हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने मांगा पटवारी परीक्षा का पूरा रिकार्ड
Click Here for Himachal Pradesh General Knowledge -Ebook
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कथित धांधली के आरोपों के चलते पटवारी परीक्षा के मामले से जुड़ा पूरा रिकार्ड तलब कर लिया है। पटवारी भर्ती मामले पर अगली सुनवाई 2 जनवरी को निर्धारित की गई है। हाई कोर्ट में याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि परीक्षा केंद्रों में बदइंतजामी के चलते सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे पाए थे। कई परीक्षार्थियों को गलत परीक्षा केंद्र देने, दो-दो परीक्षार्थियों को एक ही रोलनंबर देने, प्रश्न पत्र देरी से देनी जैसी घटनाएं होने से परीक्षा में बड़े स्तर परधांधली हुई हैं। इस कारण सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे पाए । प्रार्थियों ने न्यायालय से परीक्षा रद्द करने का आग्रह किया ।विभाग के मुताबिक 1194 पदों पर यह भर्ती होनी है। मामले पर सुनवाई तरलोक सिंह चौहान व चंद्रभूषण बारोवालिया की खंडपीठ के समक्ष हुई। गौरतलब है कि जिला लाहुल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 11 जिलों में पटवारियों के पद भरे जाने हैं। इनमें मोहाल के तहत 932 और सेटलमेंट में 262 पद भरे जाएंगे। हिमाचल के बिलासपुर में 31, चंबा में 68, हमीरपुर में 80, कांगड़ा में 220, किन्नौर में 19, कुल्लू में 42, मंडी में 174, शिमला में 115, सिरमौर में 52, सोलन में 63, ऊना में 69 पटवारियों के पद भरे जाएंगे। कांगड़ा मंडल में 143 और शिमला मंडल में 119 पटवारियों के पद भर जाएंगे। हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद पास हुए उम्मीदवारों की धुकधुकी बढ़ गई है।
Social Media
- Like our facebook page
- Join our Whatsapp Group
- Email us
- Advertisement with us
- whatsapp :- +918219373842
Social Media
- Like our facebook page
- Join our Whatsapp Group
- Email us
- Advertisement with us
- whatsapp :- +918219373842

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.






