हिमाचल में 1304 शिक्षकों की भर्ती जल्द, इतने साल पहले बीएड करने वालों का आएगा नंबर
हिमाचल में नए साल से शुरू होने जा रही टीजीटी की बैचवाइज भर्ती में 22 साल पहले बीएड करने वालों को सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद जगी है। सरकार ने टीजीटी के 1304 पद भरने का फैसला लिया है। इनमें 684 पद आर्ट्स, 359 पद नॉन मेडिकल और 261 पद मेडिकल संकाय से भरे जाएंगे। कुल 1304 पदों में से 50 फीसदी पद बैचवाइज भरे जाएंगे। शेष 50 फीसदी पद आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे।
टीजीटी की बैचवाइज भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए आर्ट्स में सात फरवरी 1998 और नॉन मेडिकल में 18 फरवरी 1998 का बैच चल रहा है। मेडिकल में 23 सितंबर 2000 के बैच वालों को नौकरी मिलने के आसार हैं। सामान्य वर्ग के आईआरडीपी वर्ग में आर्ट्स और नॉन मेडिकल में 2001 और मेडिकल में 2001, स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों के लिए आरक्षित सीटों में आर्ट्स का साल 2004, नॉन मेडिकल का 2003 और मेडिकल का 2011 का बैच चल रहा है।
ओबीसी वर्ग में आर्ट्स का 2002, नॉन मेडिकल का 2001 और मेडिकल में 2005, अनुसूचित जाति में आर्ट्स का 2003, नॉन मेडिकल का 2005 और मेडिकल में 2005, अनुसूचित जनजाति में आर्ट्स का 2003, नॉन मेडिकल का 2005 और मेडिकल में 2004 का बैच चल रहा है। टीजीटी भर्ती में शामिल होने के लिए सरकार ने टेट पास की शर्त अनिवार्य की हुई है।

Hello everyone! My name is Gaurav, My aim is to provide quality educational content, free study materials, and exam preparation resources to help students and job aspirants achieve their goals. I believe quality education should be accessible to everyone.