Latest Updates : New HP Govt Jobs 2026 Notifications New 2026 HP Exam Test Series Available

Join Our Student Community

Get instant exam alerts, app launch updates, important announcements, and guidance directly on your phone.

प्राथमिक शिक्षा खंड शिमला के अंतर्गत आने वाली उक्त पाठशालाओं में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती

Facebook
WhatsApp
Telegram

   प्राथमिक शिक्षा खंड  शिमला   के अंतर्गत आने वाली उक्त पाठशालाओं  में  मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती

प्राथमिक शिक्षा खंड  शिमला   के अंतर्गत आने वाली उक्त पाठशालाओं  में  मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती


 हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पॉलिसी 2020 तथा उसमें समय-समय पर हुए संशोधनों के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा विभाग अपने अधीन आने वाली प्राथमिक पाठशालाओं व एकल माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती प्रक्रिया मासिक मानदेय रुपये 5625/(शैक्षणिक सत्र के दस माह के लिए) पर प्रारंभ करने जा रहा है। जिस हेतु खाली पदों की सूचना विभाग की वेबसाईट पर तथा सम्बंधित उप निदेशक कार्यालय / खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा सम्बंधित उप मंडलाधिकारी  के कार्यालय में उपलब्ध है। इच्नुक अभ्यर्थी इन पदों हेतु अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर सभी प्रमाण पत्रों / दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी सहित संबंधित खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में दिनांक 27.04.2022 सांय 5.00 बजे तक जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र पर स्वप्रमाणित नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो चिपकाना भी अनिवार्य होगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन दिनांक 13.04.2022 से दिनांक 27.04.2022 तक सम्बंधित खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। प्रार्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार जूट देय है। आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों जिनकी स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न की जानी है, की सूची निम्न प्रकार से 

Advertisement
Download Himexam.com Android App
Download Himexam.com Android App

1.दुरी  प्रमाण पत्र ( सम्बंधित पंचायत सचिव अथवा शहरी स्थानीय निकाय में सम्बंधित कार्यकारी अधिकारी दवारा जारी किया हुआ हो)।

 2.जन्मतिथि/आयु प्रमाण पत्र। 

3. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र।

 4. विभिन्न श्रेणियों के प्रमाण पत्र। 

a. विधवा / अनाथ / संदर्भित दिव्यांग प्रमाण पत्र। 

b. ऐसे परिवार का सदस्य जो अत्यधिक गरीब दयनीय परिस्थिति में रह रहा हो का प्रमाण पत्र । 

c. पति द्वारा परित्यक्त नारी प्रमाण पत्र। 

5. उन अभ्यर्थियों के लिए जिन के परिवार ने पाठशाला हेतु भूमि दान की है, भूमि दान प्रमाण पत्र। | 

6. अभ्यर्थी जो अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग /गरीबी रेखा से नीचे संबंध रखता हो, का प्रमाण पत्र। | 

7. अभ्यार्थी जिसके परिवार से कोई भी सदस्य सरकारी या गैर सरकारी नौकरी में नहीं है का प्रमाण पत्र ।

प्राथमिक शिक्षा खंड  शिमला   के अंतर्गत आने वाली उक्त पाठशालाओं  में  मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती

प्राथमिक शिक्षा खंड  शिमला   के अंतर्गत आने वाली उक्त पाठशालाओं  में  मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती

👉CLICK HERE FOR SCHOOL LIST PDF

Read More: –   Himachal Pradesh General Knowledge


             Join Our Telegram Group

1000 HP GK MCQ QUESTION
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.