हिमाचल में खुला नौकरियों का पिटारा, 3636 से अधिक पद भरे जाएंगे, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले
Himachal Pradesh General Knowledge -Ebook
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को शिमला में आयोजित की गई कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 3636 नए पद भरे जाएंगे। कैबिनेट बैठक में टीजीटी के 1304, शास्त्री के 1049, जेबीटी के 693 और भाषा अध्यापकों के 590 नए पद भरने को मंजूरी दी गई। नई भर्ती को मंजूर करते हुए प्रदेश सरकार ने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) से नियुक्त 1600 शिक्षकों की छुट्टी करने का भी फैसला लिया है। सरकार ने एसएमसी शिक्षकों के 1600 पद पहली बार रिक्त पद घोषित करते हुए इनके स्थान पर स्थायी शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला लिया है।
Source:Amar Ujala

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.





