जवाहर नवोदय स्कूल पंडोह में चाहिए दाखिला तो इस तारीख से पहले करें आवदेन:-
जवाहर नवोदय स्कूल पंडोह 9वीं कक्षा में चल रही 6 रिक्तियों को भरने जा रहा है। इसके लिए नवोदय विद्यालय समिति ने आवेदन मांगे हैं। अगर आप अपने बच्चे का दाखिला जवाहर नवोदय स्कूल पंडोह में करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 10 दिसम्बर से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर, 2019 है जबकि इसकी लिखित परीक्षा 8 फरवरी, 2020 को आयोजित की जाएगी। जो बच्चा अभी 8वीं कक्षा का रैगुलर स्टूडैंट है वह इसके लिए आवेदन कर सकता है।
इस संदर्भ में पूरी जानकारी व ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नवोदय की ऑफिशियल साइट अथवा जवाहर नवोदय विद्यालय की वैबसाइट पर मौजूद है। जवाहर नवोदय स्कूल पंडोह के प्रधानाचार्य डीके सिंह ने बताया कि जिन बच्चों का जन्म 1 मई, 2004 से 30 अप्रैल, 2008 के बीच हुआ है और जो 8वीं कक्षा के रैगुलर स्टूडैंट हैं वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
Source:- Punjab Kesari

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.





