है लेकिन सरकार चाहे तो युवाओं को वन टाइम रिलैक्सेशन देकर अभ्यर्थियों को नौकरी दे सकती है। इससे पहले हुई पोस्ट कोड-447 के तहत जेओए की भर्ती में प्रावइेट सोसायटी डिप्लोमा डिग्री धारकों को भी मौका दिया गया था, यह मौका उन्हें भी मिलना चाहिए।
source:- Punjab Kesari

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.






